Author: admin

काठमांडू। हिन्दू आस्था का केन्द्र पशुपतिनाथ मंदिर ट्रस्ट में ईसाई महिला की नियुक्ति को लेकर नेपाल की संसदीय समिति ने विरोध जताया है। ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक के पद पर हुई ताजा नियुक्ति को लेकर देशभर में बवाल मचा है। हाल ही में संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री की तरफ से पशुपति क्षेत्र विकास कोष के कार्यकारी निदेशक के पद पर लक्ष्मी पुन नाम की एक महिला की नियुक्ति का निर्णय किया गया। माओवादी पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता तथा पार्टी सदस्य रही पुन की नियुक्ति को लेकर पहले योग्यता पर प्रश्न उठाया गया। स्थानीय मीडिया में लक्ष्मी पुन के ईसाई होने…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक तेज रफ्तार डंपर से टकराने के बाद यात्रियों से भरी एक बस में आग लगने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 14 यात्री जख्मी हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है, साथ ही उन्होंने मुआवजे का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से कहा कि ”गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि गंगासागर मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की मुश्किल का सामना नहीं करना पड़े, यह सुनश्चित करने के लिए उनकी सरकार सभी तरह के कदम उठा रही है। गंगासागर मेला अगले महीने दक्षिण 24 परगना जिले में आयोजित किया जाएगा। ममता ने सागर द्वीप पर इस वार्षिक मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस मेले के लिए देश और विदेश के कोने-कोने से हिंदू श्रद्धालु यहां आते हैं और मकर संक्राति के मौके पर गंगा व बंगाल की खाड़ी के संगम में डुबकी लगाते हैं। इस साल…

Read More

लातेहार। सदर प्रखंड के कुंदरी गांव में बुधवार को आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लातेहार जिले में लगभग 400 करोड रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जबकि लाभुकों के बीच बड़ी संख्या में परिसंपत्तियों का भी वितरण किया। मौके पर आम लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने आम जनता से चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उन वादों को पूरा कर रहे हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने जनसभाओं में कहा था कि उनकी सरकार दिल्ली के रिमोट कंट्रोल…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के मुख्य सचिव एल खियांगते को बुधवार को पत्र लिखा है। पत्र में बाबूलाल ने हजारीबाग में सरकारी स्कूली बच्चों के पोशाक खरीद में घोटाले की आशंका जाहिर की है। साथ ही इसकी जांच कराने एवं दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को राज्य के मुख्य सचिव को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने जिले के सरकारी स्कूलों में घटिया पोशाक वितरण में गड़बड़ी का मसला उठाया था। राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड (शिक्षा विभाग) ने बच्चों के पोशाक वितरण से संबंधित दिशा निर्देश…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की सेवानिवृत्ति के उपरांत हाई कोर्ट के सीनियर जस्टिस एस. चंद्रशेखर को चीफ जस्टिस के कार्यालय का दायित्व सौंपा गया है। यह दायित्व 29 दिसंबर से प्रभावित होगा। इससे संबंधित नोटिफिकेशन मिनिस्ट्री आफ लॉ एंड जस्टिस, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के डिप्टी सेक्रेटरी नारायण प्रसाद की ओर से बुधवार को जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राष्ट्रपति की ओर से झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस कार्यालय की ड्यूटी के निर्वहन के लिए नियुक्त किया गया है, जो 29…

Read More

रांची/चतरा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि चतरा जिला को नए वर्ष में बाईपास रोड की सौगात मिलेगी। इसके टेंडर निष्पादन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जनवरी में इस का शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को चतरा के सिमरिया प्रखंड में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। इस जिले में 650 करोड़ रुपये की लागत से 800 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें और करीब 225 करोड़ रुपये से 115 किलोमीटर उच्चस्तरीय सड़क बन रही है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने पर सरकार का विशेष फोकस है। क्योंकि, इसी के जरिए विकास का…

Read More

रांची। रांची के मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में 13 जनवरी से महिला हॉकी ओलंपिक क्वालिफाइंग-2024 टूर्नामेंट प्रस्तावित है। इसके लिए टीमों का आगमन शेड्यूल भी तय हो चुका है। इसके मुताबिक अगले एक सप्ताह बाद से रांची में इंटरनेशनल प्लेयर्स का जुटान शुरू हो जायेगा। भारतीय महिला हॉकी टीम तीन जनवरी को रांची में होगी और पार्क प्राइम होटल में रुकेगी। चार जनवरी को इटली की टीम रांची आएगी। उसे भी पार्क प्राइम होटल में ही ठहराया जाना है। यूएसए की टीम भी इसी दिन रांची में होगी जिसे होटल रेडिसन ब्लू में ठहराया जायेगा। छह जनवरी…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री के 29 दिसम्बर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का मंगलवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जायजा लिया। साथ ही सम्बंधित सभी अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये। उपायुक्त ने लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल में लोगों के लिए पीने का पानी, शौचालय और आसपास साफ-सफाई, कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट, एलईडी की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग, विभिन्न विभागों के जरिये झांकी प्रदर्शन आदि सारी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने को कहा। साथ ही निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम भव्य तरीके से संपन्न हो। इसकी व्यवस्था ससमय हो जाए यह…

Read More

टंडवा : एनटीपीसी लिमिटेड के प्रोजेक्ट निदेशक के. शन्मुगा सुंदरम ने आज नॉर्थ करनपुरा स्थल पर यूनिट 2 और यूनिट 3 की समीक्षा की। यह दौरा एनटीपीसी लिमिटेड की परियोजनाओं की श्रेष्ठता और कुशलता सुनिश्चित करने के लिए उसकी प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। दौरे के दौरान कोल कन्वेयर बेल्ट से जुड़ी चल रही चुनौतियों की समीक्षा की गई। श्री सुंदरम ने वर्तमान स्थिति का आकलन किया तथा संभावित समाधानों की चर्चा की। उन्होने यह सुनिश्चित करने के लिए टीम को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक संसाधन आवंटित किए जाये। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियो एवं सभी विभागाध्यक्ष के साथ…

Read More