Ranchi। सेवा पखवाड़ा के निमित्त भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड की बुधवार को एक बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की रीड़ है एवं इस सेवा पखवाड़ा में प्रदेश की सभी विधानसभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के विस्तारक आगामी कार्यक्रम में 24 सितंबर को होने वाली प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम, 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम सभी बूथों पर मनाया जाएगा। कर्मवीर ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत…
Author: admin
New Delhi : संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन बुधवार को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) पास हो गया। पर्ची से हुई वोटिंग में बिल के समर्थन में 454 और विरोध में दो वोट पड़े। अब गुरुवार को यह बिल राज्यसभा में पेश होगा। वहां से पास होने के बाद राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए जायेगा। राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद यह कानून बन जायेगा। बिल पर चर्चा में 60 सांसदों ने अपने विचार रखे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि महिला आरक्षण देते समय पादर्शिता बेहद जरूरी है।…
ओट्टावा। खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस ने कनाडा में रह रहे हिंदुओं को तुरंत कनाडा छोड़ने के लिए कहा है। यह धमकी कनाडा में एक अलगाववादी की हत्या को लेकर कनाडा और भारत के बीच शुरू हुए राजनयिक गतिरोध के बाद आई है। https://pratahnewz.com/nine-lakh-students-in-bengal-do-not-have-aadhar-card/ कनाडा और भारत के बीच अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा इस हत्याकांड में भारत का हाथ बताए जाने के बाद कनाडा में सक्रिय खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अब वर्ष 2019 में भारत द्वारा प्रतिबंधित खालिस्तान…
Ranchi : मौसम विभाग ने अगले एक से तीन घंटे में गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना जताई। इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह की है कि लोग सतर्क और सावधान रहे। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे ना रहे बिजली के खम्भों से दूर रहे। किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें।
Kolkata। पश्चिम बंगाल सरकार ने बताया है कि राज्य में करीब नौ लाख छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं है। उन्हें आधार दिलवाने के लिए राज्य सरकार की ओर से कैंप लगाया जाएगा। आज बुधवार से ही इसकी शुरुआत होगी। शिक्षा विभाग प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम दो स्थानों पर छात्रों को आधार कार्ड जारी करने के लिए शिविर लगाएगा। शिविर के आयोजन में अनुमंडल शासकों व प्रखंड बीडीओ को सहयोग करने को कहा गया है। बताया गया है कि जो शिविर बुधवार से नहीं लग सकेंगे, वहां जल्द से जल्द शिविर आयोजित कर आधार कार्ड बनाने का काम…
New Delhi। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक (Women’s Reservation Bill) के पक्ष में है लेकिन विधेयक में जो कमियां हैं उन्हें पहले दूर किया जाए। खड़गे ने बुधवार को मीडिया से कहा कि सरकार इस कानून को जनगणना, परिसीमन होने के बाद लागू करना चाहती है। ऐसे में विधेयक में जो खामियां हैं उसे दूर किया जाना चाहिए। https://pratahnewz.com/40-sheep-and-goats-died-due-to-lightning/ उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को सोनिया गांधी ने भी कहा था कि यह हमारा विधेयक है। महिला आरक्षण विधेयक कांग्रेस सरकार लेकर आई थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम…
रामबन। रामबन जिले में बिजली गिरने से 40 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा कि रामबन जिले के बनिहाल के हिंजल शीर्ष इलाके में आसमानी बिजली गिरने से 40 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और भेड़ पालन विभाग के अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने कहा अभी तक बिजली गिरने से 40 भेड़-बकरियों के मरने की पुष्टि हुई है। हालाकि पशुधन के मालिक ने कहा है कि इस घटना में उसने लगभग 80 भेड़ और बकरियों को खो दिया है।
Ranchi: झारखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह (Ajay Kumar Singh) ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा है कि पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी अपने स्तर से मीडिया से संवाद नहीं करेंगे। आदेश जारी करने का उद्देश्य बताया गया है कि पुलिस विभाग की नीति है कि उस समय मीडिया को संबंधित सूचना सही समय पर उपलब्ध कराई जाए, जब अनुसंधान की प्रक्रिया प्रतिकूल रूप से बाधित न हो या पुलिस अभियान में बाधा न उत्पन्न हो या फिर पुलिसकर्मियों की सुरक्षा खतरे में ना हो। https://pratahnewz.com/zelensky-said-in-the-united-nations-that-russia-is-a-threat-to-all-of-you-too/ पीड़ित या अभियुक्त के कानूनी और मूलभूत अधिकारों का हनन न…
New York। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक शीर्ष बैठक में मंगलवार को रूस पर जमकर भड़के। करीब 18 माह से छिड़े युद्ध की विभीषिका उनके चेहरे पर भी झलकी। जेलेंस्की ने कहा कि इस भीषण जंग में रूस ने हमारे आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों तक को निशाना बनाया है। रूस सिर्फ यूक्रेन के लिए ही नहीं, आप सबके लिए भी खतरा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में जेलेंस्की के संबोधन को प्रमुखता दी गई है। https://pratahnewz.com/earthquake-of-magnitude-6-0-shakes-from-new-zealand-to-auckland/ रिपोर्ट्स में जेलेंस्की के संबोधन के आधार पर कहा गया है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस भोजन…
Wellington। न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि इस दौरान जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 रही। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में न्यूजीलैंड की भूकंप एजेंसी जियोनेट के हवाले से दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भूकंप को इस साल का अब तक का सबसे शक्तिशाली बताया गया है। स्थानीय समयानुसार गुरुवार सुबह 9:14 बजे भूकंप आया। इसकी गहराई जमीन से 11 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप के झटके ऑकलैंड तक महसूस किए गए। उल्लेखनीय है कि साल 2011 में आए भूकंप में 185 लोगों की…

