Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को उनके आवासीय कार्यालय में केंद्रीय समिति महावीर मंडल, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 06 अप्रैल को आयोजित रामनवमी महोत्सव की शोभायात्रा में सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को भगवान हनुमान की मूर्ति और गदा भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी को रामनवमी महोत्सव की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। बैठक में डीआईजी-सह-एसएसपी रांची चंदन सिन्हा, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, केंद्रीय समिति महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राहुल कुमार सिन्हा (चंकी), सुभाष कुमार साहू,…
Author: admin
Ranchi : रातु थाना क्षेत्र के मेरियाटांड में सुबह दो जंगली हाथी घुसने से इलाके मे अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में हाथियों के घुसने से लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए हैं, लेकिन डर के कारण कोई भी उनके पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है। हाथियों के दस्तक देने के बाद इलाके के लोग घबराए हुए हैं, खासकर पुराने कोल्ड स्टोरेज के पास। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद विभाग की टीम हाथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश कर रही है। वन विभाग…
Ranchi : रांची के पिठोरिया में सरहुल जुलूस के दौरान हुए विवाद को लेकर गुरुवार को आदिवासी समाज के लोगों ने रांची-पतरातू रोड पर टायर जलाकर जाम कर दिया और दुकानों को बंद करा दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने अब तक दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है और आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले, बुधवार को केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने प्रशासन से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि 24 घंटे के…
नुसरत भरूचा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘छोरी 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले भाग ‘छोरी’ में नुसरत की जबरदस्त अदाकारी को न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि समीक्षकों ने भी खूब सराहा था। अब जब फिल्म का दूसरा भाग आने वाला है, तो दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है। ट्रेलर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की रुचि को और भी बढ़ा दिया है। ‘छोरी-2’ में नुसरत एक बार फिर साक्षी के किरदार में नजर आएंगी और इस बार डर और भी ज्यादा होगा। ट्रेलर देखकर साफ है कि नुसरत भरूचा एक बार फिर रोंगटे खड़े कर…
Ranchi : झारखंड के 10 जिलों में गुरुवार को गर्जन और तेज हवा को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के दक्षिणी जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां तथा मध्यवर्ती जिलों में रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़ और हजारीबाग शामिल है। वहीं राज्य के उत्तरी-पश्चिमी और उत्तरी-मध्य भागों में गर्जन और 30 से 40 की गति से तेज हवा चलने को लेकर भी विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि राज्य में पांच अप्रैल से मौसम पूरी तरह से साफ होगा। इसके बाद तापमान…
Washington : संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार अपनी नई व्यापारिक नीति की घोषणा कर दी। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में अपने ‘मुक्ति दिवस’ की घोषणा के अंतर्गत टैरिफ दरें निर्धारित कर दी। कई देशों पर भारी टैरिफ लगाया गया है। इनमें चीन पर सबसे अधिक 34 प्रतिशत भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। इस घोषणा के कुछ देर बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। दूरगामी पारस्परिक टैरिफ सीएनबीसी की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपनी आक्रामक और दूरगामी “पारस्परिक टैरिफ” नीति पर…
New Delhi : लोकसभा ने बुधवार को देर रात तक चली चर्चा के बाद मुसलमान की दान की गई संपत्तियों के प्रबंधन से जुड़े वक्फ संशोधन विधेयक को मत विभाजन के बाद पारित कर दिया। विधायक के पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 मत पड़े। विपक्ष की संशोधन की मांग पर हुई वोटिंग के दौरान विपक्षी नेताओं के सभी संशोधन खारिज हो गए। लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक भारत में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों के…
कुंडहित: पिछले कुछ दिनों के दौरान पहले कुंडहित के बनकाठी फिर नाटुलतला में बच्चा चोर की उड़ी अफवाह और इस वजह से ग्रामीणों के बीच हुई अफरा तफरी को लेकर कुंडहित पुलिस सतर्क हो गई है। बुधवार को थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रखंड मुख्यालय के अलावा सहित विभिन्न गांवो में जाकर ग्रामीणों और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात की गई और उन्हें बच्चा चोर के उड़ रहे अफवाह के बाबत जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि किसी प्रकार की संदेहजनक स्थिति होने पर सबसे पहले पुलिस को सूचित करें…
Sahebganj : वीर क्रांतिक्रारी सिद्धो कान्हू की जयंती पर 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भोगनाडीह में होनेवाले जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने किया। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भोगनाडीह बरहेट में आगमन को लेकर बैठक में विशेष चर्चा की गई। बैठक में सभी पंचायत के अध्यक्ष और सचिव को निर्देश दिया गया कि अपने पंचायतों में बैठक कर प्रखंड समिति को कार्यक्रम की सूचना दें। बैठक को ज़िला सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, जिला…
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बडासिंगा में रामनवमी के अवसर पर कलश स्थापना से दशमी तक अयोध्या के प्रसिद्ध कथा वाचक विद्यांशु जी महाराज के द्वारा प्रत्येक संध्या 7:00 बजे से कथा किया जा रहा है ।इस निमित दूर-दूर से भक्तजन कथा श्रवण करने के लिए आ रहे हैं।विदित हो कि सामाजिक कार्यकर्ता सुनील पांडेय के द्वारा कथा वाचक और उनके टीम को अपने घरों में आमंत्रित किया गया था । जहां विहिप के अध्यक्ष शिवलाल यादव, प्रखंड समरसता प्रमुख मुकेश पांडेय, सुनील पांडेय, राजकुमार गिरी, राजन चौधरी, मंटू पांडेय ने शिष्टाचार मुलाकात कर कथावाचक का अभिवादन किया। वहीं…

