Dhnabad। राज्य के धनबाद के सिंदरी में हर्ल कारखाने का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धनबाद के बरवाअड्डा स्थित हवाई अड्डे पर विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में नारा लग रहा है, अबकी बार 400 पार। यह नारा यूं ही नहीं लग रहा है। मोदी की गारंटी पर देश भरोसा कर रहा है। साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार में शामिल दलों झामुमो और कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आप सभी से क्षमा मांगता हूं। क्योंकि, यह पंडाल छोटा पड़ गया। सिर्फ पांच प्रतिशत लोग…
Author: admin
Dhanbad। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की उपस्थिति में धनबाद जिले के सिंदरी स्थित हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कारखाना (हर्ल) राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर लगभग 36 हजार करोड़ रुपये की रेल, बिजली और कोयला क्षेत्र से संबंधित कई विकास योजनाओं का भी उद्घाटन-शिलान्यास हुआ। मौके पर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और अमर वीर शहीद सिदो कान्हू की पावन भूमि और कोयला नगरी धनबाद में प्रधानमंत्री का अभिनंदन और जोहार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड को आगे बढ़ाना है। इस राज्य को हमें संवारना है। बदलते…
Ranchi । प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के एक लाख के इनामी उग्रवादी संतोष गंझू ने रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के समक्ष शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। एसएसपी ने मौके पर उसे एक लाख का चेक दिया। सरेंडर करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संतोष गंझू ने राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर और सीआरपीएफ 133 बटालियन एवं रांची पुलिस के प्रयास से सरेंडर किया। इसके खिलाफ ओरमांझी थाना में सीएलए और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। वह बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिरम गांव का रहने वाला है। संतोष…
Tandwa : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एनटीपीसी की नार्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना की यूनिट # 01 (660 मेगावाट) राष्ट्र को समर्पित किया। झारखंड के चतरा जिले में स्थित इस परियोजना की कुल अनुमानित क्षमता 1980 मेगावाट है। यह देश का पहला सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट है, जो इतने बड़े आकार के एयर कूल्ड कंडेनसर (एसीसी) के साथ तैयार किया गया है, जो पारंपरिक वाटर-कूल्ड कंडेनसर की तुलना में पानी की खपत को 1/3 तक कम कर देता है। यह पिट-हेड परियोजना झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को उत्पादित अधिकांश बिजली की आपूर्ति करेगी, जिससे देश…
Dhanbad। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार) झारखंड के दौरे के तहत सिंदरी पहुंचे। डोमगढ़ हेलीपैड पर उनका स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी 15 मिनट की देरी से हर्ल पहुंचे। हर्ल और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन खुद उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, केंद्रीयमंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल डॉ. सीपी राधाकृष्ण, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और हर्ल सिंदरी के एमडी एसपी मोहंती मौजूद हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सड़के किनारे खड़े लोगों का हिलाकर किया अभिवादन…
New Delhi। पेटीएम ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) के साथ अंतर-कंपनी समझौता रद्द कर दिया है। ऑनलाइन भुगतान मंच पेटीएम का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के निदेशक मंडल ने सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की कार्रवाई के बीच यह समझौता खत्म करने को मंजूरी दे दी है। पेटीएम ने कहा है कि उसकी सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी। वन97 कम्युनिकेशंस ने शुक्रवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में फैसले की जानकारी दी। शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों कंपनियों के बीच एक-दूसरे पर निर्भरता कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। कंपनी…
New Delhi। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक गुरुवार देररात शुरू होकर तड़के साढ़े तीन बजे तक चली। सूत्रों के मुताबिक सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करने के साथ पहली सूची के उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि भाजपा अपनी पहली सूची दो -तीन दिन में जारी कर सकती है। भाजपा मुख्यालय में करीब छह घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीयमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, तरुण चुघ, जी किशन रेड्डी,…
Paris। पेरिस 2024 के लिए ओलंपिक गांव एथलीटों के स्वागत को तैयार है। 52 हेक्टेयर का यह गांव, सेंट्रल पेरिस के उत्तर में स्थित है और सेंट-डेनिस, सेंट-ओवेन और इले-सेंट-डेनिस की नगर पालिकाओं में फैला हुआ है, जो पैरालिंपिक के लिए 9,000 एथलीटों और उनके कर्मचारियों का स्वागत करने से पहले ओलंपिक के दौरान लगभग 14,500 एथलीटों और उनके कर्मचारियों की मेजबानी करेगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने गुरुवार को ओलंपिक गांव का निरीक्षण किया। मैक्रॉन ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, “यह एक प्रदर्शन है कि हमने अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान किया है।” खेलों के…
New Delhi। मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 के अंतिम माह मार्च की पहली तारीख को कई बदलाव हुए हैं। सरकार ने फास्टैग केवाईसी और जीएसटी नियमों में बदलाव किया है। इस बीच सावर्जनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 25.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें शुक्रवार से लागू हो गई हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1795 रुपये हो गई है। पहले 1769.50 रुपये…
Bilaspur। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला से शराबी शिक्षक का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जहां प्रधान पाठिका के सामने बैठकर स्कूल में बड़े ही शान से शराब पी रहे है। वहीं इस मामले में शराबी शिक्षक को डीईओ ने गुरुवार को आदेश जारी कर निलंबित कर दिया है। साथ ही डीईओ-बीईओ को शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी जारी किया है। शिक्षक संतोष कुमार केवट प्राइमरी स्कूल में पदस्थ है। मामला मस्तूरी ब्लाक के मचहा प्राइमरी स्कूल का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शराबी शिक्षक की करतूत का वीडियो क्षेत्र के किसी युवक ने बनाया…

