Author: admin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 नवंबर को होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए नागरिकों से अपने सुझाव देने का आग्रह किया है। यह मन की बात की 107वीं कड़ी होगी। उन्होंने इस माह के मन की बात के लिए बड़ी संख्या में सुझाव आने पर प्रसन्नता भी व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने उन लोगों से भी अपने सुझाव साझा करने का आग्रह किया है, जिन्होंने इसे अभी तक माईगॉव या नमो ऐप पर साझा नहीं किया है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को अपनी Twitter पोस्ट में कहा, https://twitter.com/narendramodi/status/1725367365590737154 “इस महीने की ‘मन की बात’ के लिए बड़ी…

Read More

गिरिडीह। जैन धर्मावलंबियों के तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर मधुबन के होटल शिखर में गुरुवार देर रात होटल के रसोइया राजेश कुमार की हत्या गला काट कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप होटलकर्मी रमेश कुमार पर लगा है। मधुबन थाना पुलिस ने आरोपित रमेश कुमार को गिरफ्तार करने के साथ उसके पास रखे चाकू को भी बरामद कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है। जानकारी के अनुसार राजेश कुमार यूपी का रहने वाला था और नौ नवंबर को मधुबन के होटल में काम करने…

Read More

नैनीताल। नैनीताल जिले के ओखलकांडा में शुक्रवार सुबह एक टैक्सी वाहन खाई गिर गया। दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक टैक्सी 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार से लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना सुबह 8 बजे के आसपास घटी है। वहीं मृतकों…

Read More

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरा हाईवे के किनारे 10 नवंबर को एक शव मिला था। जांच में पता चला कि उसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी व हत्या के मामले में साजिशकर्ता प्रेमी को गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी। https://pratahnewz.com/the-great-festival-of-folk-faith-started-with-nahay-khay/ अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए शुक्रवार को बताया कि कोतवाली पुलिस के साथ ही सिंगरामऊ थाने की पुलिस, सर्विलांस टीम को कोतवाली…

Read More

पटना। आस्था, सुचिता एवं सूर्योपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। चार दिवसीय महापर्व के पहले दिन शुक्रवार को व्रतियों ने स्नान कर परिवार के साथ सात्विक भोजन कर नहाय खाय किया। स्नान और पूजा के बाद सबसे पहले छठ में प्रसाद बनाने के लिए गेहूं एवं चावल धोकर ओखली में कूटकर सुखाया। इसके बाद अरवा चावल, चना का दाल एवं कद्दू की सब्जी ग्रहण किया। छठ को लेकर गांव से लेकर जेल के अंदर तक हर ओर लोकगीतों की धूम मची हुई है। गांव से शहर तक का हर घर तैयारी के साथ वातावरण…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए आज (शुक्रवार) सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। राज्यभर में 64,626 मतदान केंद्रों पर वोटिंग चल रही है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुबह से ही मतदान केन्द्रों के बाहर लम्बी कतारें लगी हुई हैं। नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला और डिंडौरी के कुछ मतदान केन्द्रों पर दोपहर 3ः00 बजे तक मतदान होगा। शेष सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान की प्रक्रिया शाम 6.00 बजे तक चलेगी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम…

Read More

नई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली और आसपास के महानगरों में धुआं और कोहरे के कारण वातावरण में प्रदूषक तत्वों की चादर लगातार मोटी हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 500 अंक के पार चला गया। आनंद विहार में एक्यूआई 447, आरकेपुरम में 469, पंजाबी बाग में 484 और आईटीओ में 445 रहा। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आगामी कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के साथ साथ कोहरा भी छाने लगेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 24 घंटे पहले गुरुवार को…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव, सैयद जावेद हैदर ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने 22 नवंबर को आयोजित होने वाले झारखंड विधान सभा के 23वीं वर्षगांठ समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

Read More

Ranchi : एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय रांची ने 15 नवंबर,2023 को आयोजित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर पवित्र भूमि खूंटी में प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, स्वयंसेवी संगठनों और राज्यों ने अपनी उपलब्धियां प्रदर्शित कीं। इस अवसर पर एनटीपीसी ने प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी उपलब्धियों और सूचनाओं को भी साझा किया। कोयला खनन मुख्यालय द्वारा स्टाल तैयार किया गया था, जिसमें बिजली उत्पादन, खनन, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के क्षेत्र में सामाजिक कल्याण पहलों में एनटीपीसी की उपलब्धियों डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम में प्रकाश डाला गया था।…

Read More

राजकोट। राजकोट के बस पोर्ट के पीछे पटेल धर्मशाला में गुरुवार सुबह एसआरपी जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह पीजीवीसीएल की ड्यूटी में तैनात था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। राजकोट शहर के बस स्टैंड के पीछे पटेल धर्मशाला में गुरुवार सुबह 4 बजे के आसपास प्रवीण चौहाण नामक एसआरपी जवान ने खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर साथी कर्मचारी जाग गए। प्रवीण खून से लथपथ पड़ा था। साथियों ने 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा और पुलिस…

Read More