Author: admin

Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आठ लाख आठ हजार 736.06 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया। यह पिछले साल के मूल बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट में सम्मिलित प्रमुख योजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत करने के पूर्व में, बजट की संक्षिप्त रूपरेखा इस सम्मानित सदन के समक्ष रखना चाहूँगा। प्रस्तुत बजट का आकार 08 लाख 08 हजार 736 करोड़ 06 लाख रुपये है जो वर्ष 2024-2025 के बजट…

Read More

Ranchi : झारखंड में दो दिनों तक वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 20 और 22 फरवरी को राज्‍य के दक्षिणी और मध्‍यवर्ती जिलों में कहीं कहीं वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है। 20 फरवरी को जिन दक्षिणी जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि हो सकती है उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां शामिल है, जबकि मध्‍यवर्ती जिलों में रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ, हजारीबाग शामिल है। इसके अलावा इन जिलों के कुछ स्‍थानों पर 40 से 50 किमी. की गति से तेज हवा चलने की भी…

Read More

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में समिति के सदस्य सुरेश प्रसाद जी के आकस्मिक निधन को लेकर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शिशु विकास मंदिर समिति (झारखंड), धुर्वा, रांची के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शिशु विकास मंदिर समिति के अध्यक्ष शक्ति नाथ लाल दास, मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र, सह मंत्री डॉ धनेश्वर महतो, एस वेंकट रमन, महावीर सिंह, लाल अशोक नाथ साहदेव, योगेश्वर दुबे, सुनील दत्त सिंह, सत्यनारायण पांडे, प्रमोद कुमार सिंह, नर्मदेश्वर मिश्र, रमाशंकर प्रसाद, ललन कुमार, मीना कुमारी एवं विद्यालय…

Read More

Ranchi : झारखंड में 5 साल से कम उम्र के 67.5% बच्चे और 65% से अधिक महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं, जिससे थकान, मानसिक विकास में बाधा और मातृ स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए, LEADS रांची ने नगड़ी एसआईएस कैम्पस में एनीमिया जागरूकता और रोकथाम अभियान का आयोजन किया, जिसमें प्रोजेक्ट अक्षरा और स्थानीय सरकारी स्कूलों की 100 से अधिक किशोरियों ने भाग लिया। LEADS रांची की वॉलंटियर एशिका जायसवाल के नेतृत्व में, इस सत्र में लड़कियों को एनीमिया, उसके कारणों, लक्षणों और पोषण-आधारित रोकथाम उपायों पर शिक्षित किया गया। अभियान…

Read More

Ranchi : मुद्रा एक्सचेंज की सुविधा के ठोस प्रयास में केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, आईसीआईसीआई बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक ने आरबीआई पटना के सहयोग से रांची में विभिन्न जगहों पर नोट और सिक्का विनिमय मेलों का आयोजन किया। एक्सचेंज मेले का उद्घाटन आरबीआई के उप महाप्रबंधक अमित कुमार ने किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि कटे-फटे और गंदे नोटों को बदलने की सुविधा सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध है और जनता को इस तरह की पहल का लाभ उठाने और अपने पुराने या गंदे नोटों को नए नोटों से बदलने के लिए…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत छात्रोपयोगी वेब पोर्टल्स का अनावरण तथा रांची विज्ञान केंद्र के नव प्रवर्तन केंद्र का शुभारंभ समारोह एवं झारखंड अनुसंधान तथा नवाचार नीति-2025 हेतु आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से विकसित छह पोर्टल का अनावरण एवं रांची विज्ञान केंद्र स्थित नव प्रवर्तन केंद्र (इनोवेशन हब) का उद्घाटन किया। इन पोर्टल के अनावरण का उद्देश्य डिजिटल गवर्नेस तथा डिजिटल इनफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने हेतु उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग…

Read More

Ramgarh : झारखंड सरकार ने गुटखा और पान मसाला पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश आते ही रामगढ़ जिले में अधिकारी सक्रिय हो गए। मंगलवार को पूरे दिन खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री के नेतृत्व में पूरी टीम एंबुलेंस से छापेमारी करती नजर आई। छापेमारी के दौरान बाजार समिति के बाहर रिटेलर तो गुटखा बेचते हुए नजर आए ही, बाजार समिति के अंदर होलसेलर भी बड़े पैमाने पर गुटखा और पान मसाला स्टोर किए हुए पाए गए। कई लोगों को जुर्माना लगाकर पान मसाला और गुटका नष्ट करने का निर्देश दिया गया है। बाजार समिति के आसपास…

Read More

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बंडासिंगा में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन राणा और पूर्व मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर 12:00 बजे मंदिर परिसर में फूल, अक्षत व जल चढ़कर पूजा अर्चना कर क्षेत्र में शांति की कामना की गई । बताते चलें की बीते 2 माह से गांव में कुछ लोगों का आकस्मिक निधन हो चुका है । इसी को लेकर पूजा अर्चना किया गया तथा शांति की कामना की गई। वहीं अर्जुन राणा ने बताया कि एक अच्छे पंडित को बुलाकर पुरे गांव में 3 दिन तक शांति पाठ कराया जाएगा।

Read More

Barkatha : गंगपाचो गांव में नौ दिवसीय पंच कुण्डीय श्री लक्षचण्डी महायज्ञ सह देवी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 751 महिला एवं कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई. जलयात्रा में मुख्य रूप से बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख सुरजी देवी, पूर्व प्रमुख रामलखन मेहता, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद, शिक्षाविद सह कांग्रेस नेता डॉ प्रकाश कुमार, अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद शामिल हुए। कलशयात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर उत्तर वाहिनी नदी से कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। नौ दिवसीय…

Read More

Barkatha : प्रखंड के ग्राम बसरिया निवासी सुभाष प्रसाद पिता स्व जगन महतो ने बरकट्ठा थाना में जादू टोना को लेकर लिखित आवेदन दिया। आवेदन में लिखा कि गांव के ही सोमर महतो पिता स्व भेखलाल महतो एवं इसके तीनों पुत्र राजु प्रसाद, जगदीश प्रसाद, राम किशुन प्रसाद ने मेरे पुरे परिवार को जान से मारवाने के लिए सभी का तस्वीर(फोटो )लेकर ग्राम गडगी के झाड़-फूंक एवं ओझा गुणी करने वाले को दिया ताकि सभी को ओझा गुणी के माध्यम से मौत हो जाए। जब ओझा गुणी वाले से काम नहीं हुआ तो यह काम ग्राम कटीया परसाबाद निवासी हिरामन…

Read More