Author: admin

इंफाल (मणिपुर)। मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने आज बताया कि मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में व्यापक सफलता मिली है। काकचिंग, इंफाल पश्चिम और काकचिंग जिलों के सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चुराचांदपुर जिले के डी हावलेनजंग गांव से तीन स्थानीय निर्मित सिंगल बैरल गन, एक स्थानीय निर्मित पिस्तौल, दो स्थानीय निर्मित मोर्टार, एक आंसू गैस गन (सीडब्ल्यूएस 892205), दो 9 एमएम गोला-बारूद, तीन आंसू गैस के गोले, 12 सौ रुपये की नकली भारतीय मुद्रा…

Read More

गाजा/तेल अवीव। इजराइल और फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के बीच गाजा पट्टी में छिड़ा युद्ध आज (बुधवार) 61वें दिन और तेज हो गया। इजराइली सुरक्षा बलों ने दक्षिणी गाजा के सबसे बड़े शहर खान यूनिस को चारों ओर से घेरकर भागने के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। सुरक्षा बलों की प्राथमिकता खान यूनिस में बनाई गई सुरंगों में छुपे हमास के कमांडरों को निशाना बनाना है। रात को कम से कम चार कमांडरों और कई गुर्गों को ढेर कर दिया गया। यहां के प्रमुख अखबार द टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार इजराइली सुरक्षा बल स्कूलों और अस्पतालों में…

Read More

कोडरमा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कोडरमा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार का तीसरा चरण का कार्यक्रम चल रहा है। शिविरों के माध्यम से गांव और दूर-दराज के इलाकों में किस तरह की समस्या है, इसका पता चलता है। पदाधिकारियों और कर्मचारियों के माध्यम से इसका पता नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि पहले शिविर में 35 लाख और दूसरे में 55 लाख आवेदन मिले। जो शिकायतें देखने को मिली तो…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने मंगलवार को राज्य के जेलों में बद इंतजामी के लिए झामुमो की अगवाई वाली गठबंधन सरकार पर सवाल करते हुए कहा कि पूरे राज्य में असुरक्षा का माहौल है तथा सरकार का ढीला रवैया अपराधियों पर लगाम लगाने में असफल रहा है। उन्होंने कहा कि रांची और धनबाद जेल की घटना यह बताने के लिए काफी है कि जेल के अधिकारियों की मिली भगत से रसूखदार बंदियों को गैरवाजिब सुविधा भी मुहैया कराई जाती है तथा घातक हथियार भी जेल परिसर के भीतर पहुंचा दिए जाते हैं। सिन्हा ने कहा कि जेल…

Read More

रांची। रांची के बरियातू स्थित बर्लिन अस्पताल में मंगलवार को ईडी की टीम पहुंची। यह अस्पताल एक चर्चित सीनियर आईएएस से जुड़ा हुआ है। ईडी ने इससे पहले भी इस अस्पताल से जुड़े कागजात खंगाले हैं। ईडी की टीम जमीन की भी नापी भी कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी के नाम खरीदी गई जमीन से संबंधित ब्योरा मांगा था। बरियातू स्थित इस जमीन पर वर्तमान में बर्लिन हॉस्पिटल भी चल रहा है। ईडी ने इस सिलसिले में बड़गाईं अंचल के अंचलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी।…

Read More

रांची : वाईबीएन विश्वविद्यालय की एनएसएस समिति ने मंगलवार को कवाली परिसर, वाईबीएन विश्वविद्यालय में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का अवलोकन व रोकथाम पर पोस्टर प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया। पोस्टर प्रस्तुति का थीम कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का अवलोकन व रोकथाम था। बच्चों ने पोस्टरों को आकर्षक और जानकारीपूर्ण दोनों तरह से डिज़ाइन किया। सहायक प्रोफेसर डॉ. सुमन कुमारी ने बताया कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, अधिकांश मामलों में पुरुषों द्वारा महिलाओं को लक्ष्य कर किया जाता है, लेकिन किसी भी महिला या पुरुष को ऐसा व्यवहार सहन नहीं करना चाहिए, जो उनकि इज्ज़त और मर्यादा का उल्लंघन करे…

Read More

रांची। मानव, पशु-पक्षी, पौधों, फसलों और जैव विविधता के लिए मिट्टी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार को विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने मिट्टी को स्वस्थ, जीवंत, और रसायन मुक्त रखने पर जोर दिया। संयुक्त राष्ट्र ने थाईलैंड के पूर्व राजा भूमिबोल अतुल्यतेज की स्मृति में 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस घोषित किया है क्योंकि भूमिबोल ने अपना पूरा जीवन मिट्टी की सेहत सुधारने में लगा दिया था। इस वर्ष का थीम ‘मिट्टीएवं पानी, जीवन का स्रोत’ है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि संकाय…

Read More

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। यह साल शाहरुख के लिए बेहद खास है क्योंकि इन दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद किंग खान की अब एक और फिल्म आने वाली है। शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। फिल्म के दो गाने और एक छोटा सा टीजर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब इंतजार खत्म हो गया और फिल्म ‘डंकी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शाहरुख…

Read More

नई दिल्ली। तमिलनाडु में मिचौंग तूफान के चलते हुई तबाही के मद्देनजर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई । बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा में स्टालिन ने कहा कि इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा गया है। केंद्र सरकार से राज्य को तुरंत 5000 करोड़ रुपये देने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान मिचौंग की वजह से पिछले दो-तीन दिनों में चेन्नई सहित तटीय क्षेत्रों में भारी…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में आज (मंगलवार) केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुतो का औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद रहे। केन्या के राष्ट्रपति रुतो भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर कल दोपहर नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। कन्या के राष्ट्रपति रुतो की यह पहली भारत यात्रा है। वो आज दोपहर बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्यापक बातचीत करेंगे। शाम को वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। केन्या के राष्ट्रपति रुतो के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया जाएगा। केन्या के राष्ट्रपति नई…

Read More