Ranchi : रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सशरीर उपस्थित होने के लिए मंगलवार को समन जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 11 जून को होगी। मामला भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से जुड़ा है। अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वहीं, राहुल गांधी की ओर से पूर्व में एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी समन को झारखंड हाई कोर्ट में चुनौती दी गयी थी, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने…
Author: admin
Ranchi। निर्दलीय विधायक सरयू राय धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ढ़ुल्लू महतो के खिलाफ लगातार आक्रामक हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा है कि दुखद आश्चर्य कि जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल का उद्धरण देने पर विधायक राज सिन्हा को प्रदेश भाजपा ने कार्रवाई का नोटिस दिया है जबकि भाजपा के चाल, चरित्र, चेहरा पर अपराध और जमीन कब्जा का बदनुमा दाग लगाने वाले प्रत्याशी के पक्ष में खड़ी हो गयी है। सरयू राय ने ढ़ुल्लू महतो का प्रचार करने बोकारो पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी गारंटी मांगी है। उन्होंने…
Raipur। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला में हुए हादसे में मारे गए 19 लोगों के शवों का आज मंगलवार को सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 17 लोगों का तो एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, दो महिलाओं के शवों का अंतिम संस्कार उनकी ससुराल में किया गया है।सुबह सेमरहा गांव से एक साथ 17 मजदूरों की अर्थी निकली तो पूरा गांव स्तब्ध रह गया। ग्रामीणों ने नम आंखों से मृतकों को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। इस हादसे को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने शोक…
Ranchi। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर झारखंड में भी (मंगलवार) आज एक दिन का राजकीय शोक मनाया जायेगा। इसको लेकर झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव अखिलेश कुमार सिन्हा ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी डीसी, और सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को पत्र लिखा है। लिखे गये पत्र में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति का निधन हो गया। इसको लेकर भारत सरकार ने मंगलवार को एक दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। गृह मंत्रालय भारत सरकार ने इससे संबंधित भी आदेश जारी किया है। ऐसे में 21 मई को झारखंड…
Kobe। चीनी एथलीटों ने सोमवार को यहां पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते और एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। महिलाओं की 100 मीटर टी36 फ़ाइनल में, चीन की शि यितिंग ने 13.35 सेकंड का समय लेकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया और इस स्पर्धा में लगातार चौथी बार विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता। चीन ने पुरुषों की 400 मीटर टी54 में पदक जीते, हू यांग ने 44.98 में चैंपियनशिप रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता, उसके बाद उनके हमवतन दाई यानकियांग और झांग यिंग ने स्वर्ण पदक जीता। ज़ोउ लिजुआन ने 9.11 मीटर के चैंपियनशिप रिकॉर्ड थ्रो के साथ…
Ranchi : स्वच्छता के महत्व पर सामुदायिक जागरूकता फैलाने के लिए एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय/एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड, रांची ने चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा (16 मई से 31 मई, 2024) के तहत रविवार को स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) अनिमेष जैन, विभागाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं परिवार के सदस्य भाग लिया। यह रैली कार्यालय परिसर से शुरू हुई और रांची रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुई। बाद में कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में सफाई अभियान में भाग लिया। उचित अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे स्टेशन के पास…
घाटशिला/जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के जमशेदपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर तंज कसते हुए कहा – कांग्रेस के शहजादे वायनाड से भागकर चुनाव लड़ने रायबरेली गये हैं। वे सबको कहते घूम रहे हैं कि ये मेरी मम्मी की सीट है। ये परिवारवादी लोग संसदीय सीटों का वसीयतनामा लिख रहे हैं। ऐसी परिवारवादी पार्टियों से झारखंड को बचाकर रखना है। पीएम मोदी ने कहा कि – कांग्रेस और जेएमएम वालों को विकास का क,…
Jamsedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से ठीक पहले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लिखे पत्र में कहा है कि पूर्वी सिंहभूम में उनके साथ स्थानीय संगठन के जरिये सुनियोजित तरीके से अपमानित किया जा रहा था और उन्हें कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा था। उनके समर्थकों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जा रहा था। कुणाल ने लिखा – इसकी सूचना उन्होंने पहले ही प्रदेश अध्यक्ष को दी थी। साथ ही इसकी जानकारी प्रदेश संगठन मंत्री और प्रदेश प्रभारी को भी दी थी।…
Ranchi। लोकसभा चुनाव के पांचवें और झारखंड के हिसाब से दूसरे चरण में तीन संसदीय सीट पर वोटिंग होगी। इसमें चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में 20 मई को मतदान होना है। इन तीनों सीट पर कुल 54 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। चुनाव के मैदान में खड़े इन प्रत्याशियों में एक दर्जन से अधिक ऐसे हैं जिनकी संपत्ति करोड़ों में है, जनता के बीच सियासी जंग को जीतने के लिए पहुंचे इन माननीयों के द्वारा दाखिल खुद के शपथपत्र बताने के लिए काफी हैं कि ये आज के धनकुबेर हैं। जिनकी संपत्ति ना केवल अपने नाम पर बल्कि पत्नी एवं…
Godda : जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के अमुवार दिकवानी गांव में शनिवार रात में सोए दो बहनों को जिंदा जलाने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। घटना में एक आठ माह की गर्भवती महिला निशा देवी की घटनास्थल पर ही झुलस कर मौत हो गई जबकि उसकी बहन पायल कुमारी (14) को गंभीर स्थिति में गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने अपने दामाद विकास बगवै पर पेट्रोल छिड़क कर जलाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही…

