Ranchi : जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में अवैध बालू तस्करी पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ वाहन अवैध बालू लेकर इलाके से गुजरने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों की पहचान खेलारी थाना क्षेत्र के पुरानी राय इलाके से हुई है। बुढ़मू पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी की और ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। ट्रैक्टरों में अवैध रूप से लदी हुई बालू को जब्त कर लिया गया और…
Author: admin
New Delhi : देश में एक बार फिर कोविड-19 ने दस्तक दी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार, 26 मई की सुबह 08:00 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 1009 हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और घबराने की जरूरत नहीं है। किन शहरों में बढ़ रहे हैं मामले? हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के कुछ प्रमुख शहरी क्षेत्रों में कोविड मामलों में धीरे-धीरे वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश का नोएडा…
Ranchi: राजधानी रांची के कांके क्षेत्र में जमीन कारोबारी रमेश उरांव की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। कांके पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) के नेतृत्व में आरोपी शाहिद को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रमेश उरांव 19 मई को अपने दोनों बेटों का मुंडन संस्कार करवा कर परिवार के साथ सर्वोदय नगर स्थित नवनिर्मित घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर की दहलीज पर पहुंचे, घात लगाए बैठे हमलावर ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल…
Ranchi : झारखंड के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित प्रस्तावित उच्च विद्यालय, सुकुरहुटू ने मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणामों में शानदार प्रदर्शन कर शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस विद्यालय ने 99.5% की सफलता दर के साथ यह सिद्ध कर दिया कि संसाधनों की कमी भी प्रतिभाओं को रोक नहीं सकती। Also Read : जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 91.7% छात्र हुए सफल इस वर्ष कुल 53 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 51 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। इनमें से 41 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता अर्जित की जबकि 10 छात्र द्वितीय…
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया। यह रिजल्ट रांची स्थित जैक सभागार में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के हाथों जारी किया गया। इस वर्ष राज्यभर में परीक्षा में भाग लेने वाले कुल छात्रों में से 91.7 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं, जो राज्य के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। Also Read : झारखंड में प्री मॉनसून बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा जैक बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 4.33 लाख छात्र-छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से बड़ी…
Ranchi : झारखंड में बीते कुछ दिनों से जारी प्री-मॉनसून बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है। राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया है और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रांची समेत कई शहरों में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रहा। Also Read : मशहूर शिक्षक खान सर की शादी, 6 जून को छात्रों संग खुशी बांटेंगे मौसम विभाग के अनुसार, रांची में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसतन 5.1 डिग्री कम है। गर्मी के लिए…
Patna : देश के लाखों छात्रों के दिलों पर राज करने वाले और यूट्यूब पर अपनी खास शिक्षण शैली के लिए प्रसिद्ध पटना के प्रिय शिक्षक खान सर ने शादी कर ली है। खान सर, जिनका असली नाम फैजल खान है, ने अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर एएस खान के साथ सादगीपूर्ण तरीके से विवाह रचाया। यह शादी एक निजी समारोह में संपन्न हुई, जिसमें केवल उनके परिवार के करीबी सदस्य और मित्र शामिल हुए। Also Read : रांची में सनसनी: पति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर फरार खान सर बिहार की राजधानी पटना में स्थित ‘खान जीएस रिसर्च…
Ranchi: रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। यह दर्दनाक वारदात धूप बस्ती इलाके में हुई, जहां आरोपी रवि लोहरा अपने ससुराल में रह रहा था। Also Read : “हक-अधिकार की गारंटी दो, वरना सरना धर्म कोड नहीं चाहिए : सोमा उराँव” स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंगलवार तड़के किसी मामूली विवाद के बाद रवि लोहरा ने पहले अपनी 29 वर्षीय पत्नी रेणु देवी की सिलबट्टे से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने चार और…
मुख्य संवाददाता Ranchi : जनजाति सुरक्षा मंच की मीडिया प्रभारी और झारखंड प्रदेश मुखिया संघ की अध्यक्ष डॉ. सोमा उराँव ने मंगलवार को सरना धर्म कोड, आदिवासी अधिकारों और महिला सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा – Also Read : नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां मुठभेड़ में ढेर, एसएलआर बरामद “हमें अधिकार चाहिए, सजावटी कोड नहीं!” श्री उराँव ने माननीय सांसद सुखदेव भगत और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को सीधे तौर पर तीन गंभीर सवालों पर जवाब और ठोस कार्रवाई की मांग की। सरना कोड नहीं, संवैधानिक सुरक्षा चाहिए – सोमा उराँव ने सरना…
Palamu : झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार देर शाम से शुरू हुई मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) का सक्रिय नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां मारा गया। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक एसएलआर (सेल्फ लोडिंग राइफल) भी बरामद की है। Also Read : आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी मुठभेड़ प्रतिबंधित नक्सली संगठन के कुख्यात दस्ता प्रमुख नितेश यादव के गिरोह के साथ हुई। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ रातभर चली और मंगलवार सुबह तक इलाके में फायरिंग की आवाजें गूंजती रहीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी…

