Author: admin

शिवपुरी। शिवपुरी में एक आठ माह के मासूम की गुब्बारा निगलने से मौत हो गई। नया बस स्टैंड क्षेत्र निवासी संजय सोनी का बेटा धनु रविवार सुबह घर में खेल रहा था। खेलते समय उसने एक गुब्बारा मुंह में डाल लिया, जो उसकी सांस नली में फंस गया।बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत सिद्धि विनायक अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें नवजीवन अस्पताल भेज दिया गया। दोनों निजी अस्पतालों में इलाज नहीं मिला। इसके बाद परिजन बच्चे को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। उन्होंने बच्चे की सांस नली से गुब्बारा…

Read More

Ranchi: नवरात्रि पर्व के समापन पर पिठोरिया में मां भवानी की प्रतिमा का विसर्जन पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूर्वाह्न में नव पत्रिका की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शाम को विसर्जन यात्रा में ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीतों के साथ भक्तों ने मां भवानी की आराधना की। भजन-कीर्तन और माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय नया तालाब में पूजा-अर्चना के पश्चात प्रतिमा का विसर्जन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने अश्रुपूरित नेत्रों से मां को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। प्रशासन…

Read More

Ranchi : झारखंड में अब किसी भी प्रकार के जुलूस या धार्मिक समारोह में डीजे बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा 16 जुलाई 2024 को पारित आदेश के अनुपालन में लिया गया है। इस संबंध में रांची जिला प्रशासन की विधि व्यवस्था शाखा की ओर से 5 अप्रैल 2025 को एक सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन…

Read More

Ranchi : रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास में पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा की। पूजा के पश्चात मुख्यमंत्री निवास पर पारंपरिक सनातनी रीति-रिवाज के तहत ध्वज पताका भी लहराया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व धर्म, आस्था और सद्भाव का प्रतीक है। राज्य में यह पर्व धूमधाम और शांति के साथ मनाया जा रहा है। रामनवमी को लेकर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रामनवमी की…

Read More

मुकेश रंजन Ranchi : रामनवमी के पावन अवसर पर, पिठोरिया में क्षेत्रीय महावीर मंडल द्वारा शनिवार की रात भव्य झांकियों और जुलूस का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों की जीवंत प्रस्तुति मुख्य झांकी में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने भगवान श्रीराम के तीर-कमान धारण किए स्वरूप को प्रस्तुत किया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जुलूस का मार्ग और समापन राम भक्त झांकियों के साथ गाजे-बाजे के साथ पिठोरिया के मुख्य मार्गों से होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां सभी झांकियों और…

Read More

मुकेश रंजन Ranchi : देशभर में रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में विशेष महत्व रखता है। साथ ही, आज चैत्र नवरात्रि का नवां और अंतिम दिन भी है। जिसे महानवमी के रूप में जाना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप, मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है, जो भक्तों को सिद्धि और मोक्ष प्रदान करने वाली देवी मानी जाती हैं। रांची के कांके प्रखंड स्थित सुकुरहुटू गांव में इस वर्ष रामनवमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के…

Read More

Godda : अदाणी फाउंडेशन की ओर से अदाणी पावर प्लांट परिसर के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 1700 से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। यह अभियान गोड्डा जिले मोतिया और बक्सरा पंचायत के विभिन्न गांवों में चलाया गया, जिसमें पेटबी, बक्सरा , छोटी बक्सरा, बलियाकित्ता आदि गांव शामिल हैं। इसके अलावा ठाकुरगंगटी और महागामा प्रखंड के गांवों में भी अभियान चलाकर ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाने में मदद किया गया।…

Read More

Ranchi: पीएम श्री राजकीय उच्च विद्यालय, कुम्हरिया, कांके में विद्यालयीय लोकतान्त्रिक महोत्सव के अवसर पर बाल संसद के लिए मंत्रिपरिषद समूह का चुनाव संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान प्रक्रिया और नेतृत्व कौशल का विकास करना रहा। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संसदीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री एवं उपप्रधानमंत्री पद हेतु मतदान कराया गया। मतदान प्रक्रिया में केजी से लेकर कक्षा 10वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ प्राचार्य, शिक्षकगण, सरस्वती वाहिनी संचालन समिति की सदस्याएँ और विद्यालय प्रबंधन समिति के माननीय सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित रही…

Read More

मुकेश रंजन Ranchi : रामनवमी केवल पर्व नहीं, आस्था की पुनरावृत्ति है।” इस पावन अवसर पर सुकुरहुटू पूरे देश के आस्था और परंपरा का जीवंत उदाहरण यह संदेश देता है कि जहाँ भक्ति है, वहाँ रास्ता है—और जहाँ श्रीराम हैं, वहाँ जीवन है। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास की लहर है। वहीं झारखंड के सुकुरहुटू गाँव में भी यह पर्व पूरी भव्यता और परंपरा के साथ मनाया जा रहा है। अयोध्या के बाद सुकुरहुटू वह स्थान है। जहां श्री रामजन्म महोत्सव की 107वीं वर्षगांठ श्रद्धा, भव्यता और गहराई से…

Read More

Ranchi : कल्याण गुरुकुल कांके के बैच संख्या-32 के 24 प्रतिभाशाली प्रशिक्षणार्थियों को, Motherson Sumi Wiring India Limited (गुजरात) में रोजगार की सौगात मिली। इस अवसर पर आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि सुरेश कुमार बैठा और विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मौजूद थे। नियुक्ति पत्र वितरण करते हुए कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा जो भी काम करें, मन लगाकर और पूरी ईमानदारी से करें। यही सफलता की कुंजी है। मौके पर गुरुकुल के प्राचार्य रामबहादुर सिंह ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान में झारखंड…

Read More