पत्नी की मौत के गम में पति ने तोड़ा दम, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

मीरजापुर। साथ जीने और साथ मरने का वादा तो हमलोगों ने बहुत सुना है आइए जानते है एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जो पत्नी की मौत के बाद वह भी जीवन की डोर छोड़ गया। शुक्रवार को जब बीमार पत्नी ने साथ छोड़ा तो

Advertisement

मीरजापुर। साथ जीने और साथ मरने का वादा तो हमलोगों ने बहुत सुना है आइए जानते  है एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जो पत्नी की मौत के बाद वह भी जीवन की डोर छोड़ गया। शुक्रवार को जब बीमार पत्नी ने साथ छोड़ा तो बिछड़ने के गम में पति भी उसके पीछे चल पड़ा। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। हम बात कर रहे हैं मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपलपुर गांव की।

दरअसल, मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपलपुर गांव निवासी कलावती (65) और उनके पति विश्राम (70) श्रमिक थे। कुछ वर्षों से उम्र बढ़ने के कारण दोनों ने मजदूरी करना छोड़ दिया था। इसी बीच कलावती बीमार हो गई। उपचार चल रहा था, लेकिन बीमारी जाने का नाम नहीं ले रहा था। आखिरकार शुक्रवार को कलावती की मौत हो गई। जानकारी होते ही रिश्तेदार और गांव के लोग घर पर पहुंच गए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी बीच पति विश्राम शव के पास बैठ निगाह गड़ाए पत्नी को देख रहे थे और कुछ ही पल में शव पर गिरकर अचेत हो गए। जब लोगों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया तो वह भी दम तोड़ चुके थे। गांव के लोगों ने दोनों शव को एक साथ ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। मृत दंपति को एक पुत्री सुनीता है, जिसका विवाह हो गया है। वह 10 वर्ष से पति से अलग रहकर 22 वर्षीय पुत्र के साथ मायके में रहती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *