Ranchi : झारखंड कैबिनेट ने रांची जिले के मांडर और चान्हो प्रखंड में कैंबो मेगालिफ्ट परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 2 अरब 36 करोड़ 20 लाख 81 हजार रुपये है। इसका उद्देश्य इन दोनों प्रखंडों के 14 गांवों में 4,055 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई करना है। यह निर्णय सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की बैठक में लिया गया। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने पत्रकारों को बताया कि परियोजना के तहत पानी को दक्षिणी कोयल नदी से उठाकर पंप के माध्यम से भूमिगत पाइपलाइन, डिलीवरी चैंबर, वितरण प्रणाली और नियंत्रण प्रणाली के जरिए लक्षित क्षेत्रों…
Author: admin
East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर सोमवार को मुसाबनी में झामुमो गठबंधन की एक बड़ी चुनावी सभा आयोजित हुई। इस मौके पर झामुमो गठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन (पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन के पुत्र) के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में व्यापारियों की नहीं, बल्कि आदिवासी और मूलवासियों की सरकार है। हमारी सरकार ने राज्य में विकास के साथ-साथ यहां के आदिवासी-मूलवासी समाज को उनका हक और अधिकार दिलाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Godda : गोड्डा के सुंदरपहाड़ी प्रखंड स्थित जीतपुर खनन परियोजना के अंतर्गत दाहूबेड़ा और पकेड़ी गांव में टेरी माइनिंग कंपनी और श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से सोमवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला में आसपास के तीन गांवों से आए 46 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस जॉब मेला का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार मुहैया करना और क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना था। रोजगार मेला में आए कंपनी के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी दी और इच्छुक युवाओं से उनका बायोडेटा लिया। इस अवसर पर टेरी…
Ranchi : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि झारखंड में चक्रवाती तूफान मोंथा से हुए नुकसान का लाभ राज्य के सभी किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने फसल बीमा नहीं कराया है उन्हें भी लाभ दिया जाएगा और मुआवजा मिलेगी। मंत्री ने बताया कि इसके लिए आपदा प्रबंधन के तहत प्रति एकड़ तीन हजार रुपये भुगतान का प्रावधान है। भुक्तभोगी किसान अपने अंचल कार्यालय में एक आवेदन देकर योजना का लाभ ले सकते हैं। किसान अपने फसल नुकसान होने संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके भी आसानी से दे सकते…
Patratu : सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर पीवीयूएनएल, पतरातू में एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पतरातू के विद्यार्थियों ने अपनी सशक्त प्रस्तुति से भ्रष्टाचार-मुक्त भारत का संदेश दिया। यह आयोजन स्पर्श ई-वॉइस के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसके तहत छात्रों ने प्रोजेक्ट ऑफिस परिसर एवं कटिया बाजार क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। लगभग 120 से अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और विद्यार्थियों के अभिनय व जागरूकता संदेश की सराहना की। नाटक के माध्यम से छात्रों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व को प्रभावशाली ढंग…
Ramgarh : रामगढ़ जिले में भारी बारिश ने बड़ा नुकसान किया है। चक्रवार्ती तूफान मोंथा के असर के कारण पिछले 72 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से खेतों में लगी फसल क्षतिग्रस्त हो गई। मोंथा तूफान ने किसानों को बड़ा झटका दिया है। रामगढ़ जिले का गोला और दुलमी प्रखंड कृषि प्रधान क्षेत्र है। सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं इलाकों में हुआ है। खेतों में लगी फसल को किसान निकाल भी नहीं पाए। जो फसल बाजारों में गया था, उसमें भी किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। 56.3 एमएम बारिश दर्ज, रामगढ़ जिले में…
Sambhal : हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दा ताज और उसके बाद उठी बहस के बीच फिल्मकार अमित जानी ने ऐलान किया है कि उनकी नई फिल्म संभल फाइल्स बन रही है। अमित ने कहा कि कोर्टरूम ड्रामा और तथ्यों की दोनों तरफ से हुई बहस ने समाज में चल रही चर्चाओं को तेज किया है और ऐसी कहानियों को फिल्म का विषय बनना चाहिए ताकि दबी-छुपी जानकारी आम लोगों तक पहुंचे। अमित जानी ने बातचीत में कहा, पिक्चर से डिसाइड कुछ नहीं होता लेकिन जानकारी बहुत सी दबी हुई आम लोगों तक पहुंचती हैं। ताजमहल और तेजोमहालय की…
New Delhi : ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती कर दी है। हालांकि घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मतलब घर के किचन के बजट में पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 4.50 रुपये से लेकर 6.50 रुपये तक की कटौती की गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक कीमत में की गई कटौती के बाद अब राजधानी दिल्ली में 19…
Ranchi : बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मोंथा कमजोर पड़ गया है। इससे झारखंड के विभिन्न जिलों में हो रही बारिश रुक गई है। हालांकि शनिवार को मौसम कुछ साफ हुआ है। लेकिन बादल छाए हुए है। रविवार से मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग में शनिवार को दी। वहीं रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार को धूप-छांव की लुकाछुपी जारी रही। पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश धनबाद में 119.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा राज्य के विभिन्न इलाकों में भी बारिश रिकार्ड की गई…
West Singhbhum : जिला स्थित सोनुवा प्रखंड के बालजुड़ी गांव में अंधविश्वास ने एक और जान ले ली। गांव के ही कुछ लोगों ने जमुना पूर्ति (60) को डायन-बिसाही का आरोप लगाकर बेरहमी से हत्या कर दी और शव को गोईलकेरा जाने वाली पुलिया (पोटोलोर) के पास फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले, तो पुलिया के नीचे सड़ा-गला शव देखकर सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मृतका जमुना पूर्ति अपने छोटे बेटे शिवकुमार पूर्ति की पत्नी सुखमती पूर्ति और बेटी सूर्यमणि कुंकल के साथ गांव में रहती थी। रविवार की रात वह अचानक घर से…

