Author: admin

New Delhi। सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के सर्वे के आदेश पर रोक लगा दिया है। जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि हाई कोर्ट ने अस्पष्ट अर्जी पर आदेश दिया। इस अर्जी में कई मांगे की गई थीं। मामले की अगली सुनवाई 23 जनवरी को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति के फैसले पर रोक लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी लेकिन कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति पर अंतरिम रोक बरकरार रहेगी।…

Read More

Kolkata। राशन वितरण भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए बनगांव के पूर्व मेयर शंकर आद्या उर्फ डाकू के दफ्तर से ईडी ने बड़ी मात्रा में बांग्लादेशी करेंसी बरामद की है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब साढ़े छह लाख रुपये है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, यह पैसा मध्य कोलकाता के मार्क्विस स्ट्रीट में एक विदेशी मुद्रा व्यापार कार्यालय से बरामद किया गया है। वह ऑफिस शंकर का है। ईडी इस बात की जांच कर रही है कि उस दफ्तर में इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा क्यों रखी गई थी। सोमवार को ईडी ने शंकर से जुड़े छह ठिकानों…

Read More

Sahebganj। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर मतदाता सम्मेलन को लेकर रविवार को साहेबगंज परिसदन में पत्रकार वार्ता करते हुए हेमंत सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। मरांडी ने कहा कि नए मतदाता आने वाले 2024 चुनाव में नई कहानी लिखने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में 50 लाख नये मतदाता जुड़े हैं। नए मतदाता अपनी सरकार बनाने को उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए मतदाताओं से वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए उनसे संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में…

Read More

Ranchi। एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स के तहत रविवार को तीसरा मैच अमेरिका और इटली के बीच हुआ। ओलंपिक क्वालिफायर के इस सातवें मुकाबले में अमेरिका ने लगातार दूसरी जीत हासिल की। उसने इटली को 2-0 से हराया। इससे पहले शनिवार को अमेरिका ने मेजबान भारत को हराया था। अमेरिका के लिए दूसरे क्वार्टर में एश्ले सेसा ने एक और कप्तान एश्ले हॉफमैन ने चौथे क्वार्टर में एक गोल दागा। इससे पहले रविवार को तीसरा मुकाबला जर्मनी और जापान के बीच खेला गया था। जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड में खेला गया यह मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा।

Read More

Ranchi : आज दिन रविवार को राँची के संगम गार्डन में जेसीआई राँची ने 64वां शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि राँची के आईजी पुलिस अखिलेश कुमार झा जी थे एवं सभा के विशिष्ट अतिथि जेएफ़एस वसुंधरा सिंह, जोन प्रेसिडेंट, जोन 3, जेसीआई इंडिया थी। इस समारोह में संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी विक्रम चौधरी ने अपनी नई युवा टीम के साथ शपथ ग्रहण किया। मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार झा जी ने जेसी विक्रम चौधरी एवं उनकी नई टीम को बधाई दिए। जेसी विक्रम चौधरी ने जेसीआई राँची के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में शपथ लेते…

Read More

Ranchi। झारखंड सहित पूरे देश में 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जायेगा। इस दौरान लोगों को जागरूक किया जायेगा। इस संबंध में विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किया है। जागरूकता को लेकर जिला स्तरीय बैठकें निर्धारित की जायेगी। इसमें यातायात पुलिस, परिवहन अधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों आदि सहित प्रमुख संस्थाओं को एक साथ लाया जायेगा। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा स्थिति पर चर्चा और समीक्षा करना, ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान करने के साथ ही प्रभावी हस्तक्षेप की रणनीति बनाना है।

Read More

Ranchi : वाईबीएन विश्वविद्यालय की एनएसएस समिति ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में एनएसएस एवं सदर अस्पताल द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर में कुल 25 यूनिट ब्लड का रक्तदान किया गया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने शिविर में रक्तदान कर महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार गुप्ता ने किया। मौके पर सदर अस्पताल से डॉ. शारदा कुमारी , राजीव रंजन पासवान ,रुपेश केरकेट्टा और मो० अमानुल्लाह एवं वाईबीएन विश्वविद्यालय प्रशासन समिति की उपस्थिति के साथ साथ परीक्षा नियंत्रक डॉ. चंद्रजीत…

Read More

Ranchi : झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने ऑटो चालकों से जबरन वसूली करने को लेकर पंडरा ओपी में शनिवार को लिखित शिकायत की। साथ ही तत्काल जबरन वसूली को बंद कराने का आग्रह किया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा कि महासंघ के कार्यकारी सदस्य भोला सिंह और लगभग 15 ऑटो चालकों ने आईटीआई बस स्टैंड के बाहर सड़क पर टोकन काटने वाला स्टाफ के जरिये ऑटो चालक मालिकों से गाली-गलौच एवं जबरन पैसा लेने के संबंध में पंडरा ओपी में एक लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि जबरन वसूली को तत्काल बंद कराया जाए।…

Read More

Kolkata। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में तीन साधुओं को पीटने के मामले में विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि स्थानीय लोगों ने उन्हें अपहरण करने वाला समझ कर हमला कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साधुओं को भीड़ से बचा कर नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचाया। पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी ने घटना के संबंध में बताया कि साधुओं से मारपीट करने वाले 12 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश…

Read More

बॉलीवुड क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा चर्चा में रहती हैं। इन दिनों उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ कंगना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से कंगना रनौत किसे डेट कर रही हैं? ये सवाल सबके मन में था। अब कंगना का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह एक शख्स को पकड़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में कंगना को एक सैलून के बाहर देखा गया। उसी दौरान फोटोग्राफर्स ने उन्हें स्पॉट कर लिया। इस बार…

Read More