Author: admin

Ranchi: झारखंड की राजधानी राँची के लापुंग इलाके में मंगलवार को ग्रामसभा के दौरान अचानक स्थिति बिगड़ गई और भीषण हिंसा भड़क उठी। इस घटना में थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। एक अन्य पुलिस जवान भी इस हमले में बुरी तरह घायल हो गया। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Also Read : 800 करोड़ GST घोटाले में कारोबारी अमित गुप्ता ईडी की रिमांड पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामसभा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी, लेकिन कुछ ही देर में वहां मौजूद भीड़ में से…

Read More

Ranchi : जमशेदपुर में सामने आए 800 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता के कारोबारी अमित गुप्ता को 3 दिनों की रिमांड पर लिया है। अमित गुप्ता पर शेल कंपनियों के माध्यम से फर्जी जीएसटी इनवॉइस तैयार कर सरकार को राजस्व में भारी चूना लगाने का आरोप है। Also Read : एयरपोर्ट पर विदेशी से 51.94 करोड़ की कोकीन बरामद ईडी की विशेष अदालत से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार से अमित गुप्ता की रिमांड शुरू हुई है। अब उन्हें 5 जून को रिमांड की अवधि समाप्त होने पर दोबारा अदालत…

Read More

Mumbai : मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 52 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की गई है। आरोपी ने यह नशीला पदार्थ अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी चालाकी से छिपा रखा था। Also Read : रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलटा, ग्रामीणों में लूट की होड़ गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाईकस्टम विभाग के सूत्रों के अनुसार उन्हें पहले से सूचना मिली थी कि एक विदेशी तस्कर ड्रग लेकर मुंबई एयरपोर्ट…

Read More

Amethi : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। कमरौली थाना क्षेत्र स्थित लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कठौरा गांव के पास रिफाइंड तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया। घटना के बाद ग्रामीणों में तेल लूटने की होड़ मच गई। Also Read : बाढ़ से 22 जिले प्रभावित, 5 लाख से अधिक लोग संकट में ड्राइवर की जान बचाने के चक्कर में हादसाटैंकर चालक अमन चौहान, जो कि देवकली, जगदीशपुर का निवासी है, पश्चिम बंगाल से कानपुर के लिए टैंकर में 33 टन कच्चा रिफाइंड ऑयल…

Read More

Guwahati : असम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। राज्य के 22 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, और 5 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि ब्रह्मपुत्र समेत 15 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। Also Read : मॉनसून से पहले झारखंड झुलसा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी बाढ़ प्रभावित जिलों में लखीमपुर, नगांव, कछार, डिब्रूगढ़, माजुली, तिनसुकिया, शिवसागर, दरंग, गोलाघाट, कामरूप, मोरीगांव, होजाई, हैलाकांडी, धेमाजी, जोरहाट, शोणितपुर, बिस्वनाथ, कामरूप (एम),…

Read More

Ranchi : झारखंड में गर्मी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मई के अंतिम सप्ताह में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के बाद अब राज्य के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। Also Read : बड़कागांव में PVUNL के गर्ल एम्पावरमेंट मिशन शिविर का हुआ निरीक्षण मौसम विभाग की चेतावनी:रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल झारखंड में कुछ और दिनों तक तेज गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। हालांकि, 10 जून के बाद दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून…

Read More

Barkagaon (Hazaribagh): बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने शनिवार को पेट्रोनेंटल विद्युत निगम लिमिटेड (PVUNL) द्वारा संचालित गर्ल एम्पावरमेंट मिशन (GEM) शिविर का दौरा किया। उन्होंने शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं से संवाद किया और उनके अनुभवों को जाना। Also Read : वेस्टइंडीज T20 टीम में जेसन होल्डर और आंद्रे रसेल की वापसी गर्ल एम्पावरमेंट मिशन का उद्देश्य ग्रामीण और वंचित वर्ग की बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व कौशल में सशक्त बनाना है। यह शिविर न केवल बालिकाओं को आधुनिक शिक्षा व प्रशिक्षण प्रदान करता है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे…

Read More

Ranchi : राजधानी से सटे पिठोरिया थाना क्षेत्र इन दिनों अवैध रेत कारोबार का अड्डा बन गया है। यहाँ प्रतिदिन दर्जनों बालू लदे हाइवा ट्रक बेधड़क गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन की रहस्यमयी चुप्पी से लोगों में गहरा आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का दावा है कि यह पूरा गोरखधंधा प्रशासनिक संरक्षण में चल रहा है। इस काले कारोबार की हकीकत उजागर करने जब स्थानीय पत्रकार विजय गोप मौके पर पहुँचे, तो उन पर माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। न केवल गाली-गलौज और मारपीट की गई, बल्कि धमकी दी गई—”थाना हमारे साथ है, तुम कुछ नहीं कर सकते।” यह बयान न केवल…

Read More

New Delhi: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर और विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल की वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ियों ने लंबे अंतराल के बाद फिर से टीम में जगह बनाई है। Also Read : सुकुरहुटू में दुर्गा महोत्सव की धूम, 9 जून को होगा भव्य आयोजन जेसन होल्डर ने फरवरी 2024 में आखिरी बार टी20 मुकाबला खेला था, जबकि रसेल ने नवंबर 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ ही अपना पिछला मैच खेला था। अब…

Read More

Ranchi : कांके प्रखंड के सुकुरहुटू गाँव में माँ दुर्गा के पावन मंदिर में 15वां वार्षिक स्थापना महोत्सव 9 जून को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूरे गाँव में भक्तिमय वातावरण का संचार हो गया है। मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों, तोरण द्वारों और रोशनी से सजाया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है। Also Read : झारखंड कांग्रेस का हुंकार: प्रखंड से बूथ तक मजबूत होगा संगठन सुबह 7 बजे से होगा शुभारंभ कलश यात्रा से: महोत्सव की शुरुआत प्रातः 7 बजे एक विशाल कलश यात्रा से होगी,…

Read More