New Delhi : बिहार और पूर्वी भारत के ऊर्जा क्षेत्र को नई दिशा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 30 मई को औरंगाबाद जिले में एनटीपीसी नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (STPP) स्टेज-2 का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना की लागत करीब 29,948 करोड़ रुपये है और इसमें 3 यूनिट्स होंगी, प्रत्येक 800 मेगावाट की क्षमता वाली। Also Read : झारखंड में 30 मई से बारिश का अलर्ट, येलो चेतावनी जारी यह परियोजना अत्याधुनिक अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी, जो उच्चतम विद्युत उत्पादन दक्षता के लिए जानी जाती है। इसके साथ ही, पर्यावरणीय संतुलन और…
Author: admin
Ranchi : झारखंड के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 30 मई से राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है और इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण अगले तीन से चार दिनों तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में मौसम बदला-बदला रहेगा। Also Read : छात्रों ने ली नशा से दूर रहने की शपथ, RKDF में हुआ आयोजन राज्य में आने वाले दिनों में 30 से…
Ranchi : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “नशा मुक्ति भारत अभियान” के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता फैलाना और उन्हें इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। Also Read : अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, छह गिरफ्तार कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी उपस्थिति से इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र कल्याण संघ की अध्यक्ष डॉ. अनिता कुमारी ने की। उन्होंने नशा मुक्ति के संदर्भ में कई महत्वपूर्ण…
Dhanbad : झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार रात एक बड़ी कार्रवाई के तहत अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। महुदा थाना क्षेत्र के सिंगड़ा बस्ती में झारखंड और पश्चिम बंगाल की संयुक्त एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। यह छापा एक वाहन चालक के रूप में रह रहे मुर्शिद अंसारी के घर पर मारा गया, जहां से मिनी गन फैक्ट्री संचालित हो रही थी। Also Read : लगातार दूसरे दिन सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में भी गिरावट छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में…
New Delhi : घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के चलते निवेशकों और ग्राहकों में हलचल देखने को मिली। आज 24 कैरेट सोना 400 से 440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। गिरते हुए भाव के कारण देशभर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,040 रुपये से लेकर 97,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रही, जबकि 22 कैरेट सोना 88,950 रुपये से लेकर 89,100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बिका। Also Read : दिल दहला देने वाली…
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा इलाके में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रेडमा से रांची रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर एक युवक का अधजला शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान 23 वर्षीय राज कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो देवी मंडप मुहल्ला, रेडमा का निवासी था। वह संजय चंद्रवंशी का पुत्र था। Also Read : एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से नाता तोड़ा, वाशिंगटन छोड़ने का ऐलान घटना की सूचना मिलते ही मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार और टीओपी-2 के…
Washington : टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से खुद को अलग करने का फैसला लिया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बुधवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि वह अब सरकारी जिम्मेदारियों से मुक्त होकर अपने व्यवसायों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। Also Read : जेपीएससी परीक्षा विवाद पहुँचा राजभवन, अनियमितता के साक्ष्य सौंपे एलन मस्क को ट्रंप ने इस साल जनवरी में दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद ‘सरकारी दक्षता विभाग’ का प्रमुख नियुक्त किया था। इस विभाग का उद्देश्य संघीय खर्चों में कटौती और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना था।…
Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मामला अब राजभवन तक जा पहुंचा है। बुधवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले और उन्होंने परीक्षा में हुई धांधली के सबूत सौंपे। श्री महतो ने राज्यपाल को बताया कि जेपीएससी द्वारा जारी किए गए परिणाम में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं में छेड़छाड़ की आशंका जताई और आरक्षण नीति के उल्लंघन का भी आरोप लगाया। उनके अनुसार, आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 15 और…
Giridih: गिरिडीह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बुधवार को जमुआ प्रखंड के टिकामघा पंचायत में पदस्थापित रोजगार सेवक राजेश साहू को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, राजेश साहू ने एक लाभुक से सरकारी योजना के तहत मिले कार्य के भुगतान को क्लियर करने के एवज में 6,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। लाभुक इस अवैध मांग से परेशान होकर सीधे ACB के पास पहुंचा और इसकी शिकायत…
Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची स्थित पारस हॉस्पिटल, एचईसी में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित एक मरीज का सफल कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया है। यह सर्जरी झारखंड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पूरी तरह नि:शुल्क की गई। हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक कंसल्टेंट डॉ. अवकाश कुमार की देखरेख में यह जटिल और दुर्लभ ऑपरेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। डॉ. अवकाश कुमार ने जानकारी दी कि यह मरीज सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित था, जिसकी वजह से उसके कुल्हे का जोड़ (हिप जॉइंट) एवस्कुलर नेक्रोसिस (AVN) के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। मरीज को लगातार चलने-फिरने में कठिनाई हो…

