जेसीआई रांची ने भूमि पूजन कर एक्सपो उत्सव 2023 की नींव रखी

Ranchi : जेसीआई रांची ने 4 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में भूमि पूजन कर एक्सपो उत्सव 2023 की नींव रखी। भूमि पूजन जेसीआई रांची के अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने अपनी पत्नी ऋचा राजगढ़िया के साथ मिलकर किया। भूमि पूजन के बाद मोरहाबादी मैदान में टेंट,

Advertisement

Ranchi : जेसीआई रांची ने 4 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में भूमि पूजन कर एक्सपो उत्सव 2023 की नींव रखी। भूमि पूजन जेसीआई रांची के अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने अपनी पत्नी ऋचा राजगढ़िया के साथ मिलकर किया। भूमि पूजन के बाद मोरहाबादी मैदान में टेंट, हैंगर एवं स्टॉल निर्माण का कार्य आरंभ हो गया। इस बार यह एक्सपो 12 से 16 अक्टूबर के बीच मोरहाबादी मैदान में लग रहा है जिसमें 300 से अधिक स्टॉल धारक अपना स्टॉल लगा रहे हैं जो रांचीवासियों के लिए एक नये अनुभव का केंद्र होगा।

https://pratahnewz.com/adani-group-is-becoming-a-global-leader-abu-dhabis-ihc-increases-its-investment-in-ael/amp/

 

इस बार टेंट हैंगर और स्टाल्स में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। हेंगर के अंदर लोगों के लिए चलने की जगह काफी बड़ी कि जा रही है जिससे कि भीड़ में भी कोई दिक्कत नहीं आये ।

अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने बताया कि इस वर्ष बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क फनगोला एवं मिडनाइट कार्निवल लेकर आ रहे हैं। इसके साथ ही आॅटोजोन, होम डेकोर, रियल एस्टेट, फर्नीचर जोन, स्टार्टअप बाजार, लेडीज कॉर्नर, फूड कोर्ट व अन्य सभी तरह के स्टॉल लेकर आ रहे हैं।

सचिव तरूण अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो में हर दिन अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, जिसमें हर वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं। एक्सपो उत्सव 2023 के मुख्य संयोजक संजय जैन एवं सहसंयोजक प्रतीक जैन, सनी केडिया व राहुल टिबड़ेवाल हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम के संयोजक नवीन गाड़ोदिया थे। पूजन में वीणा अग्रवाल, अमिता केडिया, सचिव तरुण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक केडिया, विजय पटेल, आनंद धानुका, नारायण मुरारका, अभिनव मंत्री, राकेश जैन व सदस्य सुशील केडिया, विनय मंत्री, पीयूष केडिया, रोबिन गुप्ता, निखिल अग्रवाल, देवेश जैन, रवि आनंद, अंकित अग्रवाल, आदित्य जालान, रौनक जैन व अन्य लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी एक्सपो मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी एवं जेसीआई रांची के प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल ने दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *