संयुक्त राष्ट्र में जेलेंस्की ने कहा-रूस आप सबके लिए भी खतरा

New York। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक शीर्ष बैठक में मंगलवार को रूस पर जमकर भड़के। करीब 18 माह से छिड़े युद्ध की विभीषिका उनके चेहरे पर भी झलकी। जेलेंस्की ने कहा कि इस भीषण जंग में रूस ने हमारे

संयुक्त राष्ट्र में जेलेंस्की ने कहा-रूस आप सबके लिए भी खतरा
Advertisement

New York। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक शीर्ष बैठक में मंगलवार को रूस पर जमकर भड़के। करीब 18 माह से छिड़े युद्ध की विभीषिका उनके चेहरे पर भी झलकी। जेलेंस्की ने कहा कि इस भीषण जंग में रूस ने हमारे आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों तक को निशाना बनाया है। रूस सिर्फ यूक्रेन के लिए ही नहीं, आप सबके लिए भी खतरा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में जेलेंस्की के संबोधन को प्रमुखता दी गई है।

न्यूजीलैंड से ऑकलैंड तक कांपी धरती, 6.0 तीव्रता का भूकंप

रिपोर्ट्स में जेलेंस्की के संबोधन के आधार पर कहा गया है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस भोजन और ऊर्जा से लेकर हर चीज को ‘हथियार’ बना रहा है। आक्रोशित जेलेंस्की ने विश्व नेताओं को चेतावनी दी कि उनके साथ भी ऐसा हो सकता है, क्योंकि जब नफरत को किसी राष्ट्र के खिलाफ हथियार बनाया जाता है, तो वह वहीं नहीं रुकता। जेलेंस्की ने कहा यह चेतावनी नहीं है। अगर उस पर लगाम नहीं कसी गई तो ऐसा होगा जरूर।

NTPC में राजभाषा प्रश्नोत्तरी और हिंदी प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस सभा में विश्व नेताओं के संबोधनों की शृंखला में जेलेंस्की की टिप्पणी सबसे तीखी रही। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका, यूक्रेन के बहादुर लोगों के साथ खड़ा रहेगा। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों ने उसे हथियारों और अन्य सहायता की आपूर्ति की है। अमेरिकी संसद 24 अरब अमेरिकी डॉलर की और सहायता प्रदान करने के राष्ट्रपति जो बाइडन के अनुरोध पर इस समय विचार कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *