बाड़मेर। बालोतरा जिले के सिणधरी वांकल माता मंदिर के पास शुक्रवार रात स्कार्पियों में सवार तीन लोग स्टेट हाईवे से गांव की तरफ जा रहे थे। बेकाबू गाड़ी अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे उतरकर चार बार पलट गई। हादसा इतना खतरनाक था कि स्कार्पियो ड्राइवर का सिर धड़ से अलग हो गया और बबूल की झाड़ियों में फंस गया। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के शव को सिणधरी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बाड़मेर से सिणधरी की तरफ आ रही स्कार्पियो लूणी नदी पुलिया से…
Author: admin
Beijing। चीन में हेनान प्रांत के पिंगडिंगशान की एक कोयला खदान में शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई। इस दौरान आठ अन्य व्यक्ति लापता हो गए। स्थानीय समाचार पत्र चाइना डेली की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि की है। चाइना डेली की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट के वक्त कोयला खदान में 425 लोग मौजूद थे। इनमें से आठ की मौत हो गई और आठ लापता हो गए। बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं। यह विस्फोट तियानान कोल माइनिंग कंपनी लिमिटेड की कोयला खदान में हुआ है। कोयला खदान के…
Sanaa, Yemen। अमेरिकी सेना ने शुक्रवार देररात ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ फिर हवाई हमला किया। अमेरिकी सेना ने हूती नियंत्रित यमन में ताबड़तोड़ रॉकेट और मिसाइल दागे। एक दिन पहले अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिकों ने ईरान समर्थित इस समूह पर बड़े पैमाने पर हमला शुरू किया था। हूती विद्रोही पिछले कुछ समय से लाल सागर में वाणिज्यिक शिपिंग यातायात पर कहर बरपा रहे थे। द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि ताजा हमले में हूती की रडार साइट को निशाना बनाया गया। इस साइट को समुद्री यातायात के लिए खतरा माना जाता…
Asansol : भारतीय अध्यात्म व संस्कृति की ऊर्जा से विश्व मानस को आलोकित करने वाले युवा सन्यासी, भारतीय मेधा के अतुल्य हस्ताक्षर, युवाओं के प्रेरणास्रोत, युग द्रष्टा स्वामी विवेकानन्द जी को उनकी जंयती पर ईसीएल के निदेशक (वित्त) मो. अंज़ार आलम एवं निदेशक तकनीकी (संचालन) नीलाद्री रॉय की अगुवाई में पूरे ईसीएल परिवार द्वारा मुख्यालय के तकनीकी भवन के प्रांगण में अवस्थित स्वामी जी की प्रतिमा के सम्मुख उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गयी और अंतरराष्ट्रीय-सह-राष्ट्रीय युवा दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम निदेशक (वित्त) एवं निदेशक तकनीकी (संचालन) द्वारा स्वामी जी की प्रतिमा…
Ranchi : वाईबीएन विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी और स्कूल ऑफ साइंस के सहयोग से शुक्रवार को कॉन्फ्रेंस हॉल में मधुमेह मेलेटस के लिए आहार प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना और मधुमेह मेलिटस के प्रबंधन के लिए प्रभावी आहार प्रथाओं में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करना था। एक दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत डॉ. कमलकांत पात्रा, सहायक रजिस्ट्रार एवं एचओडी वनस्पति विज्ञान विभाग के स्वागत भाषण से हुई। आज के मुख्य वक्ता डॉ आभा चंद्रा सीनियर डायटिशियन सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकाइट्री, कांके, रांची थी। मधुमेह मेलेटस के लिए आहार प्रबंधन पर एक…
Ranchi : आज दिन शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई । कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन तथा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया | विद्यालय के मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी और स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलने की सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय के भैया /बहनों ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर अपने -अपने विचार तथा कविताएँ प्रस्तुत की । विद्यालय के आचार्य मनीष गौतम एवं पवन कुमार तिवारी…
Mumbai। डायरेक्टोरेट ऑफ रिवेंज इंटेलिजेंस (डीआरआई) मुंबई ने मुंबई एयरपोर्ट पर थाईलैंड देश की 21 वर्षीय महिला को 41 करोड़ रुपये की कोकीन की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन डीआरआई की टीम कर रही है। अधिकारियों के अनुसार डीआरआई को इथियोपियाई एयरलाइन के जरिये अदीस अबाबा से मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग सहित एक विदेशी महिला के आने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इस पर डीआरआई की टीम मुंबई एयरपोर्ट पर निगरानी कर रही थी। थाईलैंड की महिला औन्यारिन साए-होर की तलाशी लेने पर उसके पास से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन…
Kolkata। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने शुक्रवार को उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जाहिर किया है। आरोपित तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी में देरी को लेकर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण पर उन्होंने कहा कि रिपोर्ट देखकर बताएंगे। बोस, हालांकि वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ अपनी मुलाकात के बारे में अधिक खुलासा नहीं करना चाहते थे क्योंकि जांच अभी भी जारी है। बोस ने संवाददाताओं से कहा,”” उन्होंने मुझे जो बताया…
New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महराष्ट्र के दौरे पर पहुंच रहे हैं। वो मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) समुद्री पुल का उद्घाटन और ईस्टर्न फ्रीवे के ऑरेंज गेट को मरीन ड्राइव से जोड़ने वाली भूमिगत सड़क की आधारशिला रखेंगे। साथ ही सूर्या पेयजल परियोजना का लोकार्पण और मेगा कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर ‘भारत रत्नम’ का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री के महाराष्ट्र दौरे का सचित्र संक्षिप्त विवरण भाजपा ने एक्स पर साझा किया है। साथ ही पीआईबी ने भी इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की है। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बने इसे समु्द्री पुल…
Raipur। ‘जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करहिं सब कोई..‘ श्रीरामचरितमानस के अरण्यकाण्ड की यह चौपाई बहुत विख्यात है। प्रभु श्रीराम के वनगमन के दौरान महर्षि अगस्त्य के आश्रम में आगमन हुआ, उसके ठीक पहले उन्होंने यह बात कही कि जिस पर प्रभु श्रीराम की कृपा होती है उस पर सम्पूर्ण जगत की कृपा हो जाती है। उक्त चौपाई को चरितार्थ करता छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला से एक प्रसंग सामने आया है। प्रदेश के उत्तर बस्तर कांकेर जिले की जनपद पंचायत नरहरपुर के भगतसिंह वार्ड क्रमांक 05 में रहने वाली संतोषी दुर्गा को अयोध्या में आगामी 22…

