Author: admin

Kolkata : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद Abhishek Banerjee की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले की जांच के बीच शनिवार सुबह उनके कालीघाट स्थित आवास पर कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम पहुंची, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार, शालबानी थाना की पुलिस टीम केंद्रीय बलों और कोलकाता पुलिस के जवानों के साथ सुबह अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची थी। हालांकि कुछ समय बाद पुलिस टीम वहां से लौट गई। निजी सहायक की तलाश में पहुंची थी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अभिषेक बनर्जी के करीबी…

Read More

Ranchi : झारखंड सरकार की ओर से 16 से 18 जून तक राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में तीन दिवसीय झारखंड कृषि व्यापार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले का उद्देश्य किसानों, कृषि उद्यमियों, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और सरकारी विभागों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, ताकि कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीकों के प्रसार और ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके। कृषि विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मेले का उद्घाटन 16 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान…

Read More

Ranchi : झारखंड में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को और गति देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1,018 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को राज्य सरकार की रोजगार सृजन और रिक्त पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा चयनित इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा एक से पांचवीं) तथा मध्य विद्यालयों (कक्षा छठी से आठवीं) में की जाएगी। आयोग की अनुशंसा के बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों की जिला…

Read More

मार्गदर्शिका जारी करने का आग्रह मुकेश रंजन  Ranchi: त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ झारखंड के अध्यक्ष विकास कुमार महतो ने शुक्रवार को झारखंड के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर पंचम राज्य वित्त आयोग मद के अंतर्गत पंचायतों को आवंटित राशि के उपयोग के लिए विस्तृत मार्गदर्शिका जारी करने की मांग की। राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंचायतों को अनुदान राशि आवंटित कर दी गई है, लेकिन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश अब तक जारी नहीं किए गए हैं। इसके कारण पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के संचालन और राशि…

Read More

अमेठी: उत्तर प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले जारी अंतिम मतदाता सूची को लेकर विवाद शुरू हो गया है। Smriti Irani का नाम गौरीगंज ब्लॉक की मेदन मवई ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में शामिल न होने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। इसके अलावा कई मृतकों के नाम सूची में बने रहने और शाहगढ़ ब्लॉक की पनियार ग्राम पंचायत में 870 से अधिक मतदाताओं के नाम गायब होने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे चुनावी तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। समय पर दस्तावेज देने के बावजूद नाम नहीं जुड़ने का आरोप मेदन मवई…

Read More

New Delhi : पेट्रोलियम उत्पादों की संभावित जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पेट्रोल पंपों पर हाई स्पीड डीजल (HSD) की खुदरा बिक्री की सीमा तय करने का निर्णय लिया है। नए आदेश के अनुसार, कोई भी ग्राहक एक दिन में पेट्रोल पंप से 200 लीटर से अधिक डीजल नहीं खरीद सकेगा। होर्मुज संकट के बीच एहतियाती कदम केंद्र सरकार ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया। बताया जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं और होर्मुज क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए डीजल की…

Read More

Kolkata : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव Abhishek Banerjee से विधानसभा के कथित हस्ताक्षर फर्जीवाड़ा मामले में गुरुवार को सीआईडी ने करीब साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की। अभिषेक शाम लगभग 5:50 बजे भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय पहुंचे और रात करीब 11:30 बजे वहां से बाहर निकले। पूछताछ के बाद वह सीधे Mamata Banerjee के कालीघाट स्थित आवास पहुंचे। सीआईडी ने उन्हें 14 जून को दोबारा पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है। दिल्ली से लौटकर सीधे जांच में हुए शामिल अभिषेक बनर्जी गुरुवार को दिल्ली से कोलकाता लौटे थे। उनका विमान Netaji Subhas Chandra Bose International…

Read More

New Delhi : भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच Jaspal Rana का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, जसपाल राणा जर्मनी के म्यूनिख से भारत लौट रहे थे। यात्रा के दौरान उन्हें अचानक असहज महसूस होने लगा। दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एयरपोर्ट से सीधे Max Super Speciality Hospital ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। भारतीय निशानेबाजी के चमकते सितारे थे जसपाल राणा जसपाल राणा भारत के सबसे सफल…

Read More

New Delhi : कांग्रेस द्वारा गुरुवार को बुलाई गई एक महत्वपूर्ण बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की टिप्पणी “मोदी ने मरवा दिया” चर्चा का विषय बन गई। बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता Mallikarjun Kharge ने की, जिसमें कांग्रेस के महासचिव, राज्य प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष शामिल हुए। राहुल गांधी ने क्यों कहा ‘मोदी ने मरवा दिया’? सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि बेरोजगारी से युवा परेशान हैं, परीक्षा…

Read More

New Delhi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में झारखंड के समग्र विकास का विजन प्रस्तुत करते हुए कहा कि राज्य की खनिज संपदा तभी सार्थक होगी, जब उसे मानव पूंजी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने झारखंड को केवल खनिज निकालने वाले राज्य के रूप में देखने की परंपरा से आगे बढ़ते हुए विकास की राष्ट्रीय यात्रा में सक्रिय साझेदार बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों का राज्य के भीतर ही वैल्यू एडिशन हो, उनसे जुड़े मैन्युफैक्चरिंग उद्योग स्थापित हों और राज्य की मानव पूंजी का अधिकतम उपयोग…

Read More