नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को बेंगलुरु से अयोध्या और कोलकाता से अयोध्या के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली उड़ान को झंडी दिखाकर वर्चुअली उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल (रिटायर्ड) डॉ. वीके सिंह भी मौजूद रहे। नागर विमानन मंत्री कार्यालय ने एक्स पर यह जानकारी दी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बोर्डिंग पास दिया है। इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे उत्तर प्रदेश में स्थापित होने जा रहे हैं। आज अयोध्या को बेंगलुरु और कोलकाता से एयर…
Author: admin
Ranchi। झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) की ताइक्वांडो खिलाड़ी ने मंगलवार देर रात आत्महत्या कर ली है। खेलगांव थाना क्षेत्र के मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स परिसर में झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी के गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में खिलाड़ी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर जेएसएसपीएस के अधिकारी और खेलगांव पुलिस मौके से घटनास्थल पर गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान दुमका की रहने वाली कल्पना कुमारी के रूप में हुई है और वह पिछले पांच वर्षों से खेल गांव…
Kolkata। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में छापेमारी करने गई ईडी टीम पर हमला मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय आज बुधवार को फैसला सुनाएगी। केंद्रीय एजेंसी ने गत पांच जनवरी को हाई कोर्ट में याचिका लगाकर अपने अधिकारियों पर भीड़ के हमले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का अनुरोध किया था। ईडी ने कहा है कि उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में जब वे तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के परिसर की तलाशी लेने गए थे तो उन पर हुए हमले में उनके तीन अधिकारी घायल हो गए और उनका सामान ‘लूट’…
Dunedin। फिन एलन (137) के शानदार शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान को 45 रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला में 3-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। न्यूजीलैंड के शुरुआत खराब रही और डेवोन कॉन्वे 28 के कुल स्कोर पर केवल 7 रन बनाकर हारिस रऊफ का शिकार बने। इसके बाद एलन ने टिम सेफर्ट के साथ मिलकर तेजी से दूसरे विकेट के लिए 146 रन जोड़े। सेफर्ट ने 31 रन बनाए। इसके बाद न्यूजीलैंड के विकेट एक छोर…
Ayodhyadham। अयोध्याधाम के विवेक सृष्टि परिसर से मंगलवार को शुरू रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सात दिवसीय अनुष्ठान आज से श्रीराम जन्मभूमि परिसर में किया जाएगा। बुधवार को रामलला की मूर्ति परिसर में प्रवेश करेगी। मूर्ति को परिसर का भ्रमण कराया जाएगा। विवेक सृष्टि परिसर में प्रायश्चित पूजन और कर्मकुटी पूजन के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान कल शुरू हुआ। प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य यजमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र को बनाया गया है। कल करीब तीन घंटे तक प्रायश्चित पूजा हुई। इसके बाद यजमान को सरयू स्नान कराया गया। मूर्ति निर्माण स्थल…
हिंदी सिनेमा के लिए महत्वपूर्ण 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा हो चुकी है। इसके नामांकन में शाहरुख खान की ‘जवान’ और ‘डंकी’ के साथ रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का दबदबा रहा। इस बार 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का समारोह 27-28 जनवरी को गुजरात के गांधीनगर में होगा। समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होने वाली हैं। समारोह की मेजबानी करण जौहर, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल करेंगे। अवॉर्ड्स के लिए नामांकन सूची जारी हो गई है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जवान और डंकी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामांकित किया गया है। साथ ही रणबीर कपूर की…
Meruth। मेरठ में प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर को जिंदा जलाने का बयान देने वाले सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ पर रासुका लग गई है। जिला प्रशासन ने सपा नेता पर रासुका लगा दी है। नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों के साथ मारपीट के मामले में अनुसूचित जाति के लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया था। घेराव के समय सपा नेता व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मुकेश सिद्धार्थ ने राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर को जिंदा जला देने का बयान दिया था। इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने सपा नेता पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।…
Hazaribagh। प्रवर्तन निदेशालय( ईडी )की टीम हजारीबाग में छापेमारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोहसिंघना थाना क्षेत्र के पुराने कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के यहां ईडी टीम पहुंची है। मंगलवार की टीम व्यवसायी इजहार अंसारी के घर पर कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा कि टीम कोयला से जुड़े फाइलों को खंगाल रही है और संपत्ति की जांच कर रही है। इसके अलावा भी हजारीबाग में दो स्थानों पर टीम पहुंची है ।
Kathmandu। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में 22 जनवरी हो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उनके ससुराल नेपाल के जनकपुरधाम स्थित जानकी मंदिर परिसर में सवा लाख दीप जलाए जाने की तैयारी है। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंथ रामरोशन दास ने मंगलवार को बताया कि जानकी मंदिर परिसर में सवा लाख दीप जलाने की तैयारी है। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से जानकी मंदिर में सवा लाख दीप जलाए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन की तरफ से 22 जनवरी को विशेष पकवान बनाया जाएगा जिसे प्रसाद के रूप में सम्पूर्ण जनकपुरवासियों के घर वितरण किया जाएगा। जानकी मंदिर…
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या दौलत के मामले में भी टॉप पर आ गई हैं। ऐश्वर्या बच्चन ने संपत्ति के मामले में प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, माधुरी दीक्षित को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत की टॉप 10 सबसे अमीर अभिनेत्रियों की लिस्ट सामने आ गई है। इस मामले में ऐश्वर्या सबसे आगे हैं। नयनतारा इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं। नयनतारा 100 करोड़ की मालकिन हैं। बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की कुल संपत्ति 800 करोड़ रुपये है। इस बीच अफवाह थी कि ऐश्वर्या और अभिषेक का ब्रेकअप हो गया…

