Prayagraj : प्रयागराज जिले में महाकुंभ के आयोजन के बीच मेजा में रात को हुए सड़क हादसे में 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा जिले के मेजा में प्रयागराज-मीरजापुर हाइवे पर शुक्रवार देररात लगभग दो बजे बस और महाकुंभ तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो की टक्कर से हुआ। हादसे में बोलेरो से त्रिवेणी संगम जा रहे सभी 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हैं। इस हादसे में बस सवार 19 तीर्थयात्री भी…
Author: admin
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि 2019 में पुलवामा में कायराना आतंकी हमले में शहीद होने वाले अमर वीर जवानों की शहादत को शत-शत नमन। वहीं दूसरी ओर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों को शत शत नमन। आपके अदम्य साहस, वीरता और शौर्य का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। इसके अलावा लोकसभा…
Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के आदिवासी गांवों में नये आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के फैसले को स्वागतयोग्य बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को लिखा कि केंद्र सरकार की पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत झारखंड के आदिवासी गांवों में 1,220 नये आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का फैसला स्वागतयोग्य है। इससे आदिवासी समाज के विकास और पोषण में काफी सुधार होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने तारीफ करते हुए कहा कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनायेगा और ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नये मौके प्रदान करेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और…
Ranchi : राज्य भर में उत्तर उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने से ठंड फिर से लौट आई है। इन हवाओं के चलने से जहां रात में कनकनी बढ़ गई है। वहीं दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है। गुरुवार की तुलना में शक्रवार को न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ठंड कम होने से लोग गर्म कपडे़ रखने की तैयारी में थे, लेकिन ठंड बढने से लोगों को गर्म कपड़ाें की फिर जरूरत महसूस होने लगी। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। उल्लेनखनीय है कि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों…
Barkatha :दिल्ली से कोलकाता जाने वाली मुख्य सड़क में धूल उड़ने से राहगीर परेशान,बेहाल हो रहे हैं। मामला बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सूर्यकुण्ड पेट्रोल पंप के निकट एनएच 2 का है। जहां हल्की सी हवा चलने से धूल उड़ रही। बताया जाता है कि सड़क निर्माण कार्य कर रही राज केशरी प्राइवेट लिमिटेड सह कौशल इंजीनियरिंग कंपनी बीते छह साल से निर्माण कार्य कर रही है। सड़क निर्माण के दौरान काफी अनियमिता भी बरती गई।इस निमित हजारों हाईवा ट्रक से डस्ट सड़क के किनारे गिराया गया है । इससे धूल उड़ने से राहगीर परेशान तो है ही साथ ही साथ…
Barkatha : झारखंड राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु को शुक्रवार को बुद्धिजीवी मंच द्वारा स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव व सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के माध्यम से विधायकों को एक प्रार्थना पत्र संपर्पित किया गया। प्रार्थना पत्र में झारखंड राज्य के लिए एक ठोस स्थायी स्थानीय एवम नियोजन नीति बनाने, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी एवम कदाचार मुक्त आयोजित कराने,आबादी के अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित कराने,सभी विभागों में रिक्तियों के विरुद्ध ससमय नियुक्ति कराने ,शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने संबंधी प्रमुख मुद्दे हैं। यह प्रार्थना पत्र उतरी छोटानागपुर के सभी विधायक को सौंपा जाना है ताकि आने…
Patratu : सरकारी टूल रूम में पीवीयूएन द्वारा प्रायोजित एसी एवं वाटर पंप मरम्मत व रख-रखाव प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दो महीने के प्रशिक्षण में स्थानीय गांवों के 30 युवाओं ने भाग लिया और अपने कौशल का विकास किया। समारोह में सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे उन्हें स्वरोजगार के साथ-साथ बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना और उनके आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। पीवीयूएन के एचओएचआर, जियाउर रहमान ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने सीखे हुए…
Nawada : नवादा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना शुक्रवार को घटी है। छह साल की एक मासूम के साथ रिश्ते में लगने वाले उसके दादा ने रेप किया। टीवी दिखाने और चॉकलेट खिलाने का लालच देकर शख्स अपने घर ले गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नवादा के एसपी ने इसकी पुष्टि है। पूरा मामला नवादा के कौवाकोल थाना क्षेत्र का है। आरोपी सत्येंद्र सिंह को बच्ची दादा कहकर बुलाती थी। बच्ची गांव के शिव मंदिर के पास खेल रही थी। इस…
Ranchi : विश्व कैंसर दिवस पर पारस हॉस्पिटल, एचइसी में नि:शुल्क कैंसर जांच मेगा कैंप का आयोजन 16 एवं 23 फरवरी को किया जा जायेगा। कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक लगेगा। कैंप में कैंसर विशेषज्ञों से नि:शुल्क परामर्श मिलेगा। सामान्य स्वास्थ्य जांच जैसे ब्लड शुगर आदि की जांच भी नि:शुल्क होगा। स्वास्थ्य पैकेज पर भी विशेष छूट दिया जायेगा। इस कैंप में डॉक्टरों की अनुशंसा पर कैंसर जांच पर 50 प्रतिशत की छूट भी दी जायेगी। यह जानकारी पारस हॉस्पिटल एचईसी के डॉ गुंजेश कुमार सिंह, डॉ मदन प्रसाद गुप्ता, डॉ सुरेश मुथूस्वामी, जोनल हेड श्रीकांत…
Hazaribagh : सेवाओं और कंसल्टिंग में वैश्विक अग्रणी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज ने बुधवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में एक प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया। यह महत्वपूर्ण आयोजन गैर-तकनीकी स्नातक छात्रों के लिए किया गया। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट समन्वयक डॉ पंकज मांझी ने बताया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए यह एक असाधारण करियर अवसर था। उन्होंने बताया कि गैर तकनीकी होने के कारण यह आम लोगों के लिए एक खुला अवसर था जो इस क्षेत्र के लिए एक नई उपलब्धि है। टीसीएस प्लेसमेंट ड्राइव में 350 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह ड्राइव ऑफिस ऑपरेशंस…

