Author: admin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार) शाम लगभग चार बजे लाल किला पर आयोजित होने वाले पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक (आईएएडीबी) सम्मेलन 2023 का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन और विद्यार्थी द्विवार्षिक सम्मेलन-समुन्नति का भी उद्घाटन करेंगे। आईएएडीबी सम्मेलन का समापन 15 दिसंबर को होगा। यह जानकारी सम्मेलन के आगाज होने की पूर्व संध्या पर पीआईबी की विज्ञप्ति में दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार यह हाल ही में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्स-पो (मई 2023) और पुस्तकालय महोत्सव (अगस्त 2023) जैसी प्रमुख पहल का अनुसरण करता है। आईएएडीबी को सांस्कृतिक संवाद…

Read More

मुंबई। अभिनेता जूनियर महमूद नहीं रहे। जूनियर महमूद ने रात दो बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली।। वह पेट के कैंसर से पीड़ित थे। कुछ दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। उनका अंतिम संस्कार आज (शुक्रवार) दोपहर बाद सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया जाएगा। जूनियर महमूद के निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त सलाम काजी ने की है। सलाम काजी ने कहा कि 67 वर्षीय अभिनेता जूनियर महमूद को शायद ही कोई नईम सैय्यद के नाम से पुकारता रहा हो। उनका असल नाम यही था। उनका उपचार परेल के टाटा मेमोरियल अस्पताल से चल रहा था। जूनियर महमूद की…

Read More

जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह सरकार घर-घर पहुंच रही है। जनता की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता से सुन रही है और उसका समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि यह एक महाअभियान है, जिसके माध्यम से आपको पूरे मान-सम्मान के साथ आपका अधिकार देने सरकार आपके दरवाजे पर पहुंच रही है। आप अपनी जरूरत की योजनाओं से जुड़ें और खुद को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के साथ राज्य के विकास में भागीदार बनें। मुख्यमंत्री गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड स्थित मानपुर पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार के तीसरे चरण के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। उल्लेखनीय है कि एल खियांग्ते ने गुरुवार को ही पदभार संभाला है।

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्मार्ट सिटी ने देश के 100 स्मार्ट शहरों में हो रहे विकास कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर होने वाली लाइव रैंकिंग में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। साथ ही स्मार्ट सिटी वाले शहरों में विकास के आधार पर केंद्र द्वारा जारी संबंधित राज्यों की रैंकिंग में झारखंड को देश भर में अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है। वैसे लगातार स्मार्ट सिटी द्वारा किये जे रहे कार्यों की बदौलत रांची ने देश के टॉप 10 शहरों में अपना स्थान सुरक्षित रखा है। रांची के धुर्वा क्षेत्र में विकसित हो रही रांची स्मार्ट सिटी…

Read More

रांची : झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। इन प्रस्तावों में प्रमुख रूप से विधानसभा के शीतकालीन सत्र को 15 दिसंबर से आहूत करना है। सत्र 21 दिसंबर तक चलेगा। इसमें छह कार्य दिवस होंगे। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि बैठक में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्रों को भी एसटी-एससी, ओबीसी के छात्रों के बराबर छात्रवृत्ति देने की मंजूरी दी गयी। मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृति योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति के लिए संशोधन को भी स्वीकृति दी गयी। इसके तहत…

Read More

नई दिल्ली। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नामों पर चर्चा के लिए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक शुरू हो चुकी है। संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, जितेन्द्र सिंह सहित कई केन्द्रीय मंत्री, सांसद मौजूद रहे। इस बैठक में तीनों राज्यों में ऐतिहासिक जीत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। सांसदों ने उन्हें जीत की बधाई दी। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आगामी 17 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे 25 किलोमीटर का मैराथन बेहद खास होने जा रहा है। इसमें दुनिया भर के कई दिग्गज आकर्षण का केंद्र होंगे। मैराथन की प्रायोजक संस्था टाटा स्टील की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि विश्व चैंपियनशिप के 10 हजार मीटर के रजत पदक विजेता कीनिया के डेनियल सिमियु इबेन्यो और इथोपिया की 10 किमी दौड़ की विश्व रिकॉर्ड धारक यालेमजर्फ येहुआलाव 17 दिसंबर को यहां होने वाली टाटा स्टील कोलकाता 25के (25 किमी) दौड़ के क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में आकर्षण…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के लास वेगास स्थित नेवादा विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने और पुलिस की कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर की मौत की खबर है। लास वेगास शहर के पुलिस विभाग की तरफ से एक्स पोस्ट में साझा की गई जानकारी के मुताबिक संदिग्ध हमलावर को काबू किया गया और उसकी मौत हो चुकी है। गोलीबारी की यह घटना विश्वविद्यालय परिसर में हुई और गोलीबारी के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

Read More

गोड्डा : गोड्डा प्रखंड के मोतिया गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अदाणी फाउंडेशन की ओर से बच्चों को बैठने के लिए कुर्सी समेत कई अन्य अत्यावश्यक सामान दिया गया। मोतिया चपोता टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में लगभग 30 बच्चे आते हैं। बेहतर पोषण के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अदाणी फाउंडेशन समय-समय पर खेलने व पठन-पाठन की सामग्री उपलब्ध कराता रहा है। आंगनबाड़ी की संचालिका किरण दिव्या ने अदाणी फाउंडेशन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। अदाणी फाउंडेशन…

Read More