विहिप व बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन

बरकट्ठा। प्रखंड अंतर्गत गंगपाचो में गुरुवार को भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड इकाई बरकट्ठा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। कार्यक्रम

विहिप व बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन
Advertisement

बरकट्ठा। प्रखंड अंतर्गत गंगपाचो में गुरुवार को भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड इकाई बरकट्ठा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गंगपाचो स्थित बजरंगबली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। पंडित प्रदीप शर्मा, कुलदीप शर्मा, पुजारी विरेन्द्र पासवान एवं दिलीप पासवान द्वारा सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। यह आयोजन चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर संपन्न हुआ।

शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पंचवटी चौक तक निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों के साथ भक्ति में लीन होकर नाचते-गाते आगे बढ़े। पूरा क्षेत्र भक्तिरस से सराबोर हो गया। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप प्रखंड अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद ने की, जबकि संचालन बजरंग दल प्रखंड संयोजक विनोद प्रसाद ने किया। मुख्य अतिथि रामचंद्र चौधरी ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन विशेष ग्रह योग बन रहा है, जिसमें पीपल के पत्तों की माला, मीठा पान, सिंदूर एवं चमेली तेल अर्पित करने से संकटों का नाश होता है।

उन्होंने कहा कि कलयुग में हनुमान जी को जागृत देव माना जाता है, जो अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दिन पूजा-अर्चना करने से आत्मबल, साहस और सफलता की प्राप्ति होती है।

इस अवसर पर मुकेश पांडेय, शिवलाल यादव, तुलसी प्रसाद, बालेश्वर ठाकुर, जयश्री प्रसाद, दयानंद चौधरी, नारायण प्रसाद, सूर्यदेव प्रजापति, समाजसेवी केदार मंडल, पवन कुमार चौधरी, सुनील कुमार चौधरी, परमानंद चौधरी, मंटू कुमार, सुंदर महतो, आनंद चौधरी, सुरेश चौधरी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *