Giridih। गांडेय विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि 31 जनवरी को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद स्थिति काफी बदल गयी। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता तनाव में थे कि आगे क्या होगा? कार्यकर्ताओं ने मुझसे आगे आने का आग्रह किया। नेता के प्रति उनका प्यार देखकर मैंने सोचा कि जब तक हेमंत वापस नहीं आ जाते तब तक इस कमी को पूरा करना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है और मैं राजनीति में आयी। कल्पना ने कहा कि मैं हेमंत सोरेन से जेल में सप्ताह में…
Author: admin
Jamshedpur। जमशेदपुर लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती ने दो सेटों में शुक्रवार को नामांकन किया। नामांकन से पूर्व मोहंती ने आवास पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ रहा। उनके नामांकन में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक रामदास सोरेन और सुप्रियो भट्टाचार्य मौजूद थे। समीर मोहंती के नामांकन से बाद साकची स्थित बोधि मैदान में आयोजित सभा में चम्पाई सोरेन ने कहा कि देश में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इंडी गठबंधन मजबूत है और हम पूरी मजबूती से लोकसभा चुनाव में लड़ रहे हैं। देश में किसी की लहर…
Latehar। पुलिस ने अफीम तस्कर गिरोह के एक तस्कर को 81 लाख रुपये के अफीम और डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। बरियातू थाना क्षेत्र के श्रीसमाध गांव में छापेमारी कर लगभग 81 लाख 15 हजार 300 रुपये का अफीम और डोडा बरामद किया गया। बरामद अफीम और डोडा 18 बोरे में 541 किलोग्राम जब्त किया गया है। मामले में आरोपित भगत गंझू गिरफ्तार किया गया है। लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीसमाध गांव के बेलवाटीकर टोला का रहने वाला भगत गंझू और बघमरी गांव का महेन्द्र गंझू आसपास के गांव…
Ranchi। झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को जमीन घोटाले से जुड़े मामले में होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके चाचा के श्राद्ध कर्म में छह मई को पुलिस कस्टडी में शामिल होने की अनुमति दे दी। साथ ही हाई कोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने उनकी प्रोविजनल बेल की याचिका को खारिज कर दिया। पुलिस कस्टडी के दौरान कोर्ट ने मीडिया और गवाह से बात नहीं करने या कोई राजनीतिक बयान नहीं देने की बात भी कही है। हेमंत सोरेन के चाचा राजा राम सोरेन का शनिवार की सुबह निधन हो…
Ramgarh। रामगढ़ शहर के राधा गोविंद स्कूल में शुक्रवार की सुबह व्यायाम के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। सूचना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पुलिस राधा गोविंद विद्यालय पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र आर्यन कुमार पांचवी कक्षा में पढ़ता था। वह बच्चा विद्यालय के हॉस्टल में रहकर ही अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था। इस हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। भीषण गर्मी में स्कूल बंद होने पर भी कैसे चल रहा था विद्यालय…
Ranchi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज (शुक्रवार) पहुंच रहे हैं। रांची, सिंहभूम, पलामू और गुमला जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी शाम चार बजे चाईबासा पहुंचेंगे। यहां शाम छह बजे तक उम्मीदवार गीता कोड़ा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े छह बजे प्रधानमंत्री सीधे चाईबासा से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री रांची में रोड शो करेंगे। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता के अनुसार, प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन जाएंगे। बिरसा मुंडा राजपथ पर (हिनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक…
London। वॉर्सेस्टरशायर के स्पिनर जोश बेकर का 20 साल की उम्र में निधन हो गया है, क्लब ने गुरुवार को एक बयान में इस दुखद खबर की पुष्टि की है। हालांकि, मौत का कोई कारण नहीं बताया गया, लेकिन काउंटी के मुख्य कार्यकारी एशले जाइल्स ने कहा कि बेकर के निधन की खबर ने हम सभी को स्तब्ध कर दिया है। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर जाइल्स ने कहा, “जोश एक टीम-साथी से कहीं बढ़कर थे; वह हमारे क्रिकेट परिवार का अभिन्न अंग थे। हम सभी को उनकी बहुत याद आएगी। हमारा सारा प्यार और प्रार्थनाएँ जोश के परिवार और दोस्तों…
Chengdu। चीन की पुरुष बैडमिंटन टीम ने गुरुवार को गत चैम्पियन भारत को 3-1 से हराकर थॉमस कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वर्ष 2016 के बाद पहली बार चीन अपने घरेलू धरती पर यह टूर्नामेंट खेल रहा है। थॉमस कप के पिछले संस्करण में चीन अंतिम आठ में पहुंचा था, जबकि महिलाओं के उबेर कप फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा था। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शि युकी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एचएस प्रणय को 15-21, 21-11, 21-14 से हराया और गत चैंपियन भारत के खिलाफ…
Ranchi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन मई को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री तीन मई को चाईबासा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह राजभवन जाने के दौरान रांची में रोड शो भी करेंगे। फिर राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन चार मई को पलामू और लोहरदगा में उनकी चुनावी सभा निर्धारित है। इस दौरान सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक ना हो, इसको लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। प्रधानमंत्री का रोड शो जिस रास्ते से गुजरेगा, उसके दोनों तरफ बैरिकेडिंग भी की जा रही है। रोड शो…
Bhopal। भारतीय जनता पार्टी के ‘भाजपा को जानें’ अभियान के तहत छह देशों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आज (गुरुवार ) मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंच रहे हैं। यह प्रतिनिधिमंडल यहां लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करेगा। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के निमंत्रण पर छह देशों का प्रतिनिधिमंडल एक से पांच मई तक भारत के प्रवास पर है। यह दल ‘भाजपा को जानें’ अभियान के तहत आज भोपाल पहुंचेंगा और प्रातः 11 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय और प्रदेश मीडिया सेंटर का…

