Author: admin

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के सभी आंकलन उत्तीर्ण सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ का एक बैठक सोमवार को प्रखंड मुख्यालय मैदान बरकट्ठा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता राघवेंद्र लाल ने किया,जबकि संचालन चांद उर्फ नईम अंसारी ने किया।वहीं मुख्य रूप से राज्य स्तरीय संघ के निर्देशानुसार आगामी 12 अप्रैल को अपने-अपने विधायक को मांग पत्र सोपना तथा 18 अप्रैल को रांची के मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करना सुनिश्चित है।बताया गया कि सभी सहायक अध्यापकों को इस बैठक में भाग लेना अनिवार्य है। बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी का निर्माण किया गया। जिसमें अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष उमा कुमारी,…

Read More

Chaibasa : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों की टीम सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के तहत गश्त कर रही थी। इसी दौरान जैसे ही जवान आगे बढ़े, रास्ते में पहले से प्लांट किया गया आईईडी अचानक विस्फोट कर गया। विस्फोट की चपेट में आने से एक सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना…

Read More

Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार तड़के एक मुठभेड़ को अंजाम दिया। इस मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग से जुड़े एक शातिर अपराधी को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल अपराधी की पहचान सन्नी सिंह के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स (RIMS) में भर्ती कराया गया है। सन्नी…

Read More

रांची, सोनारी: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के चराइदेव जिले के सोनारी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनका यहां आना सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि चाय बागान के मजदूरों, आदिवासियों और किसानों के संघर्ष में साथ देने का संकल्प है। हेमंत सोरेन ने चाय बागान मजदूरों की हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि 250 रुपये मजदूरी बहुत कम है और इससे जीवन यापन मुश्किल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे छोटे-छोटे वादों में न फंसे और अपने अधिकारों के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा कि असम के आदिवासियों को अब तक उनकी…

Read More

रांची, रांगापाड़ा: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मजबत और रांगापाड़ा में आयोजित विशाल जनसभाओं में चाय बागानों के श्रमिकों और आदिवासी समाज की उपेक्षा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्षों से चाय बागानों में अपने खून-पसीने से योगदान देने वाले श्रमिकों और आदिवासी समाज को नजरअंदाज किया गया है, और अब यह अन्याय लंबे समय तक नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री ने मजबत से प्रत्याशी प्रीति रेखा बारला और रांगापाड़ा से प्रत्याशी मैथ्यू टोपनो के समर्थन में वोट मांगे और कहा कि यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकार…

Read More

रांची, बोरचल्ला। असम विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी मौजूदगी को जोरदार तरीके से दर्ज करना शुरू कर दिया है। बोरचल्ला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और एनआरसी-सीएए को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने के बाद से ही एनआरसी और सीएए जैसे मुद्दों को लेकर समाज में विभाजन पैदा कर रही है। हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा की राजनीति “बांटो और राज करो” की नीति पर आधारित है, जो देश की…

Read More

बरकट्ठा। बरकट्ठा प्रखंड के शिलाडीह निवासी प्रवासी मजदूर टिप यादव उर्फ बगाम यादव को गंभीर स्थिति में मुंबई से उनके पैतृक गांव भेजने में झारखंडी एकता संघ के सदस्यों ने सराहनीय पहल की है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए संगठन ने एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सुरक्षित झारखंड रवाना कराया। जानकारी के अनुसार टिप यादव, पिता स्वर्गीय महादेव यादव, मुंबई में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें जुहू स्थित भारतीय आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज बताया और स्थिति…

Read More

बरकट्ठा। प्रखंड अंतर्गत गंगपाचो में गुरुवार को भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड इकाई बरकट्ठा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। कार्यक्रम की शुरुआत गंगपाचो स्थित बजरंगबली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। पंडित प्रदीप शर्मा, कुलदीप शर्मा, पुजारी विरेन्द्र पासवान एवं दिलीप पासवान द्वारा सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। यह आयोजन चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर संपन्न हुआ। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पंचवटी चौक तक निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु…

Read More

New Delhi : करियर में सफलता और ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना हर कर्मचारी की इच्छा होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपके काम करने की जगह की ऊर्जा आपके पेशेवर जीवन पर सीधा प्रभाव डालती है। कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने ऑफिस डेस्क पर पॉजिटिविटी बढ़ा सकते हैं और करियर में ग्रोथ के रास्ते खोल सकते हैं। 1. भगवान गणेश की मूर्तिवास्तु शास्त्र में भगवान गणेश को ‘विघ्नहर्ता’ माना गया है। छोटे आकार की गणेश जी की मूर्ति ऑफिस डेस्क पर रखने से काम में आने वाली बाधाएं कम होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता…

Read More

Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले में जंगली हाथियों के आतंक ने लोगों की जिंदगी दहशत में डाल दी है। हाल ही में गोला वन क्षेत्र में लगभग 12 हाथियों का झुंड गांवों में घुस आया और शुक्रवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की जान ले ली। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भय और चिंता पैदा कर दी है। पहली घटना में ईंट भट्ठे पर सो रहे दो मजदूर हाथियों के हमले का शिकार हो गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में जंगल में महुआ चुनने गए एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हाथियों…

Read More