किशनगंज: जिले में अवैध बालू और मिट्टी खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने गुरुवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध खनन स्थलों पर छापेमारी की। इस दौरान 70 से अधिक नावों को ध्वस्त कर दिया गया और कई ट्रैक्टर जब्त किए गए। यह संयुक्त अभियान Vishal Raj और Santosh Kumar के नेतृत्व में तड़के करीब चार बजे शुरू किया गया। कई घाटों पर एक साथ छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न संवेदनशील घाटों और तटीय क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी। अभियान के दौरान…
Author: admin
Dhanbad : मानसून को देखते हुए National Green Tribunal ने 10 जून से देशभर की नदियों से बालू उठाव पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। गुरुवार सुबह खनन विभाग ने सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर दो बालू लदे वाहनों को जब्त किया। खनन विभाग की टीम माइनिंग इंस्पेक्टर श्यामानंद सिंह और ब्रह्मदेव यादव के नेतृत्व में जांच के लिए निकली। सबसे पहले बरटांड़ बस स्टैंड के समीप धैया रोड पर बालू लदे दो 407 वाहनों की जांच की गई। बिना परमिट के पकड़े…
Ranchi : राजधानी रांची में बच्चों के लापता होने की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। ताजा मामला Sukhdev Nagar थाना क्षेत्र का है, जहां पहाड़ी टोला स्थित नासिरुद्दीन लेन से 13 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा के पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ट्यूशन के लिए निकली थी छात्रा मिली जानकारी के अनुसार, अलीना कक्षा 8 की छात्रा है। वह 9 जून की शाम करीब 5 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। इससे परिजनों की…
Palamu : जिले के Chainpur थाना क्षेत्र के हरभोंगा गांव में बुधवार रात अंधविश्वास को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डायन-बिसाही के आरोप से शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, गांव के एक परिवार ने दूसरे परिवार पर डायन-बिसाही (जादू-टोना) का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे कई…
Mexico City : अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में 2026 FIFA World Cup का शुभारंभ आज 11 जून से होने जा रहा है। यह विश्व कप कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार 48 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं और कुल 104 मैच खेले जाएंगे। विश्व कप का उद्घाटन मुकाबला मैक्सिको सिटी में खेला जाएगा, जबकि टूर्नामेंट 16 शहरों में आयोजित होगा। यह प्रतियोगिता 11 जून से 19 जुलाई तक चलेगी। रंगारंग उद्घाटन समारोह उद्घाटन मुकाबले से पहले भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कलाकारों और संगीत जगत की…
Ranchi : रिम्स के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (RIO) में एयर कंडीशनिंग (AC) व्यवस्था ठप होने के कारण आई और ईएनटी विभाग के कई ऑपरेशन स्थगित करने पड़े, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले को गंभीरता से लेते हुए रिम्स प्रबंधन ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला किया है। रिम्स प्रबंधन के अनुसार, RIO में AC संचालन की जिम्मेदारी SUVIDHA SHINRYO PVT. LTD. के पास थी। यह एजेंसी पहले से ऑन्कोलॉजी और सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक में भी AC संचालन का कार्य कर रही है। प्रबंधन का कहना है कि AC संचालन से संबंधित कार्यादेश की…
New Delhi : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Ather Energy ने अपने स्कूटर्स के लिए एक बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ Tarun Mehta ने जानकारी दी कि “Voice on Ather” फीचर का रोलआउट पूरा कर लिया गया है। यह सुविधा जेन-3 और उससे ऊपर के हार्डवेयर वाले सभी पात्र स्कूटरों के ग्राहकों को उपलब्ध होगी। सामान्य भाषा में समझेगा आपकी बात इस फीचर की पहली झलक कंपनी ने Ather Community Day 2025 के दौरान AtherStack 7 अपडेट के तहत दिखाई थी। इसके जरिए यूजर्स अपने स्कूटर को सामान्य बोलचाल की भाषा में कमांड दे सकेंगे। यह…
बिहार: यूपी-बिहार सीमा पर स्थित श्रीकरपुर चेक पोस्ट को अब स्थायी स्वरूप दिया जा रहा है। जिले के गुठनी प्रखंड में स्थित इस महत्वपूर्ण चेक पोस्ट के स्थायी निर्माण कार्य का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने भूमि पूजन कर किया। इस पहल को सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, श्रीकरपुर चेक पोस्ट उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अब…
पूर्वी सिंहभूम: जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित तुरियाबेड़ा के धर्माबांधा में मंगलवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया। घरेलू कलह के दौरान एक होटल संचालक ने अपनी पत्नी के सिर पर खलबट्टे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 40 वर्षीय गीता मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पति बापी मंडल डिमना रोड क्षेत्र में एक होटल का संचालन करते हैं।…
पूर्वी सिंहभूम: जिले के कमलपुर थाना क्षेत्र में गौ तस्करी से जुड़े एक संदिग्ध मामले का खुलासा हुआ है। बांगुड़दा साहेब बांध के समीप बुधवार तड़के एक दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से पुलिस ने दो गायों को बरामद किया। घटना के बाद वाहन में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में फंसी एक संदिग्ध स्कॉर्पियो देखी। वाहन के भीतर गायों के होने की सूचना मिलने पर कमलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों गायों को…

