Author: admin

रांची। राजधानी रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) स्टेडियम में 18 नवंबर से लीजेंड्स लीग क्रिकेट का उद्घाटन मैच 18 नवंबर को होगा। जेएससीए को पांच मैचों की मेजबानी मिली है। यह क्रिकेट लीग नौ दिसंबर तक चलेगा। इसमें क्रिकेट जगत के खिलाड़ी दिखाई देंगे। एलआईसी ने इस सीजन के टिकटों की बिक्री होना शुरू हो गई है। जेएससीए में आयोजित सभी मुकाबले के टिकट पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर पर उपलब्ध है। रांची में सभी मैच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे और टिकटों की कीमत 249 रुपये से शुरू होगी। पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर से अहम साझेदारी कर…

Read More

सिलीगुड़ी। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 41वीं बटालियन के पानीटंकी बीओपी के बीआईटी सुरक्षाकर्मियों ने नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रही एक पाकिस्तानी महिला को एक बच्चे के साथ पकड़ा है। पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला का ननाम शाइस्ता हनीफ (62) है जबकि बच्चे का नाम आर्यन (11) बताया गया है। बच्चे के साथ पकड़ी गई महिला पाकिस्तान के करांची की निवासी है। एसएसबी ने आगे की कार्रवाई के लिए खोरोबाड़ी थाने को सौप दिया है। आज खोरोबाड़ी थाने की पुलिस पाकिस्तानी महिला को सिलीगुड़ी अदालत में पेश करेगी। https://pratahnewz.com/chhath-festival-of-folk-faith-from-17th-november/ एसएसबी सूत्रों के अनुसार एसएसबी…

Read More

मीरजापुर। दीपोत्सव के बाद अब सूर्य की साधना का छठ महापर्व 17 नवम्बर से शुरू होगा। लोक आस्था का महापर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। छठ पर्व पर महिलाएं कठिन व्रत रख सायंकाल नदी तालाब या जल से भरे स्थान पर खड़े होकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी और दीप जला रात्रि जागरण कर गीत, कथा आदि के माध्यम से भगवान सूर्य नारायण की महिमा का बखान करेंगी। लोक आस्था का महापर्व छठ 17 से 20 नवम्बर तक चलेगा। यह व्रत केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी रखते हैं।…

Read More

मुंबई। भारतीय किकेट टीम ने विश्व कप में अपना अजेय क्रम बरकरार रखते हुए बुधवार को न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। भले ही जीत का अंतर 70 रन हो, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि यह इस विश्व कप में भारत द्वारा खेले गए सबसे कठिन मैचों में से एक था, उन्होंने कहा कि उनकी टीम को खेल में बने रहने और जीत हासिल करने के लिए एकजुट रहना था और फाइनल में जगह बनाना था। रोहित ने मैच के बाद कहा, “हमारे गेंदबाज आए और नई गेंद से आगे बढ़कर…

Read More

इटावा। नई दिल्ली से बिहार के सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने की वजह से 19 यात्री घायल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है। 12 घंटे के भीतर ट्रेन में आग लगने की यह दूसरी घटना सामने आई है। क्षतिग्रस्त बोगी को अलग कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सतपाल सिंह ने बताया कि देर…

Read More

Patratu : पीवीयूएनएल में अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नेटुआ और बरटुवा गांवों के एकल विद्यालय के 30 छात्रों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और सुंदर झारखंडी लोक प्रस्तुतियां दीं। इस कार्यक्रम में देवदीप बोस, जीएम (परियोजना, सी एंड टी और सुरक्षा) के साथ-साथ नीरज कुमार रॉय, एचओएचआर, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्वर्णरेखा महिला समिति के सदस्य, मुखिया और पड़ोसी गांवों के जन प्रतिनिधि और स्थानीय निवासी उपस्थित थे। उनके सम्मान के लिए आगे बढ़ें। सभी की गरिमामयी सभा ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में राज्यवासियों को कई तोहफे दिए। मुख्यमंत्री ने आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण, अबुआ आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना समेत कई योजनाओं तथा नीतियों का शुभारंभ किया। उन्होंने राज्य वासियों को 7042 करोड़ रुपये की 896 योजनाओं की सौगात दी। 13950 युवाओं को ऑफर लेटर देकर उनके हौसले और करियर को उड़ान दी। लगभग 260 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति बांटकर लाभुकों को सशक्त और स्वावलंबी बनाने की राह दिखाई तो खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनकी उपलब्धियों…

Read More

रांची : पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी “फादर कॉन्सटेंट लीवंस इंटर टोला सदभावना फुटबॉल मैच” लोयोला मैदान में 12.11.2023 से आयोजन किया गया है। आज 15.11.2023 को द्वितीय चरण के चार मैच खेले गए। पहला मैच में आज प्रातः 10.30 बजे से शुरू हुआ जिसमे टमटम टोली की टीम  ने पुराना बैंक डेरा की टीम को 3 गोल से हराया। दूसरा मैच में पथल कुदवा की टीम ने गुंगू टोली की टीम को 3 गोल से पराजित किया। तीसरा मैच में धुमसा टोली की टीम ने बढ़ीटोली की टीम को 2 गोल से हराया। चौथा मैच चुनवाटोली और…

Read More

गोड्डा : अदाणी फाउंडेशन की ओर से गोड्डा के महागामा प्रखंड स्थित माणिकपुर घाट गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों ने इलाज कराया। इलाज कराने वालों में बच्चे, बुजुर्ग औरतें शामिल थीं। शिविर में डॉक्टरों ने ग्रामीणों की विभिन्न बीमारियों की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाइयां दीं। शिविर में बुखार, सर्दी-जुकाम, दस्त, पेट दर्द, त्वचा रोग, आदि जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया। ज्ञात हो, अदाणी फाउंडेशन की चार मोबाइल मेडिकल वैन हर रोज गोड्डा जिले के किसी ना किसी गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों का…

Read More

राँची। बैंक ऑफ इंडिया राँची आंचलिक कार्यालय के बिरसा मुंडा सभागार में आज दिनांक 15.11.2023 को धरती आबा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती तथा झारखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आंचलिक प्रबंधक श्री संजीव कुमार सिंह और उप आंचलिक प्रबंधक श्री नरेंद्र कुमार दास सहित समस्त स्टाफ़ सदस्यों ने श्रद्धा सुमन समर्पित किया।

Read More