रांची। धनबाद से चलने वाली अलेप्पी एक्सप्रेस सहित दक्षिण भारत जानेवाली ज्यादातर ट्रेनें छठ के बाद अलग-अलग दिनों में परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दक्षिण मध्य रेलवे के गुंताकल और विजयवाड़ा रेल मंडल में होनेवाले रोलिंग कारिडोर ब्लाक के कारण ट्रेनों के मार्ग अस्थायी रूप से बदले गए हैं। मार्ग बदलने के साथ ठहराव में भी संशोधन किया गया है ।
Author: admin
तेल अवीव/यरुशलम। गाजा पट्टी में फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास और इजराइल के बीच छिड़े युद्ध के 43वें दिन आज (शनिवार) भी घमासान मचा हुआ है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है । इस बीच इजराइल की सेना ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर पर मिसाइलें दागी हैं। इस हमले में 26 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इनमें अधिकांश बच्चे हैं। इजराइल का कहना है कि यहां के लोगों को खान यूनिस को खाली करने की अग्रिम चेतावनी दी गई थी। इसके बाद हमास के ठिकानों पर मिसाइल अटैक किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स…
वेलिंगटन। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नील वैगनर को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड की टीम में घायल मैट हेनरी की जगह शामिल किया गया है। हेनरी को 1 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट लग गई थी, और इस तरह वह बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उम्मीद थी कि वह बांग्लादेश में टेस्ट के लिए समय पर फिट हो जाएंगे, लेकिन आगे के स्कैन और मूल्यांकन के बाद यह माना गया कि चोट पर्याप्त रूप से ठीक नहीं हुई है। https://pratahnewz.com/tragic-accident-wedding-processions-scorpio-collides-with-a-tree/ न्यूजीलैंड के चयनकर्ता…
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके सिंधवारिया के बाघमारा गांव में शनिवार तड़के सड़क हादसे में छह बारातियों की मौत हो गई। मृतकों में चार की पहचान हो पाई है। वह हैं- मो. यूसुफ मियां ( 72) , इम्तियाज मियां (40), सुभान अंसारी (35) और स्कार्पियो मालिक व चालक साहिर अंसारी। घायलों में याकूब अंसारी (75) और आफताब अंसारी (35) शामिल हैं। दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। मौका मुआयना कर लौटे मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान और बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह का कहना है…
मीरजापुर। साथ जीने और साथ मरने का वादा तो हमलोगों ने बहुत सुना है आइए जानते है एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जो पत्नी की मौत के बाद वह भी जीवन की डोर छोड़ गया। शुक्रवार को जब बीमार पत्नी ने साथ छोड़ा तो बिछड़ने के गम में पति भी उसके पीछे चल पड़ा। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। हम बात कर रहे हैं मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपलपुर गांव की। दरअसल, मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपलपुर गांव निवासी कलावती (65) और उनके पति विश्राम (70) श्रमिक थे। कुछ वर्षों से उम्र बढ़ने…
कीव। दक्षिण यूक्रेन के खेरसान शहर और आसपास के क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रूस की गोलाबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स में क्षेत्रीय गवर्नर ओलेकसांद्र प्रोकुदिन के हवाले से कहा गया है कि इस गोलाबारी में 75 वर्षीया महिला भी खेरसान में अपने अपार्टमेंट में मारी गई। खेरसान क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर है। रूसी सेना ने दनिप्रो नदी के पूर्वी क्षेत्र से गोलाबारी की। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई…
रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा राज्य की जनता विशेषकर आदिवासी समाज के प्रति आभार प्रकट करती है, जिन्होंने लाखों की संख्या में खूंटी पहुंचकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। साथ ही भाजपा रांची की महिलाओं और युवाओं का भी आभार प्रकट करती है, जिन्होंने रात 11 बजे ठंड में सड़कों पर घंटों तक खड़े होकर प्रधानमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया। आदित्य साहू शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर जनजाति गौरव…
नैनीताल। पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को नैनीताल पहुंचे। पूरी तरह से अपने नैनीताल आगमन को गुप्त रखने का प्रयास करने के बावजूद धोनी नगर के प्रवेश द्वार-लेक ब्रिज चुंगी पर ही पहचान लिये गये लेकिन स्वयं गूगल के भरोसे रहने की वजह से नगर की संकरी सड़कों पर भटकते रहे। आखिर मीडिया कर्मियों ने उन्हें सही रास्ता बताया और वह पंगोट की ओर रवाना हो गये। धोनी की पत्नी साक्षी का जन्मदिन 19 नवंबर को है, और धोनी का 20 नवंबर को पंतनगर से लौटने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। लिहाजा वह यहीं अपनी पत्नी का…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को आस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। भगवान भास्कर और छठी मैया आप सभी छठव्रतियों की मनोकामना पूर्ण करें। सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही कामना करता हूं।
रांची। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान चीफ जस्टिस के साथ हाई कोर्ट रजिस्ट्रार जनरल एवं झालसा के सदस्य सचिव भी मौजूद थे। चीफ जस्टिस हाई कोर्ट में चल रहे जेल से संबंधित एक मामले एवं जेल में कैदियों के मेडिकल सुविधा स्वच्छता लीगल सर्विसेज आदि की सुविधा विषयों को लेकर जेल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। चीफ जस्टिस जेल में करीब एक घंटे तक रुके रहे। इस दौरान उन्होंने जेल के डॉक्टरों एवं कैदियों से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कैदियों को मिलने वाले…

