असम में सीएम हेमंत सोरेन का चुनावी प्रचार, मजदूरों को हक के लिए एकजुट होने की अपील

रांची, सोनारी: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के चराइदेव जिले के सोनारी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनका यहां आना सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि चाय बागान के मजदूरों, आदिवासियों और किसानों के संघर्ष में साथ देने का संकल्प है।

असम में सीएम हेमंत सोरेन का चुनावी प्रचार, मजदूरों को हक के लिए एकजुट होने की अपील
Advertisement

रांची, सोनारी: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के चराइदेव जिले के सोनारी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनका यहां आना सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि चाय बागान के मजदूरों, आदिवासियों और किसानों के संघर्ष में साथ देने का संकल्प है।

हेमंत सोरेन ने चाय बागान मजदूरों की हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि 250 रुपये मजदूरी बहुत कम है और इससे जीवन यापन मुश्किल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे छोटे-छोटे वादों में न फंसे और अपने अधिकारों के लिए एकजुट हों।

उन्होंने कहा कि असम के आदिवासियों को अब तक उनकी सही पहचान और अधिकार नहीं मिले हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि समाज एकजुट हो जाए तो अपनी ताकत से बदलाव ला सकता है।

उन्होंने झारखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की जनता ने अपनी ताकत से सरकार बदली और अपने अधिकार हासिल किए। उन्होंने लोगों से अपने हक के लिए जागरूक और संगठित होने की अपील की।

वहीं, झामुमो की विधायक कल्पना सोरेन ने तिनसुकिया जिले के मार्गेरिटा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया और पार्टी प्रत्याशी जरनेल मिंज के समर्थन में लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *