Ranchi। जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को ईडी पूछताछ करने वाली है। इस दौरान विधि-व्यवस्था ना बिगड़े इसे लेकर ईडी ने झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी को गुरुवार रात पत्र लिखा है। इसके अलावा ईडी की ओर से रांची एसएसपी को भी पत्र लिखा गया है। ईडी के पत्र मिलने के बाद पुलिस की ओर से मुख्यमंत्री हाउस, ईडी के रांची जोनल ऑफिस के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बताया जाता है कि ईडी के अफसर जो मुख्यमंत्री हाउस में पूछताछ के लिए जाएंगे, उनके लिए भी ईडी कार्यालय से…
Author: admin
Solapur। प्रधानमंत्री नरेन्द्री मोदी ने शुक्रवार सुबह 10:45 बजे महाराष्ट्र के सोलापुर में विकास परियोजनाओ का उद्घाटन किया। साथ ही सोलापुर के कुंभारी में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए बने घरों का भी उद्घाटन किया। यह देश की सबसे बड़ी श्रमिकों के लिए बनाई गई आवासीय परियजना है। इस अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, शिक्षामंत्री चंद्रकांत पाटील तथा अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की आवासीय परियोजना 350 एकड़ क्षेत्रफल में फैली है। यहां कुल 834 इमारतें और 30 हजार फ्लैट हैं। यह देश की…
Gandhinagar। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को गुजरात में दूसरा बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मेहसाणा जिले के विजापुर से विधायक सीजे चावडा ने शुक्रवार सुबह अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी को सौंप दिया। इसके साथ ही विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर 15 हो गई है। इससे पूर्व 19 दिसंबर को खंभात के विधायक चिराग पटेल ने अपना इस्तीफा दिया था। चावडा के भाजपा में शामिल होने की संभावना है। इससे पहले खंभात के कांग्रेस विधायक चिराग पटेल ने इस्तीफा दिया था। इनके अलावा 13 दिसंबर को जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट…
Ranchi : भाजपा अनुसूचित जनजाति जनजाति मोर्चा की बैठक गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में 11 फरवरी को रांची में होनी वाली राष्ट्रीय जनजाति सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनजाति सम्मेलन में एक लाख से अधिक आदिवासी शामिल होंगे। इसके लिए मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव एवं बूथ में जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आदिवासी समाज के लिए किए गए कार्यों को बताए हुए सम्मेलन में आने का निमंत्रण दे। मरांडी ने कहा कि…
Ranchi। राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने गुरुवार को राज्य के खेल मंत्री हफीजुल अंसारी के आवास पहुंची। वहां उन्होंने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महुआ माजी ने झारखंड में साहित्य अकादमी, ललित कला अकादमी एवं नाट्य अकादमी जैसे विभाग के गठन की मांग की। साथ ही झारखंड सरकार के कला और संस्कृति विभाग के मंत्री हफीजुल से इसपर विचार करने का आग्रह भी किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने कहा कि संबंधित विभागीय मंत्री ने हमें आश्वस्त किया है कि जल्द ही विभिन्न अकादमी का गठन किया जाएगा। इसे लेकर पहल भी की जा चुकी है।
Asansol : खान बचाव केंद्र (एम.आर.एस.), सीतारमपुर में ईसीएल निदेशक मंडल के मार्गदर्शन में पूर्ण दिवसीय अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झण्डा रोहण के साथ हुयी, और इसके उपरांत सभी टीम ने फ्लैग मार्च किया। प्रतियोगिता को चार वर्गों : (क) ओवरमैन एवं अधिकारी, (ख) माइनिंग सरदार एवं श्रमिक, (ग) महिला दल तथा (घ) संविदा कर्मी दल में विभक्त किया गया था जिसमें ईसीएल के कमान क्षेत्र के समस्त खनन क्षेत्रों से 28 अलग-अलग दल ने भाग लिया। इस आयोजन में ईसीएल के निदेशक मंडल की अनुप्रेरणा से खनन इतिहास में प्रथम बार…
Ranchi : वेंचर स्किल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत नेहरू स्टेडियम रांची में खेले गए एक लीग मैच में बाघवार क्रिकेट एकेडमी की टीम ने गोस्वामी क्रिकेट एकेडमी की टीम को एक तरफा मुकाबले में 79 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 25 ओवरों में बाघवार क्रिकेट एकेडमी की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 145 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज आदर्श राज एवं हर्ष राज ने अपनी टीम के लिए 30-30 रनों का योगदान दिया। इसी टीम के प्रारंभिक बल्लेबाज भास्कर बाघवार ने अपनी…
Kolkata। शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गुरुवार सुबह ईडी ने एक बार फिर ‘बिचौलिए’ प्रसन्ना रॉय के फ्लैट पर छापेमारी की है। उसे प्राथमिक शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में शामिल होने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने सुबह करीब 6:30 बजे न्यूटाउन स्थित आवास पर छापा मारा। केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक प्रसन्ना के पास इस आलीशान इमारत में एक फ्लैट है। ईडी के अधिकारी सुबह से शहर में कुल सात स्थानों पर तलाशी ले रहे हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, एसएससी भर्ती ‘भ्रष्टाचार’ की जांच के लिए गुरुवार को शहर में सात…
Gumla। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को गुमला के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) सुनील शेखर कुजूर और कंप्यूटर ऑपरेटर अनूप किंडो को एक लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने दोनों को पैसे लेते रंगेहाथ पकड़ा और गिरफ्तार कर दोनों को रांची ले गयी। एसीबी ने यह कार्रवाई माघी बालिका उच्च विद्यालय सिसई की शिक्षिका कुंती देवी की शिकायत पर की। बताया जाता है कि शिक्षिका कुंती देवी को एक मामले में दोषमुक्त करने के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की गयी थी । इस पर कुंती देवी ने एसीबी से संपर्क कर घूस…
Ranchi। राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहरी को देखते हुए झारखंड अभिभावक संघ ने स्कूलों में छुट्टी करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को ई-मेल से एक ज्ञापन भेजते हुए यह मांग की है। उन्होंने कहा कि रांची समेत पूरे राज्य के विभिन्न जिलों में भारी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका है। ठंड के कारण कई बच्चों की तबीयत भी बिगड़ रही है।…

