Author: admin

Ranchi : सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ 25 अक्टूबर, शनिवार से नहाय-खाय सह कद्दू-भात के साथ शुरू होगा। अगले दिन 26 अक्टूबर, रविवार को खरना पूजन किया जाएगा। शाम में छठ व्रती खरना के अवसर पर खीर और रोटी (पुरी) का प्रसाद ग्रहण करेंगे, जिसके बाद वे लगभग 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखेंगे। 27 अक्टूबर, सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, जबकि 28 अक्टूबर, मंगलवार की प्रातः बेला में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन (पारण) होगा। महापर्व छठ की तैयारियां रांची में जोरों पर हैं। व्रती महिलाओं ने…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत होने जा रही है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दक्षिण एशिया के छह देशों — भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका — के शीर्ष एथलीट हिस्सा लेंगे। भारत की 70 से अधिक एथलीटों की मजबूत टीम 37 स्पर्धाओं में पदक के लिए चुनौती पेश करेगी। कुल 300 एथलीट इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आयोजन स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को उनके आवासीय कार्यालय में राज्य के खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मुलाकात की और उन्हें चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान खेल मंत्री और उनके साथ मौजूद अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने रांची में आयोजित हो रहे सैफ सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियों से संबंधित जानकारी से उन्हें अवगत कराया।यह चैंपियनशिप 24 से 26 अक्टूबर तक राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा…

Read More

Ranchi : रांची के कांके थाना क्षेत्र के चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की हत्या करने वाले आरोपित अभिषेक के साथ रांची पुलिस का मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अभिषेक को दो गोलियां लगी हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना रविवार देर रात की है। चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की हत्या करने के बाद मुख्य आरोपित अभिषेक कुमार राज्य छोड़कर फरार होने की कोशिश में लगा हुआ था। पुलिस पर अभिषेक को गिरफ्तार करने के लिए बहुत ज्यादा दबाव था। स्थानीय लोगों ने रविवार को जमकर हंगामा भी किया था। इसी…

Read More

रांची। दीपावली और छठ पूजा के पावन अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से राज्य की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है। यह भुगतान अक्टूबर माह की सम्मान राशि के रूप में किया गया है, जिससे रांची जिले की लाखों महिलाओं को त्योहारों से पूर्व आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ प्राप्त हुआ है। ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत आज रांची जिले की कुल 3 लाख 88 हजार 406 लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 2,500 प्रति लाभुक की दर से कुल…

Read More

Ranchi : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गठबंधन से नाता तोड़ते हुए बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने शनिवार को घोषणा की कि वह बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। ये छह सीटें हैं – चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी और जमुई। इनमें कटोरिया और मनीहारी अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीटें हैं, जबकि पिरपैंती अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है। JMM के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी के कैंप…

Read More

Patratu : एनटीपीसी की सहायक इकाई और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के संयुक्त उद्यम पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने अपनी प्रमुख विद्युत परियोजना (चरण-I, 3×800 मेगावाट) की यूनिट-1 का 72 घंटे का सफल ट्रायल ऑपरेशन 16 अक्टूबर 2025 को पूर्ण कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। यह सफलता झारखंड की विद्युत अवसंरचना को सुदृढ़ करने, राज्य की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने तथा भारत की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं में सार्थक योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना की नींव भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 मई 2018 को रखी गई थी।…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुवार को इंडियन पुलिस सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (इप्सोवा) की ओर से रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 मैदान में आयोजित तीन दिवसीय दिवाली मेला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इप्सोवा कोई नया नाम नहीं है। यह संस्था एक लंबा सफर तय कर चुकी है। इस संस्था की ओर से समाज के मुख्य धारा से अलग-थलग, दबे-कुचले एवं वंचित लोगों को अलग-अलग माध्यमों से सहायता प्रदान की गई और यह सिलसिला निरंतर जारी है। मैं इप्सोवा को उसके सामाजिक सरोकार के लिए बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री…

Read More

Patratu : पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) के तत्वावधान में दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन टाउनशिप में किया गया। इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध कवि श्री शंभू शिखर, श्री प्रताप फौजदार, श्री राजेश अग्रवाल, सुश्री पद्मिनी शर्मा एवं श्री चेतन चर्चित ने अपनी ओजपूर्ण, व्यंग्यात्मक और हास्य रचनाओं से श्रोताओं को खूब आनंदित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार सेहगल उपस्थित रहे। उनके साथ महाप्रबंधकगण (GMs) ने भी मंच की शोभा बढ़ाई और सभी कवियों का पुष्पगुच्छ देकर हार्दिक स्वागत किया। हास्य…

Read More

Patratu : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने आज अपने 11वें स्थापना दिवस का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया। इस अवसर पर श्री अशोक कुमार सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), पीवीयूएनएल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बीते वर्ष के महत्वपूर्ण मील के पत्थरों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शीघ्र ही ट्रायल ऑपरेशन पूर्ण करने के लिए पूरा प्रयास जारी है तथा ऐश माउंड का कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।इस अवसर पर श्री के. एस. सुंदरम, निदेशक (प्रोजेक्ट्स), एनटीपीसी एवं अध्यक्ष, पीवीयूएनएल ने वर्चुअल माध्यम से पीवीयूएनएल परिवार को संबोधित…

Read More