एशियाई खेलों से बाहर हुईं पीवी सिंधु

हांगझू। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु गुरुवार को क्वार्टरफाइनल में हारकर एशियाई खेलों से बाहर हो गईं। महिला बैडमिंटन एकल क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु को चीन की ही बिंगजाओ ने 21-16, 21-12 से हराया। यह मैच 47 मिनट तक चला। सिंधु

Advertisement

हांगझू। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु गुरुवार को क्वार्टरफाइनल में हारकर एशियाई खेलों से बाहर हो गईं। महिला बैडमिंटन एकल क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु को चीन की ही बिंगजाओ ने 21-16, 21-12 से हराया। यह मैच 47 मिनट तक चला।

सिंधु ने पहले गेम में बिंगजाओ को चुनौती दी और एक समय मुकाबले में 18-16 पर चीनी खिलाड़ी केवल 2 अंक पीछे थीं, हालांकि चीनी शटलर ने इसके बाद बेहतर प्रदर्शन किया और लगातार तीन अंक हासिल कर पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी बिंगजाओ की लय बरकरार रही और उन्होंने आसान जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सिंधु ने 2018 में जकार्ता और पालेमबांग में आयोजित एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। सिंधु के बाहर होने का मतलब है कि भारत के पास एशियाई खेलों में बैडमिंटन से केवल दो पदक की संभावनाएं बची हैं।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी पुरुष युगल टीम और एचएस प्रणय दिन में अपने-अपने मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *