प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरा हाईवे के किनारे 10 नवंबर को एक शव मिला था। जांच में पता चला कि उसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी व हत्या के मामले में साजिशकर्ता प्रेमी को

Advertisement

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरा हाईवे के किनारे 10 नवंबर को एक शव मिला था। जांच में पता चला कि उसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी व हत्या के मामले में साजिशकर्ता प्रेमी को गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी।

नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया लोक आस्था का महापर्व

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए शुक्रवार को बताया कि कोतवाली पुलिस के साथ ही सिंगरामऊ थाने की पुलिस, सर्विलांस टीम को कोतवाली क्षेत्र के उर्दू बाजार निवासी 35 वर्षीय विभाष कुमार वर्मा की गोली मारकर हत्याकांड की छानबीन में लगाया गया था। विभाष सका शव सिंगरामऊ क्षेत्र में फेंका गया था। पड़ताल में पता चला कि सोनू लाल सेठ व मधु सोनी पत्नी मृतक विभाष कुमार वर्मा दोनों एक साथ एक कीर्तिकुंज ज्वैलर्स में काम करते थे। वहीं से दोनों में प्रेम हो गया। वह शादी करना चाहते थे। मधु सोनी ने सुभाष चन्द्र सेठ के साथ साजिश करके अपने पति विभाष की हत्या अपने प्रेमी सोनू लाल सेठ के करा दी। सोनू सेठ ने ही विभाष कुमार वर्मा की गोली मारकर हत्या किया है। हत्या कहीं और करके शव को कार में लादकर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में फेंका गया। पुलिस ने आरोपी साजिशकर्ता प्रेमी सुभाष चन्द्र सेठ, मृतक की पत्नी मधु सोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से मोबाइल व कार बरामद की गई। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *