मुख्य संवाददाता Ranchi: सरकारी जमीन की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रांची जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या 324/2025 के अनुसार अब जिले की सभी सरकारी भूमि पर पहचान चिन्ह के रूप में सूचना पट्ट (साइन बोर्ड) लगाया जाएगा। इससे न केवल सरकारी जमीन की पहचान स्पष्ट होगी, बल्कि अवैध खरीद-बिक्री और अतिक्रमण पर भी लगाम लगेगी। Also Read : इमारत में लगी आग, 17 लोगों की मौत पंचायत सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने रांची के उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री को इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि…
Author: admin
मुख्य संवाददाता Ranchi: चिरंजीवी स्कूल के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने शनिवार को ‘अक्वा वर्ल्ड’ में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कर जीवन भर की यादें संजो लीं। मासूम मुस्कानों और रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों का उत्साह देखने लायक था। शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस यात्रा ने बच्चों को न सिर्फ मनोरंजन बल्कि सीख से भी जोड़ा। Also Read : इमारत में लगी आग, 17 लोगों की मौत कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के स्वागत और ग्राउंड एक्टिविटीज़ से हुई, जहाँ उन्होंने घास के मैदान पर खेल-कूद और सामूहिक गतिविधियों का आनंद लिया। इसके बाद रंगीन बसों में सवार होकर बच्चों ने ‘अक्वा…
Ranchi : रांची के सरना भवन में शनिवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक प्रेस वार्ता कर सिरम टोली सरना स्थल के मुख्य द्वार पर प्रस्तावित फ्लाईओवर, रैम्प निर्माण को लेकर विरोध जताया। केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली बचाव मोर्चा के बैनर तले आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि सरकार सरना स्थल के सामने फ्लाईओवर को अंतिम रूप देने की कोशिश में जुटी है। 24 अप्रैल को इस मुद्दे पर आपात बैठक भी बुलाई गई थी। Also Read : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में आचार्य प्रशिक्षण वर्ग सह कार्यशाला का…
Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में आज से 6 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग सह कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ प्रो. डॉ. विमल कुमार मिश्र (पूर्व प्राचार्य, आदर्श कॉलेज, गिरिडीह) ने किया। विद्यालय मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उपप्राचार्या मीना कुमारी ने अतिथि परिचय प्रस्तुत किया। मंत्री श्री मिश्र ने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग नव नियुक्त व पूर्व कार्यरत आचार्यों को शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक ज्ञान के लिए मंच प्रदान करता है। Also Read : धूमधाम से…
Hazaribagh : आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग का 10वां स्थापना दिवस झील रोड स्थित ओपन थिएटर परिसर में धूमधाम से मनाया गया। बता दें कि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, प्रतिकुलपति डॉ गौरव शुक्ला, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, वोकेशनल निदेशक डॉ बिनोद कुमार व आईसेक्ट इंटर कॉलेज की प्राचार्या ममता शर्मा के हाथों दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वाति एंड ग्रूप की ओर से पेश की गई गणेश वंदना की मधुर आवाज़ ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। पम्मी एंड…
Barkatha : प्रखण्ड के गोरहर पंचायत स्थित आदिवासी क्षेत्र करंडो में ट्रांसफार्मर उड़े एक सप्ताह हो गया था। बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश थे । वहीं हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण लोग अंधेरे के कारण भयभीत रहते थे।इस निमित ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना रामसहाय मांझी एवं अन्य के द्वारा जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया क़ो दिया गया। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के पदाधिकारियों व उपायुक्त हज़ारीबाग़ से न्होंने बात कर 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। Also Read : आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में ट्रांसफार्मर…
Hazaribagh : आईसेक्ट विश्वविद्यालय स्थापना दिवस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का पिछले 20 दिनों से किया जा रहा था। सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया। छात्रों के 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सीएस एंड आईटी के हरभजन कुमार को प्रथम, अंग्रेजी विभाग के अमित कुमार को द्वितीय और सीएस एंड आईटी के राज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं छात्राओं में भूगोल विभाग की डॉली कुमारी प्रथम , रिया द्वितीय और प्रियंका को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।चेस प्रतियोगिता के विनर की ट्राफी मैथ्स के आकाश को, वहीं रनर ट्राफी…
Ranchi: झारखंड आदिवासी सरना विकास, धुर्वा के केंद्रीय कार्यालय में आज रांची जिला के विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों और प्रमुख सामाजिक अगुवाओं की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मेघा उराँव ने की। Also Read : एनयूएसआरएल के छात्रों के लिए क्लाईंट काउंसेलिंग सत्र आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 जून 2025 को रांची जिला के सभी 18 प्रखंडों के पारंपरिक सामाजिक नेतृत्वकर्ता—पहान, पईनभोरा, कोटवार, महतो, रैयत, जेठ रैयत सहित अन्य सामाजिक अगुवाओं की भागीदारी में “महापहान सम्मेलन” आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य आदिवासी समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं परंपरागत स्वशासन व्यवस्था…
Ranchi : झालसा के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में एनएसयूआरएल कांके, रांची में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए डालसा टीम की ओर से क्लाईंट काउंसिलिंग का आयोजन शनिवार को किया गया। Also Read : रांची के 3533 लाभुकों ने अबुआ आवास में किया गृह प्रवेश साथ ही इस मौके पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी टीम के डिप्टी एलएडीसीए, राजेश कुमार सिन्हा, सहायक, सौरभ पांडे और शिवानी सिंह सहित अधिवक्ता शोभा लकड़ा, मृन्दलिनी अदेला ने अंतिम वर्ष के विधिक छात्रों को क्लाईंट काउंसिलिंग करने के गुण बताये।…
Ranchi : रांची के नगड़ी प्रखण्ड के साहेर पंचायत निवासी अजय नायक और उनकी पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं था। अजय के घर शनिवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री अबुआ आवास योजना अंतर्गत गृह प्रवेश कार्यक्रम को लेकर उनके आवास पहुंचे थे। Also Read : ठगी के आरोपी रवि कुमार के खिलाफ कसा शिकंजा, राँची स्थित घर पर चिपका इश्तहार – एक माह में नहीं किया सरेंडर तो होगी कुर्की जब्ती उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष, सदस्य एवं लाभुक के साथ फीता काटकर उनका गृह प्रवेश कराया। इस दौरान उपविकास आयुक्त दिनेेश कुमार यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और अन्य संबंधित…

