Ranchi : सनातन कीर्तन मंडली पिठोरिया के तत्वाधान में रामनवमी के शुभ अवसर पर अखंड श्रीहरि कीर्तन का आयोजन 24 घंटे के लिए किया गया है। कीर्तन का आरंभ शुक्रवार को पूर्वाहन 10 बजे हुआ और समापन शनिवार को पूर्वाहन 10 बजे हो गया। अखंड श्री हरि कीर्तन में पिठोरिया के अनेक कीर्तन मंडली के साथ महिला कीर्तन मंडली भी भाग ली। सनातन कीर्तन मंडली के द्वारा आयोजित अखंड श्रीहरि कीर्तन में क्षेत्र के सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए।
Author: admin
Ranchi : पारस हॉस्पिटल एचइसी में आगामी 14 अप्रैल दिन सोमवार को रेडिएशन ऑन्कोलॉजी और पैट स्कैन का शुभारंभ होगा। इस पहल के साथ पारस हॉस्पिटल में अब एक ही छत के नीचे कैंसर से जुड़ी सभी बीमारियों का इलाज होगा। पारस कैंसर हॉस्पिटल के माध्यम से मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी की सुविधा मरीजों को प्राप्त होगी। पारस हॉस्पिटल एचइसी में एचओडी और सीनियर कंसल्टेंट पद पर कार्यरत मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ गुंजेश कुमार सिंह ने कहा कि पारस हॉस्पिटल एचइसी में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी और पैट स्कैन की शुरूआत होने जा रही है। अब पारस हॉस्पिटल पूरी तरह से…
New Delhi : दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू करने के लिए शनिवार को भारत सरकार के नेशनल हेल्थ अथॉरिटी व दिल्ली सरकार के स्टेट हेल्थ अथॉरिटी के बीच एक औपचारिक समझौता होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। ये कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित रंग भवन में आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस योजना के लिए 10 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत 9 लाख परिवारों को सालाना 10 लाख रुपये तक का…
Ranchi : राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में शनिवार से मौसम साफ हो गया। लेकिन सात अप्रैल से फिर से राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में मौसम में बदलाव होने की सम्भावना है। इससे आनेवाले दिनों में तापमान में उतार- चढ़ाव होगा। वहीं जिन जिलों में मौसम में बदलाव होगा उनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहेबगंज शामिल है। इन जिलों के कुछ इलाकों में गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी की गति से हवा चलने की आशंका है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही विभाग ने राज्य के…
Ranchi : रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए राजधानी रांची में सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 12 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 300 दारोगा और 3500 जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जा रही है। शहर के 20 थाना क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गई है। संबंधित थाना के प्रभारी को ड्रोन से मॉनिटरिंग करने की जिम्मेवारी दी गई है। डोरंडा, मेन रोड, कांके, नगड़ी, रातू, पिठौरिया, बुढ़मू, मांडर और बरियातू सहित अन्य इलाकों में पुलिस…
Jaipur : राजस्थान में आज से गर्मी तेज होने की आशंका है। अगले तीन-चार दिन राज्य के आधे से ज्यादा जिलों में हीटवेव चलने और तेज गर्मी पड़ने का अलर्ट दिया गया है। आज दो जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। जो आठ अप्रैल तक जारी रहेगी। आठ अप्रैल को 23 जिलों में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में इस दौरान पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पाकिस्तान-राजस्थान की सीमा पर एक एंटी साइक्लोन बनने और उसके असर से पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने के…
Latehar : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़गड़वा गांव के निकट स्थित ईंट भट्ठा और क्रशर के पास शुक्रवार की देर रात पीएलएफआई के नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की। इसमें भट्टे में काम कर रहे लोहरदगा निवासी मजदूर अलीम अंसारी को गोली लग गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । चंदवा में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे इलाके की नाकेबंदी करते हुए नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर…
Ranchi : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को नामकुम थाना के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एक केस को मैनेज करने के नाम पर दारोगा को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। एसीबी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी आशीष यादव ने एसीबी में लिखित आवेदन देकर कहा था कि एक लड़की के साथ सगाई हुई थी लेकिन किसी वजह से सगाई टूट गई। इसे लेकर नामकुम थाने में लड़की के परिजनों की ओर से कांड संख्या 262/24 दर्ज करवाया गया था। इस…
Hazaribagh : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का 46वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को स्थानीय जिला स्कूल मैदान, हज़ारीबाग में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विशिष्ट अतिथि झारखण्ड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री योगेन्द्र महतो, केन्द्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय, केन्द्रीय महासचिव फागु बेसरा सहित झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया तथा मंच संचालन हज़ारीबाग जिला सचिव नीलकण्ठ महतो ने किया। हज़ारीबाग जिला के सभी प्रखण्ड से हज़ारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए।…
Ranchi : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कटहल मोड़, ओरमांझी एवं नगड़ी शाखा के नवनिर्मित शाखा परिसर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बैजनाथ सिंह अंचल कार्यालय प्रमुख रांची के द्वारा उप अंचल प्रमुख, विजय कुमार रॉय, अलोक कुमार, क्षेत्र प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यालय- राँची एवं दोनों उपक्षेत्र प्रमुख क्रमशः विभाष कुमार मिश्रा, नीरज कुमार कंधवे की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया । उदघाटन समारोह में काफी संख्या में सम्मानित ग्राहकगण और जनसमूह उपस्थित हुए। इस अवसर पर बैजनाथ सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक सदैव उत्कृष्ट ग्राहक सेवा हेतु तत्पर है। उन्होंने बैंक के विभिन्न उत्पादों और ऋण…

