Ranchi : झारखंड के अधिकांश जिलों में 16 मई तक लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 12 मई को देवघर, दुमका,जामताड़ा, पाकुड़,गोड्डा और साहिबगंज में और 14 मई से गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में कहीं- कहीं लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। Also Read : जल संकट को लेकर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी वहीं 14, 15 और 16 मई को दक्षिणी और मध्यवर्ती जिलों में गर्जन के हल्की बारिश होने की सम्भावना है। रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ…
Author: admin
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर अब बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। देशभक्ति मिशन पर आधारित एक फिल्म की घोषणा की गई है, जिसका निर्माण निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर कर रहे हैं। प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शीर्षक कानूनी रूप से उनके नाम पर पंजीकृत है। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया, जिसने दर्शकों में उत्सुकता और जोश भर दिया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का निर्देशन उत्तम और नितिन की जोड़ी संयुक्त रूप से करेंगे।…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह या पैनिक की स्थिति उत्पन्न न हो। Also Read : एलटी तार में शॉर्ट सर्किट होने से मचान में लगी आग मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि: राज्य में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को सक्रिय किया जाए और आवश्यकता अनुसार उनकी संख्या बढ़ाई जाए। सभी जिलों में कंट्रोल रूम को…
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चेचकपी पंचायत के ग्राम केवालु में शनिवार सुबह 7:00 बजे ढलाई साव पिता बंधन साव के मचान में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि संभवतः एलटी तार बगल से ही गुजारा है।वहीं दो तार आपस में टकराने के कारण यह घटना हुई है। पीड़ित ने बताया कि मचान में आग लगने से काफी क्षति हुआ है। Also Read : किशोरियों के लिए उत्तम पोषक आहार विषयक प्रशिक्षण का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से मोटर पंप चलाकर मचान में लगे आग को बुझाने का प्रयास किया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव पहुंचे और…
Barkatha : मानव विकास संस्था के तत्वावधान में प्रखंड के ग्राम चामुदोहर स्थित प्रशिक्षण भवन में एकदिवसीय “किशोरियों के लिए उत्तम पोषक आहार” विषयक प्रशिक्षण आयोजित किया गया।इस निमित प्रखंड के विभिन्न गांवों से किशोरियों की उपस्थिति हुई।वहीं प्रखंड प्रशिक्षक टीम की सदस्या कुंती गिरी ने सबसे पहले बताया कि किशोरावस्था (10-19 वर्ष) जो शरीर के विकास का एक महत्वपूर्ण समय है। इस समय उचित आहार लेना बहुत आवश्यक है ताकि शरीर और मस्तिष्क का संपूर्ण विकास हो सके। इसके बाद उन्होंने सभी किशोरियों से पसंदीदा और नापसंद खाना के नाम को पूछा। तत्पश्चात उन्होंने बताया कि पौष्टिक आहार वह…
Lakhimpur Kheri : मेडिकल कालेज देवकली में शनिवार को पेन मैनेजमेन्ट (दर्द निवारण) कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा शरीर के अलग-अलग अंगों में हाने वाले दर्द के कारण व उनके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. डॉ वाणी गुप्ता ने की। इस दौरान सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय डॉ ज्योति मेहरोत्रा व सीएमएस जिला पुरुष चिकित्सा डॉ आरके कोली मौजूद रहे। Also Read : झारखंड के किसान मालिक बनें , मजदूर नहीं : कृषि मंत्री पेन मैनेजमेंट कार्यशाला में केजीएमयू लखनऊ से आयी एनेस्थेटिक विभाग की प्रो० डा० सरिता सिंह…
Ranchi : झारखंड के किसान मजदूर नहीं, बल्कि मालिक बनें। राज्य के खेतिहर किसानों को अपनी भूमिका मालिक के तौर पर निभानी होगी। वे खुद की जमीन पर उन्नत कृषि के सहारे लाखों का रोजगार कर सकते हैं। कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की योजनाएं किसानों को बेहतर अवसर प्रदान कर रही हैं। ये बातें राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची के बनहोरा जतरा मैदान में जिला स्तरीय कृषि कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहीं। Also Read : स्टार इंटरनेशनल स्कूल, रांची में मदर्स डे का भव्य आयोजन शनिवार को बनहोरा मैदान में कृषि…
Ranchi : स्टार इंटरनेशनल स्कूल, रांची में आज मदर्स डे बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय ने माताओं के सम्मान में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने माताओं की अहमियत और उनके योगदान को रेखांकित किया। छात्रों ने अपनी माताओं के लिए गीत, नृत्य, कविता पाठ और नाटक प्रस्तुत किए, जिससे सभी उपस्थित लोगों का मन आनंदित हो उठा। Also Read : सेवन स्टार्स अकैडमी, रांची में बाल संसद का भव्य गठन बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर कार्ड्स और उपहारों ने माहौल…
Ranchi : सेवन स्टार्स अकैडमी, मंडप टोली, हेहल, रांची में आज बाल संसद का गठन बड़ी ही गरिमा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वाइस प्राचार्य श्रीमती ऋतु प्रिया के निर्देशन में ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों का चुनाव संपन्न हुआ। मतगणना के बाद विभिन्न पदों पर विद्यार्थियों का चयन किया गया। Also Read : विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत- पाकिस्तान के बीच सीजफायर, 12 मई को वार्ता चयनित प्रतिनिधि इस प्रकार हैं: सीनियर हेड बॉय: आकाश पुरण सीनियर हेड गर्ल: शिव प्रिया कुमारी जूनियर हेड बॉय: अंश राज जूनियर हेड गर्ल: अभिलाषा बेक डिप्टी…
New Delhi : भारत और पाकिस्तान ने सीमा पर सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल रोकने पर सहमति व्यक्त की है। यह जानकारी भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार को एक पत्रकार वार्ता में दी। Also Read : भारतीय सेना ने पाक को दिया करारा जवाब — सोमा उरांव मिस्री ने बताया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर 3:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को कॉल कर दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर चर्चा की। बातचीत के दौरान यह सहमति बनी कि आज शाम 5 बजे से ज़मीन, समुद्र और हवा—तीनों मोर्चों पर फायरिंग और सैन्य कार्रवाई पूरी तरह…

