Author: admin

Barkatha : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हजारीबाग के बैनर तले पीएलबी नवीन पांडेय के द्वारा थाना क्षेत्र के गोरहर ग्राम में डोर टू डोर कानूनी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, लोक अदालत मध्यस्ता, सरकार द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा में रोजगार गारंटी योजना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, डायन भूत प्रतिषेध अधिनियम आदि के बारे में नवीन पांडेय के द्वारा विस्तार से जानकारी दिया गया और महिलाओं से संबंधित कानून तथा उक्त कानून के विषय में पत्रिकाएं भी बांटी गई। पीएलभी ने बताया कि 90…

Read More

Latest news of Hazaribagh: रामनवमी  Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुईयों स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में इस को लेकर एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया शंकर रविदास व संचालन उत्तिम महतों ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष सीताराम प्रसाद, सचिव बिरेंद्र राणा, कोषाध्यक्ष भूषण पासवान, संयोजक राजेश कुमार, निगरानी समिति में उत्तिम महतों, शंकर रविदास, विजय प्रसाद, बसंत कुमार को चुना गया। इस मौके पर खगेंद्र प्रसाद, नारायण प्रसाद, सुशील प्रसाद, राजेश कुमार, विजय प्रसाद, पिंटू कुमार, मेघलाल प्रसाद, लक्ष्मण महतों, संदीप कुमार, किशोर राणा, मनोज प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Read More

Latest news of Hazaribagh: रामनवमी Ranchi : श्री श्री राम नवमी पूजा समिति ब्लॉक चौक कांके का पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक समाजसेवी पंकज सिंह की। सर्वसहमति से सूरज सिंह अध्यक्ष, लक्ष्मण उरांव सचिव, नीरज यादव कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं निशांत सिंह संयोजक, चुन्नू शुक्ला और गोविंद मित्रा सह संयोजक, सन्नी कुमार, धीरज सिंह, चंदन यादव और अंकित पांडेय कार्यकारी अध्यक्ष, संतोष चौधरी, गौतम डे, शशि भूषण सिंह, मिनी तिवारी, , बबलू ठाकुर, संतोष तिवारी, राजेश द्विवेदी, मोहित शुक्ल और भोलू कुमार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। लव सिंह और मनोज केसरी सह सचिव, डॉ. शंभू प्रसाद सिंह,…

Read More

Ranchi : अबुआ अधिकार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय के संयोजक अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में राज्य के कल्याण विभाग के कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा से मुलाकात कर उन्हें छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति की बकाया राशि अभिलंब भुगतान करने को लेकर मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से रांची विश्वविद्यालय संयोजक अभिषेक शुक्ला ने कहा के राज्य के लगभग सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में 50 प्रतिशत से अधिक छात्र छात्राओं को अब तक स्कॉलरशिप राशि की प्राप्ति नहीं हुई है । जिसे लेकर छात्र-छात्राएं काफी परेशान है। श्री शुक्ला ने कल्याण आयुक्त के समक्ष मांग पत्र के माध्यम…

Read More

Ranchi : राज्य सरकार में मंईयां सम्मान योजना के क्रियान्वयन में आंशिक संशोधन किया है। मार्च 2025 के बाद से आवेदक का आधार लिंक के साथ सिंगल बैंक खाता होना चाहिए। इसके बाद ही मंईयां सम्मान योजना की राशि मिलेगी। झारखंड सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह अहम निर्णय लिया है। बैठक में कुल 16 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही बाल पहाड़ी सिंचाई योजना के तहत बाल पहाड़ी बराज के निर्माण पर सैद्धांतिक सहमति दी गई। छठे पुनरीक्षित वेतनमान के परिपेक्ष्य में जनवरी 2006 के पूर्व पदस्थापित झारखंड सचिवालय के सहायक के वेतन…

Read More

Patna : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट जारी किया है। मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। इंटर की परीक्षा में कुल 86.50 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। पश्चिम चंपारण की बेतिया स्थित राज्य संपोषित एसएस प्लस टू स्कूल हरनाटांड की छात्रा प्रिया जायसवाल साइंस टॉपर बनीं हैं। कॉमर्स में टाॅपर वैशाली की राैशन कुमारी है,जिन्हाेंने 500 में से 475 अंक हासिल किया है।रौशनी कुमारी वैशाली के रहने वाले सुधीर…

Read More

Ranchi : झारखंड के अधिकांश जिलों में पिछले दिनों बारिश से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली। लेकिन गर्मी एक बार से राज्य के लोगों को रुलाने को तैयार है। आनेवाले दिनों में झारखंड में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। इससे तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि अगले चार-पांच दिनों में राज्य के विभिन जिलों में तापमान में चार से पांच डिग्री की वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि मौसम में अभी फिलहाल कोई सिस्टम बनता है नहीं दिख रहा है। इसलिये आनेवाले…

Read More

Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा परिसीमन और मणिपुर के मुद्दे पर जनता को दिगभ्रमित ना करे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है जिसने राष्ट्र और सनातन के हित में सदैव कार्य किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा खीज और हताशा के कारण संघ के बयानों को गलत तरीके से पेश कर रही है। प्रतुल ने मंगलवार को कहा कि जिस झामुमो के कार्यकाल में झारखंड की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बदनामी हुई हो वह एक राष्ट्रवादी संगठन…

Read More

Ranchi : चैत्र नवरात्र 30 मार्च से शुरू हो रहा है। रामनवमी छह अप्रैल को मनाई जाएगी। पांच अप्रैल को 12.50 बजे रात में नवमी तिथि प्रवेश करेगी और छह अप्रैल को 11.15 बजे रात में समाप्त होगी। पंडित मनोज पांडेय ने मंगलवार को बताया कि रामनवमी के दिन पुष्य नक्षत्र सुबह 9.42 बजे प्रवेश करेगा, वहीं दोपहर 2.16 बजे तक कर्क लग्न रहेगा। इसी लग्न में भगवान राम की पूजा शुभफलदायक है। पुष्य नक्षत्र, लक्ष्मी नारायण और सुकर्मा योग में रामनवमी मनाई जाएगी। इस शुभ संयोग में आने वाला विशेष त्यौहार बहुत ही शुभ माना जाता है। चैत्र मास…

Read More

Palamu : गढ़वा जिले के रमना प्रखंड के मनरेगा बीपीओ प्रभु कुमार को 12 हजार रिश्वत लेते पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने मंगलवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम बीपीओ को लेकर मेदनीनगर पहुंची और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू के पुलिस अधीक्षक के अनुसार रमना के हरदाकला के शिव शंकर राम की माता जितनी देवी के नाम से डोभा का निर्माण कार्य मिला था। इस योजना को चालू करने तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर करने के लिए जब शिव शंकर बीपीओ से मिले…

Read More