एनयूएसआरएल के छात्रों के लिए क्लाईंट काउंसेलिंग सत्र आयोजित

Ranchi : झालसा के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में एनएसयूआरएल कांके, रांची में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए डालसा टीम की ओर से क्लाईंट काउंसिलिंग का आयोजन शनिवार को किया गया। Also Read : रांची के 3533 लाभुकों

एनयूएसआरएल के छात्रों के लिए क्लाईंट काउंसेलिंग सत्र आयोजित
Advertisement

Ranchi : झालसा के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में एनएसयूआरएल कांके, रांची में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए डालसा टीम की ओर से क्लाईंट काउंसिलिंग का आयोजन शनिवार को किया गया।

Also Read : रांची के 3533 लाभुकों ने अबुआ आवास में किया गृह प्रवेश

साथ ही इस मौके पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर एलएडीसी टीम के डिप्टी एलएडीसीए, राजेश कुमार सिन्हा, सहायक, सौरभ पांडे और शिवानी सिंह सहित अधिवक्ता शोभा लकड़ा, मृन्दलिनी अदेला ने अंतिम वर्ष के विधिक छात्रों को क्लाईंट काउंसिलिंग करने के गुण बताये।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र और छात्राओं ने इस सत्र में भाग लिया। इसके बाद वहां उपस्थित ग्रामीणों को छात्रों ने उनकी समस्याओं को लेकर गुगल फार्म में भरा तथा ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

ग्रामीणों की समस्याओं का लिखित आवेदन लिगल-एड-क्लिनिक में लिया गया। साथ ही लीगल एड क्लिनिक की जानकारी आस-पास के ग्रामीणों को भी दी गई।

डिप्टी एलएडीसीए राजेश कुमार सिन्हा ने ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों के जागरूकता के लिए बैनर और पोस्टर लगाने पर जोर दिया और कहा कि बैनर और पोस्टर के माध्यम से लोग जागरूक होंगे। जरूरतमंदों को विधिक सेवा दिलाने में सहायता मिलेगी।

इसके अलावा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कांके प्रखंड के आस पास गांव के कई ग्रामीणों ने भाग लिया। इन्हें निशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक और सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध जानकारी दी गयी।

शिवानी सिंह ने कहा कि वृद्ध महिलाओं को वृद्धा पेंशन दिलाने में भी पीएलवी मदद पहुंचाते हैं। विधवाओं को पेंशना दिलाना भी हमलोगों का प्रमुख कार्य है। कच्चे मकानों पर रहनेवाले ग्रामीणों से कहा कि आप प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य को सरकारी योजना का लाभ नही ले सके हैं तो जल्द ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से सम्पर्क कर सकते हैं।

मौके पर में एलएडीसी टीम के राजेश कुमार सिन्हा, सौरभ पांडे, शिवानी सिंह समेत अधिवक्ता शोभा लकड़ा, मृन्दलिनी अदेला सहित अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *