Author: admin

Ranchi : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कटहल मोड़, ओरमांझी एवं नगड़ी शाखा के नवनिर्मित शाखा परिसर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बैजनाथ सिंह अंचल कार्यालय प्रमुख रांची के द्वारा उप अंचल प्रमुख, विजय कुमार रॉय, अलोक कुमार, क्षेत्र प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यालय- राँची एवं दोनों उपक्षेत्र प्रमुख क्रमशः विभाष कुमार मिश्रा, नीरज कुमार कंधवे की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया । उदघाटन समारोह में काफी संख्या में सम्मानित ग्राहकगण और जनसमूह उपस्थित हुए। इस अवसर पर बैजनाथ सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक सदैव उत्कृष्ट ग्राहक सेवा हेतु तत्पर है। उन्होंने बैंक के विभिन्न उत्पादों और ऋण…

Read More

Hazaribagh: आईसेक्ट की ओर से मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत संचालित आईसेक्ट दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र, हजारीबाग में स्टार एलुमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल कर चुके प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। बता दें कि चेन्नई स्थित स्टारफैब एप्परेल्स में रोजगार प्राप्त कर चुके पांच प्रतिभावान छात्राओं पूजा, सावित्री, कांति, ममता और संतोषी को मंच पर सम्मान चिन्ह और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर केंद्र के प्रबंधक विजय कुमार ने मौजूद छात्र-छात्राओं को रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा…

Read More

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के बरकट्ठा उत्तरी पंचायत में शुक्रवार दोपहर 2 बजे बाजारटांड में मुखिया प्रमिला देवी, मुखिया प्रतिनिधि बसंत साव, पूर्व प्रधानाध्यापक वासुदेव चंद्र यादव ने नारियल फोड़ कर कार्य का उद्घाटन किया।बताते चलें कि यह कार्य बिजली विभाग के द्वारा ठिका सिक्केपी इंटरप्राइजेज को दिया गया है।जो इनका विभिन्न स्थानों में कार्य चल रहा है।सिक्केपी इंटरप्राइजेज के मलिक छत्रु पंडित ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न जर्जर पोल और एलटीतार को चेंज करना है साथ-साथ गंगपाचो फीडर को भी दुरुस्त करना है । छत्रु पंडित ने उपस्थित सभी लोगों को भगवा गमछा देकर कार्य का शुभारंभ किया।मौके…

Read More

Barkatha : अंचल अंतर्गत विभिन्न मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए अंचलाधिकारी श्रवण कुमार झा ने आम सूचना जारी की है । इस बाबत उन्होंने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा है कि बरकट्ठा अंचल अंतर्गत सड़क/राजमार्ग के किनारे बालू, गिट्टी,पत्थर, ईंट आदि अवैध रूप से रख दिया जाता है। इससे आमजनों का आवागमन बाधित हो जाती है एवं दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने बताया कि यदि किन्हीं के द्वारा सड़क/राजमार्ग के किनारे बालू ,गिट्टी, पत्थर, ईंट रखा है तो उसे 24 घंटे के अंदर हटाना सुनिश्चित करें अन्यथा अतिक्रमण वाद के तहत नियमानुसार अतिक्रमण…

Read More

Ranchi : विद्यालय में नए सत्र (2025-26) का शुभारंभ वैदिक हवन के साथ हुआ । प्राचार्या श्रीमती किरन यादव ने बच्चों को विद्यारम्भ की ऐतिहासिक प्रमाणिकता को बताते हुए आने वाले सत्र के लिए शुभकामनाएं दी और नए मापदंड गढ़ने का आह्वान किया। सर्वांगीण विकाश में सदैव उद्यत अपने विद्यालय में आयोजित विभिन्न शैक्षणिकोत्तर अभ्यासों में भाग लेकर सिर्फ बौद्धिक ही नहीं अपितु आत्मिक, सैद्धांतिक व आध्यात्मिक विकास की प्रेरणा लेते हुए उन्होंने डी.ए.वी के उच्चतम आदर्शों को अपनाने तथा उनके सच्चे पथि बनने की प्रेरणा दी। डी ए वी के मनीषियों के भारतीय वैदिक ज्ञान परंपरा व सीख को…

Read More

Ranchi: झारखंड का पहला एयर शो आज दिनांक-04 अप्रैल 2025 को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजन्त्री से कार्यालय कक्ष में भारतीय वायुसेना के एक दल ने उनसे मुलाकात की। भारतीय वायुसेना से आए दल ने उपायुक्त से रांची में होने वाले सूर्य किरण एक्रोबैटिक टीम के द्वारा प्रदर्शित किया जाने वाला एयर शो को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। झारखंड राज्य में होने वाला यह भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो होगा। सूर्यकिरण टीम द्वारा दिनांक 19 और 20 अप्रैल 2025 को रांची में प्रस्तावित खोजा टोली आर्मी ग्राउंड में एयर शो का प्रदर्शन किया जाएगा। एयर शो…

Read More

Ranchi : सनातन कीर्तन मंडली पिठोरिया के तत्वाधान में रामनवमी के शुभ अवसर पर अखंड श्रीहरि कीर्तन का आयोजन 24 घंटे के लिए किया गया है। कीर्तन का आरंभ पूर्वाहन 10 बजे शुरू हुआ और समापन शनिवार पूर्वाहन 10 बजे होगा। अखंड श्री हरि कीर्तन में पिठोरिया के विविध कीर्तन मंडली के साथ महिला कीर्तन मंडली भी भाग ले रही है।

Read More

Ranchi: मुस्लिम समुदाय के अथक प्रयास से हेठबालू घटना में संलिप्त राजधानी रांची के पिठोरिया क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों के अथक प्रयास से गुरुवार देर रात हेठबालू की घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपी आदम अंसारी को पकड़कर पिठोरिया पुलिस के हवाले किया गया। पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेठबालू गांव में सरहुल शोभायात्रा के दरम्यान मारपीट की घटना में वह शामिल था। आरोपी आजम अंसारी को समझा बूझाकर थाना में आत्म समर्पण कराने में मो. सरफराज अंसारी, सऊद आलम और बसीरूल हक़ और पूर्व जिला परिषद मोजिबुल हक़ की भूमिका सराहनीय रही। वहीं दूसरी ओर सेंट्रल…

Read More

Ranchi: राजधानी रांची के पिठोरिया दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर वासांतिक दुर्गा पूजा की विधिवत शुरुआत नव पत्रिका प्रवेश के साथ हुई। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धालुओं ने सुबह से ही मां दुर्गा की आराधना शुरू की। नव पत्रिका प्रवेश, जिसे घटस्थापना का प्रतीक माना जाता है, के दौरान नौ प्रकार की पवित्र वनस्पतियों को गंगाजल से स्नान कराकर कलश में स्थापित किया गया। पूजा समिति के पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई। इस मौके पर मंदिर परिसर में भक्ति संगीत, शंखनाद और घंटियों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा।…

Read More

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेतरिया, पंचायत शिलाडीह निवासी दिव्यांग बुधनी देवी पति बाबूलाल मांझी और इसकी पुत्री सुमंती कुमारी का आधार कार्ड नहीं रहने से किसी भी तरह के सरकारी लाभ से वंचित हैं। विदित हो कि उक्त परिवार गरीबी का दंश झेलने को मजबूर है। सुमंती कुमारी बोल और चल नहीं पाती है। वहीं बुधनी देवी का पैर में फाइलेरिया हो गया है। पिता आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं।वहीं पुरा परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। मानव विकास संस्था की टीम जब इनके यहां गई तो पता चला कि मां बेटी दोनों का दिव्यांगता…

Read More