अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पद से धाकड़ रिपब्लिकन नेता केविन मैक्कार्थी बेदखल

Washington। संयुक्त राज्य अमेरिका के संसदीय और राजनीतिक इतिहास में पहली बार हुए बड़े नाटकीय घटनाक्रम से सारी दुनिया अचंभित है। यहां धाकड़ रिपब्लिकन सांसद केविन मैक्कार्थी को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। अमेरिकी संसद कांग्रेस के निचले सदन यानी

Advertisement

Washington। संयुक्त राज्य अमेरिका के संसदीय और राजनीतिक इतिहास में पहली बार हुए बड़े नाटकीय घटनाक्रम से सारी दुनिया अचंभित है। यहां धाकड़ रिपब्लिकन सांसद केविन मैक्कार्थी को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। अमेरिकी संसद कांग्रेस के निचले सदन यानी प्रतिनिधि सभा ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को मैक्कार्थी को स्पीकर (अध्यक्ष) पद से हटाने के पक्ष में मतदान किया। अमेरिका के इतिहास में पहली बार इस तरह का मतदान हुआ है। इसी के साथ मैक्कार्थी मतदान के जरिये पद से हटाए जाने वाले पहले अध्यक्ष बन गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस अभूतपूर्व घटनाक्रम को व्यापक महत्व दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैक्कार्थी ने कुल 269 दिनों तक हाउस स्पीकर के रूप में कार्य किया। यह अमेरिका के इतिहास में किसी स्पीकर का दूसरा सबसे छोटा कार्यकाल है। मैक्कार्थी सात जनवरी, 2023 को स्पीकर चुने गए थे और मंगलवार को उन्हें पद से बेदखल कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सदन को अब नए अध्यक्ष का चुनाव करना होगा, लेकिन किसी दल के पास जीत हासिल करने के लिए आवश्यक समर्थन नहीं है।

एशियाई खेल बैडमिंटन: पीवी सिंधु और एचएस प्रणय क्वार्टर फाइनल में

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शटडाउन का खतरा टालने के लिए लाए गए फंडिंग बिल को प्रतिनिधि सभा से पारित कराने में मैक्कार्थी ने अहम भूमिका निभाई थी। इससे रिपब्लिकन सांसद नाराज थे। इसी कारण उन्होंने मैक्कार्थी को स्पीकर पद से हटाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। खास बात यह है कि प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत हासिल है। मैक्कार्थी को हटाने के लिए लाए गए प्रस्ताव को सदन में 216-210 मतों के अंतर से पास किया गया।

मैक्कार्थी को पद से बेदखल करने के लिए सात रिपब्लिकन सांसदों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। इनमें एंडी बिग्स, केन बक, टिम बर्चेट, एली क्रेन, मैट गेट्ज, बॉब गुड, नैन्सी मेस और मैट रोजेंडेल शामिल हैं। इसके अलावा सदन के सभी डेमोक्रेट्स सांसदों ने मैक्कार्थी को हटाने के लिए मतदान किया। इन सांसदों को इससे पहले तक उनका करीबी समझा जाता था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *