Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची स्थित पारस हॉस्पिटल, एचईसी में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित एक मरीज का सफल कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया है। यह सर्जरी झारखंड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पूरी तरह नि:शुल्क की गई। हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक कंसल्टेंट डॉ. अवकाश कुमार की देखरेख में यह जटिल और दुर्लभ ऑपरेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। डॉ. अवकाश कुमार ने जानकारी दी कि यह मरीज सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित था, जिसकी वजह से उसके कुल्हे का जोड़ (हिप जॉइंट) एवस्कुलर नेक्रोसिस (AVN) के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। मरीज को लगातार चलने-फिरने में कठिनाई हो…
Author: admin
New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान की जांच कर रही एसआईटी को और समय दे दिया है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक विजय शाह की गिरफ्तारी नहीं होगी। इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई महीने में होगी। सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश हाई कोर्ट को भी निर्देश दिया है कि वह इस मामले में फिलहाल कोई सुनवाई न करे, क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय इसकी सुनवाई कर रहा है। मामला तब गर्माया जब विजय शाह ने इंदौर में एक…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बड़ा तालाब से बुधवार सुबह एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब तालाब में शव को तैरते देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि युवती की उम्र करीब 16 से 18 साल के बीच है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। पुलिस इस मामले…
Ranchi : राजधानी रांची के पुनदाग ओपी क्षेत्र स्थित कटहल मोड़ पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज़ रफ्तार कार ने सामने से आ रही दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना नाथ मेंशन अपार्टमेंट के समीप हुई, जहां कार की टक्कर से दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। चश्मदीदों के…
Ranchi: झारखंड में सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बुढ़मू थाना और पिपरवार थाना की संयुक्त टीम ने टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति समिति) के कुख्यात नक्सली मनोज मुंडा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। हत्या, आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट के तहत वांछित मनोज मुंडा के घर गाजे-बाजे के साथ इश्तेहार चिपकाया गया। Also Read : NUSRL रांची में 2025 बैच को भावनात्मक विदाई यह कार्रवाई पिपरवार थाना क्षेत्र के हुसीर नागडुवा गांव में की गई, जहां नक्सली का पैतृक घर स्थित है। पुलिस की इस अनोखी पहल ने गांव में चर्चा…
Ranchi : रांची स्थित नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL) में 2025 बैच के अंतिम वर्ष के छात्रों को एक यादगार विदाई दी गई। ‘अलविदा’ नामक इस विदाई समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक क्लब द्वारा किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और प्रशासकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जहां विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। Also Read : जया मुंडा बनीं नेताजी एकेडमी की टॉपर, 93.2% अंकों के साथ रचा कीर्तिमान अपने उद्बोधन में कुलपति ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आपका…
Ranchi (Kanke): झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा 2025 में नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय, होचर ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर शिक्षा जगत में एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इस वर्ष विद्यालय से कुल 96 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें 81 छात्र प्रथम श्रेणी और 11 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन का प्रतीक बनकर उभरी है। Also Read : प्रिया कुमारी बनीं विद्यालय की टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 92.6% अंक इस उत्कृष्ट परिणाम में सबसे अधिक चर्चा में रहीं विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा जया मुंडा, जिन्होंने…
Ranchi : झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणामों में प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय, रांची ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित करते हुए लगातार 27वीं बार शत-प्रतिशत सफलता दर हासिल की है। इस बार भी विद्यालय ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र में गौरव की अनुभूति कराई है। Also Read : अबुआ अधिकार मंच की मांग पर कॉलेज में शुद्ध पेयजल की सुविधा विद्यालय की छात्रा प्रिया कुमारी ने 92.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने न केवल अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया, बल्कि विद्यालय के…
Ranchi : डोरंडा कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए गर्मी के मौसम में राहत भरी खबर सामने आई है। अबुआ अधिकार मंच की पहल और मांग पर कॉलेज परिसर में चार आधुनिक वाटर प्यूरीफायर मशीनों की स्थापना की गई है। इससे छात्रों को अब स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद जरूरी था। इस मांग को लेकर अबुआ अधिकार मंच की डोरंडा इकाई के प्रमुख सदस्यों – अमित तिर्की, दिवाकर कुमार प्रजापति और तनवीर आलम ने 9 मई 2025 को कॉलेज प्रशासन को पत्र सौंपा था। छात्रों की कठिनाई को ध्यान में रखते हुए कॉलेज…
Ranchi : देशभर में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक व लाभकारी बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा 29 मई से 12 जून तक ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत झारखंड में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) की ओर से एक विशेष पहल की गई है। विश्वविद्यालय के लगभग 40 वैज्ञानिकों की टीम झारखंड के सभी 24 जिलों में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद करेगी। यह टीम प्रतिदिन दो विभिन्न गांवों में जाकर लगभग 200 से 300 किसानों से बातचीत करेगी और उन्हें नवीन कृषि तकनीकों, फसल उत्पादन में वृद्धि के उपायों…

