Author: admin

मुख्य संवाददाता Ranchi : चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स, मोराबादी में आयोजित समर कैंप 2025 का समापन समारोह 21 मई (बुधवार) को प्रातः 9:00 बजे आईएमए हॉल, करमटोली चौक में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस रचनात्मक महोत्सव में विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभाओं को एक भव्य मंच मिलेगा, जहां कला, नृत्य, संगीत, विज्ञान और खेलों की रंगारंग छटा बिखरेगी। Also Read : तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आए पिता-पुत्र: मुख्तार अंसारी की मौत, बेटे की हालत नाजुक मुख्य और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस विशेष अवसर पर प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना एवं झारखंड रत्न पुरस्कार से सम्मानित विपुल नायक बतौर मुख्य अतिथि…

Read More

Pithoria/ Ranchi : रविवार देर रात पिठौरिया थाना क्षेत्र के जिदू गांव स्थित ईंट भट्ठा के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार डाला टेंपो (JH01DY-1615) ने शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। Also Read : झंडों से सजी ज़मीन, गूंजते नारे: नगड़ी की धरती पर रिम्स-2 के खिलाफ जनसंग्राम हादसे में 40 वर्षीय मुख्तार अंसारी की मौत हो गई, जबकि उनका 18 वर्षीय पुत्र जमील अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में रिम्स ले गए, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों नयाटोली…

Read More

मुख्य संवाददाता Ranchi : कांके प्रखंड के नगड़ी की उपजाऊ मिट्टी एक बार फिर जनसंघर्ष की तपिश से दहक उठी। रिम्स-2 अस्पताल के निर्माण के लिए हो रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण खेतों में उतर आए। हाथों में झंडे, माथे पर संकल्प और होंठों पर विरोध के नारे – यह दृश्य किसी आंदोलन की नहीं, बल्कि ज़मीन से जुड़ी अस्मिता की हुंकार थी। Also Read : सीसीएल में सीबीआई की रेड, जीएम से हो रही पूछताछ सुनगुनाया जनसंघर्ष, लहराए झंडे भू-नापी कार्य जैसे ही आरंभ हुआ, ग्रामीणों का जनसैलाब खेतों की ओर उमड़ पड़ा। हर ओर…

Read More

Ranchi : नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में दो दिवसीय विधान निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम 2025 का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रविंद्रनाथ महतो मुख्य अतिथि और उच्च शिक्षा मंत्री श्री सुदिव्य कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। Also Read : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आचार्य प्रशिक्षण वर्ग सह कार्यशाला का तीसरा दिन उत्साहपूर्वक संपन्न इस अवसर पर ICPS, नई दिल्ली और NUSRL, रांची के बीच विधायी प्रशिक्षण और नीति शोध को लेकर एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर भी किए गए। कार्यक्रम में विधायी प्रारूपण की गुणवत्ता,…

Read More

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में चल रहे छह दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग सह कार्यशाला के तीसरे दिन का कार्यक्रम सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई। प्राथमिक खंड की आचार्या रीना देवी ने एकल गीत “यह देश हमारा है” की मधुर प्रस्तुति देकर वातावरण को भावनात्मक स्पर्श प्रदान किया। इसके उपरांत वैचारिक सत्र में शिशु विकास मंदिर समिति के सह मंत्री डॉ. धनेश्वर महतो ने “आचार्यत्व वृत्ति नहीं व्रत है” विषय पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। उन्होंने आचार्य के कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए…

Read More

Ramgarh : कोयलांचल के सीसीएल बरकासयाल में सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है। सोमवार को पांच गाड़ियों से पहुंची सीबीआई की टीम में बरकासयाल प्रक्षेत्र के कार्यालयों में जांच शुरू की। सीबीआई ने जीएम एनके सिंह और प्रोजेक्ट ऑफिसर सुधीर कुमार से अलग-अलग पूछताछ शुरू की है। Also Read : मुख्यमंत्री से मिले JSCA के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लिया संकल्प महाप्रबंधक कार्यालय में भी सीबीआई की टीम जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार रोड सेल में हुई गड़बड़ी को लेकर सीबीआई ने जांच शुरू की है।

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। Also Read : मुंडन समारोह के दौरान कांके में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर युवक की चाकू से हत्या प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, मैनेजिंग कमिटी के सदस्य मिहिर प्रितेश टोप्पो, रमेश कुमार, संजय जैन, रत्नेश कुमार सिंह, तथा जिला प्रतिनिधि श्री श्रीराम पुरी और श्री उत्तम कुमार शामिल थे। JSCA के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को हाल में संपन्न हुए…

Read More

Ranchi : कांके डैम क्षेत्र रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना का गवाह बना, जब एक मुंडन समारोह के दौरान अपराधियों ने घर में घुसकर रमेश उरांव नामक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल रमेश को आनन-फानन में रिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Also Read : झारखंड में 24 तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट बताया जा रहा है कि घटना के समय पूरा परिवार मुंडन कार्यक्रम में व्यस्त था। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर रमेश…

Read More

Ranchi : झारखंड के विभिन्न जिलों में 24 मई तक हल्की बारिश होने, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी की गति से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी गया है। इस सम्बंध में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। Also Read : सेना का खुलासा- पाकिस्तान के निशाने पर था अमृतसर का स्वर्ण मंदिर इसके अलावा विभाग ने 23 और 24 मई को भी राज्य के कई स्थानों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की जानकारी दी है। हालांकि पलामू इलाके में अभी प्रचंड गर्मी है। इस इलाके में तापमान 42 डिग्री के पार…

Read More

New Delhi : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की ओर से भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों सहित नागरिक ठिकानों को निशाना बनाए जाने की आशंकाएं थीं, जिनमें अमृतसर का स्वर्ण मंदिर सबसे प्रमुख था। इसका मुकाबला भारत ने अपनी वायु रक्षा प्रणालियों से करके अमृतसर में स्वर्ण मंदिर और पंजाब के शहरों को पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाया। Also Read : पाकिस्तान के आतंकवाद की पोल खोलने में मदद नहीं करेगी टीएमसी, ऑपरेशन सिंदूर की टीम से बनाई दूरी भारतीय सेना ने सोमवार को पंजाब के अमृतसर में एक डेमो दिखाया कि कैसे आकाश मिसाइल प्रणाली, एल-70 एयर…

Read More