New Delhi। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर पिछले कारोबारी सत्र के दौरान रोक लगी, वहीं यूस बॉन्ड यील्ड में भी नरमी आई है। इसके कारण अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। इसी तरह डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुआ। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का माहौल बना हुआ है। यूस बॉन्ड यील्ड में नरमी आने की वजह से…
Author: admin
हांगझू। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु गुरुवार को क्वार्टरफाइनल में हारकर एशियाई खेलों से बाहर हो गईं। महिला बैडमिंटन एकल क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु को चीन की ही बिंगजाओ ने 21-16, 21-12 से हराया। यह मैच 47 मिनट तक चला। सिंधु ने पहले गेम में बिंगजाओ को चुनौती दी और एक समय मुकाबले में 18-16 पर चीनी खिलाड़ी केवल 2 अंक पीछे थीं, हालांकि चीनी शटलर ने इसके बाद बेहतर प्रदर्शन किया और लगातार तीन अंक हासिल कर पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी बिंगजाओ की लय बरकरार रही और…
Palamu : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज पशु दिवस है। आज के दिन पलामू की पावन धरती पर मेधा डेयरी प्लांट का उद्घाटन कर रहे हैं। इससे बेहतर क्या होगा? उन्होंने कहा कि पलामू के लोग यदि दूध को व्यापार में शामिल कर लें तो किसानों को आय दुगनी हो जाएगी। इससे गांव मजबूत होगा और राज्य सशक्त बनेगा। वे मंगलवार को पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज से सात किलोमीटर दूर चियांकी के गणके गांव में डेयरी प्लांट का उद्घाटन करने आए थे। उनके साथ कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव भी थे। मुख्यमंत्री एवं अन्य…
Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्डिनल तेलस्फोर पी टोप्पो के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। मरांडी ने कहा कि टोप्पो एशिया के पहले आदिवासी कार्डिनल बने थे। मरांडी ने स्व टोप्पो की आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि कार्डिनल ने मांडर के लिंक्स हॉस्पिटल के आईसीयू में बुधवार को अंतिम सांस ली।
Asansol: शताक्षी महिला मंडल की ओर से दुगार्पूजा के अवसर पर बुधवार को डिशेरगढ़ स्थित झालबागन क्लब में अध्यक्षा पुष्पिता पंडा के मार्गदर्शन में आस-पास के जरूरतमंद 492 महिला-पुरुष श्रमिकों के बीच उपयोगी सामान एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। ईसीएल मुख्यालय, सैंक्टोरिया अस्पताल, ईसीएल कॉलोनी एवं गेस्ट हाउस में कार्यरत सभी श्रमिकों, सफाई कर्मी एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को बेडशीट, मच्छरदानी, गमछा एवं महिला श्रमिकों को मच्छरदानी, साड़ी, सुहाग सामग्री के साथ-साथ सभी को लड्डू के पैकेट दिये गये। इस अवसर पर एसएमएम की अध्यक्षा पुष्पिता पंडा ने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ एवं…
Ranchi : जेसीआई रांची ने 4 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में भूमि पूजन कर एक्सपो उत्सव 2023 की नींव रखी। भूमि पूजन जेसीआई रांची के अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने अपनी पत्नी ऋचा राजगढ़िया के साथ मिलकर किया। भूमि पूजन के बाद मोरहाबादी मैदान में टेंट, हैंगर एवं स्टॉल निर्माण का कार्य आरंभ हो गया। इस बार यह एक्सपो 12 से 16 अक्टूबर के बीच मोरहाबादी मैदान में लग रहा है जिसमें 300 से अधिक स्टॉल धारक अपना स्टॉल लगा रहे हैं जो रांचीवासियों के लिए एक नये अनुभव का केंद्र होगा। https://pratahnewz.com/adani-group-is-becoming-a-global-leader-abu-dhabis-ihc-increases-its-investment-in-ael/amp/ इस बार टेंट हैंगर और स्टाल्स में…
अबू धाबी स्थित आईएचसी ने अदाणी समूह के प्रमुख इनक्यूबेटर अदाणी एंटरप्राइजेज में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर पांच प्रतिशत से अधिक कर दी है। अदाणी एंटरप्राइजेज भारत के सबसे बड़े व्यापारिक संगठनों में से एक, अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी है। आईएचसी पिछले कुछ महीनों में स्टॉक में लगातार खरीदारी कर रहा था। मंगलवार के समापन मूल्य के अनुसार, कंपनी में इसकी हिस्सेदारी का मूल्य लगभग 14 हजार करोड़ रुपये है। कंपनी ने पहली बार मई 2022 में कंपनी में निवेश किया था। इसने 7,700 करोड़ रुपये में 3.52 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी, जिसका मूल्य अब 25 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, पिछले…
New Delhi। राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) ने 600 मिलियन डॉलर का भारत-जापान कोष (आईजेएफ) शुरू करने के लिए जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जेबीआईसी) के साथ करार किया है। इस कोष में जेबीआईसी और भारत सरकार एंकर निवेशक होंगे। . वित्त मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष ने भारत सरकार और जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन के साथ 600 मिलियन डॉलर का भारत-जापान फंड लॉन्च करने के लिए एंकर निवेशकों के रूप में करार किया है। यह कोष पर्यावरण स्थिरता और कम कॉर्बन उत्सर्जन की रणनीतियों में निवेश पर केंद्रित…
Washington। संयुक्त राज्य अमेरिका के संसदीय और राजनीतिक इतिहास में पहली बार हुए बड़े नाटकीय घटनाक्रम से सारी दुनिया अचंभित है। यहां धाकड़ रिपब्लिकन सांसद केविन मैक्कार्थी को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। अमेरिकी संसद कांग्रेस के निचले सदन यानी प्रतिनिधि सभा ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को मैक्कार्थी को स्पीकर (अध्यक्ष) पद से हटाने के पक्ष में मतदान किया। अमेरिका के इतिहास में पहली बार इस तरह का मतदान हुआ है। इसी के साथ मैक्कार्थी मतदान के जरिये पद से हटाए जाने वाले पहले अध्यक्ष बन गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस अभूतपूर्व घटनाक्रम को…
हांगझू। भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने बुधवार को एशियाई खेलों के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मौजूदा रजत पदक विजेता पी वी सिंधु ने महिला एकल वर्ग के अंतिम 16 मुकाबले में इंडोनेशिया की पुत्रि कुसुमा वर्दानी को 21-16, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, यह मैच 55 मिनट तक चला। वहीं, एचएस प्रणय ने भी कज़ाख शटलर दिमित्री पनारिन को केवल 29 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। इससे पहले सिंधु, जो इस सीज़न में बैडमिंटन रैंकिंग में 15वें स्थान पर…

