Ranchi। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बुधवार को राज्य सरकार पर राजधानी रांची की गिरती हुई विधि व्यवस्था को लेकर बड़ा हमला बोला। प्रतुल ने कहा कि अभी रांची के एक बहुचर्चित बार में डीजे हत्याकांड की गूंज धीमी भी नहीं हुई थी कि 24 घंटे के भीतर रांची में पांच अलग-अलग वारदातों ने पुलिस की कलई खोल दी। ऐसा लगता अपराधी में पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है। नामकुम में सरहद पर ड्यूटी कर रहे एक सैनिक की पत्नी से सामूहिक बलात्कार होने का जघन्य वारदात होता है। सरहद की रक्षा कर रहे जवान की पत्नी…
Author: admin
Dumka। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को दुमका लोकसभा के अंतर्गत नाला विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में दुमका लोकसभा के प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान के तहत बैठक को सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने दुमका लोकसभा अंतर्गत जनसंपर्क कर माताओं बहनों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बननी तय है। तीसरे कार्यकाल में मोदी सरकार गांव, गरीब, वंचित और महिलाओं के लिए समर्पित रहेगी। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस दोनों ही संताल परगना में चुनाव लड़ रहे…
Chhindwara। छिंदवाड़ा में परिवार के आठ लोगों की हत्या कर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिले के तामिया तहसील में थाना माहुलझिर के बोदल कछार गांव की है। परिवार के लोगों की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तामिया तहसील में थाना माहुलझिर के बोदल कछार गांव में दिनेश उर्फ भूरा अपने परिवार के साथ रहता था। मंगलवार देर रात 2.30 बजे आरोपित दिनेश ने सबसे पहले अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा फिर अपनी मां-बहन, भाई-भाभी और दो भतीजियों-भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद…
Indore। भाजपा नेता अक्षय कांति बम और उनके पिता कांतिलाल बम को बुधवार को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। अक्षय कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। वे कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी थे और चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। इस वजह से इंदौर में कांग्रेस चुनाव ही नहीं लड़ पाई थी। जिला कोर्ट ने दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ 17 वर्ष पुराने जमीन विवाद मामले में गत 24 अप्रैल को सुनवाई करते हुए हत्या के प्रयास की धारा 307 बढ़ाने के आदेश दिए थे। सुनवाई से गैरहाजिर रहने पर दोनों का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया…
Ranchi। राजधानी रांची के मैकलुस्कीगंज में नक्सलियों ने मंगलवार देर रात कंटेनर में आग लगा दी, जिससे कंटेनर जलकर राख हो गया। साथ ही उसमें सो रहा एक व्यक्ति भी जिंदा झुलस गया और उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि नक्सलियों ने बीएसएनएल के केबल बिछाने के कार्य में लगे कंटेनर को निशाना बनाते हुए पहले रुकवाया। इस दौरान चालक मौके पाकर भाग निकला। कुछ देर बाद नक्सलियों ने गाड़ी में आग लगा दी। इस घटना में गाड़ी में सो रहे शख्स की झुलस कर मौत हो गयी। वह कूक का काम करता था। बताया गया है कि…
Jalaun। कालपी थाना क्षेत्र इलाके में मंगलवार की देर रात दो युवकों ने सल्फास खाकर जान दे दी है। मरने से पहले दोनों दोस्तों ने व्हाट्सएप पर पहले स्टेट्स लगाया था कि ‘मौत ही सत्य है’। कालपी थाना क्षेत्र में रहने वाला अमन वर्मा (23), उसका दोस्त बालेंद्र (21) आलमपुर का रहने वाला था। दोनों ने कर्बला के मैदान में सल्फास खाकर जान दे दी, जिसमें बालेंद्र की मौके पर मौत हो गई। अमन की हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपने परिजनों को फोन करके सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने…
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कुछ घंटे पहले ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। ऐश्वर्या की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। यह फोटो ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ की तैयारियों के दौरान की है। एक्ट्रेस ने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। 50 साल की उम्र में एक्ट्रेस की खूबसूरती सामने आ गई है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने मेकअप और हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर चार तस्वीरें शेयर की…
अल्लू अर्जुन का ‘पुष्पा-2’ को लेकर अब दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। अब फिल्म का एक कपल सॉन्ग भी रिलीज हो गया है। पहले पार्ट के गाने ‘सामी सामी…’ ने फैंस को दीवाना बना दिया था। अब सामी गाने को ही एक अलग टच दे दिया गया है और ये गाना कुछ हद तक रोमांटिक बनकर दर्शकों के सामने आ गया है। गाने के बोल हैं ‘अंगारो के अंबर सा मेरा सामी…’. इस गाने का बीटीएस वीडियो रिलीज हो चुका है। यानी इसमें बिहाइंड द सीन्स दिखाए जाते हैं। हमेशा की तरह गाने में हॉट स्टेप्स दर्शकों का मनोरंजन कर…
Jaipur/ Bikaner। बीकानेर जिले के नापासर थाना इलाके में बुधवार सुबह युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। थानाधिकारी जसवीर ने बताया कि हादसा बीकानेर के नापासर गांव के पास का है और दोनों ही मृतक जसरासर के मंसूरी गांव के रहने वाले थे और दोनों ही बीस-बाईस साल के बीच थे। युवक-युवती के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों के मोबाइल मिले है लेकिन उसमें सिम कार्ड नहीं…
Islamabad : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के वाशुक जिले में बुधवार को एक बस बड़े नाले में गिर गयी। हादसे में 28 लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य घायल हो गये। एक रिपोर्ट की मानें तो बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इससे मरनेवालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर…

