Ranchi : राज्य के कई हिस्सों में 30 सितंबर तक गर्जन के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात की संभावना भी जतायी है। राज्य में पिछले कुछ दिनों में अच्छी बारिश हो रही है। https://pratahnewz.com/world-pharmacist-day-celebrated-at-paras-hec-hospital/amp/ मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर तक राज्य में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश गोड्डा जिले के पथरगामा में 57.2 मिलीमीटर हुई है। वहीं, डालटनगंज में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज…
Author: admin
Ranchi : रांची स्थित पारस एचईसी अस्पताल में सोमवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ संजय कुमार ने कहा कि जिस तरह से कंप्यूटर का सीपीयू होता है ठीक उसी तरह से किसी भी स्वास्थ्य सेवा संस्थान के लिए फार्मासिस्टों का महत्व है। किसी भी चिकित्सीय संस्थान में फार्मासिस्टों का योगदान बहुमूल्य होता है। सभी फार्मासिस्टों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सब पारस परिवार के मुख्य अंग हैं जो मरीज और चिकित्सक के बीच में एक ब्रिज का काम करते हैं। किसी भी स्वास्थ्य संस्थान की रीढ़ होते हैं…
Hazaribagh : गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने गोद लिए 70 नए टीबी मरीजों के बीच चौथे चरण का पोषण किट वितरित किया। बड़कागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन सभी मरीजों को चौथे चरण का पोषण किट प्रदान किया गया। ‘प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना’ के तहत पोषक आहार किट पाकर टीबी मरीज उत्साहित नजर आए। मौके पर बड़कागांव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार ने कहा कि अदाणी फॉउंडेशन लगातार टीबी के मरीजों के लिए पोषण किट मुहैया करा रहा है। इसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम…
Ranchi: राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 24 घंटे में राज्य भर में डेंगू के 206 संदिग्ध मरीज मिले। इनमें 67 में डेंगू की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम में 60 संदिग्ध मरीज मिले। इनमें 33 में डेंगू की पुष्टि हुई है। साहिबगंज में 38 संदिग्ध मरीजों ने जांच करवायी। इनमें 18 में डेंगू की पुष्टि हुई है। धनबाद में 18 संदिग्ध मरीजों में 12 में डेंगू की पुष्टि हुई है। हजारीबाग में एक, रामगढ़ में 2 और पश्चिमी सिंहभूम में डेंगू के एक मरीज मिले हैं। साहिबगंज में 38 जबकि…
Ranchi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105 वां संस्करण रविवार को प्रसारण होगा, जिसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने अपने बूथ क्षेत्र में सुनेंगे। इसके लिए पार्टी की ओर से पुरी तैयारी कर ली गई है। प्रदेश के सभी 29464 बूथ क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को सुनने को लेकर पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं की अनेकों बैठक हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपने संकल्प यात्रा के दौरान स्वयं पश्चिम सिंहभूम के मझगांव विधानसभा में आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात…
Ranchi। आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो एक महान समाज सुधारक और सशक्त झारखंडी दर्शन से पूर्ण नेता थे। बिनोद बाबू के दर्शन और सोच से ही झारखंड बढ़ेगा, झारखंड के लोगों को उनका हक मिलेगा। वह कहते थे पढ़ो और लड़ो, एक शिक्षित समाज ही देश राज्य का निर्माण कर सकती है। बिनोद बाबू ने इस राज्य और समाज के बारे में जो सपना देखा था वो अभी तक पूरा नहीं हो पाया। उनके सपनों में राज्य एवं राज्यवासियों के प्रगति की छाप थी वो सपना जिसे उन्होंने समाज की कुरीतियों के खिलाफ गढ़ा था।…
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। परिणीति और राघव की शाही शादी 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में होगी। उनकी शादी समारोह की खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में इस शादी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। परिणीति और राघव की शादी के बारे में सबकुछ जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। उनकी शादी से पहले की रस्में भी शुरू हो गई हैं। कल दोनों पक्षों की बरात उदयपुर के लिए रवाना हो गईं। इसके साथ ही उनके रिश्तेदार और…
Ranchi। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के समन के खिलाफ शनिवार को झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की हैं। बीते शुक्रवार की शाम पांच बजे ही मुख्यमंत्री की ओर से ईडी के अधिवक्ता को याचिका की प्रति मुहैया करा दी गई है। मुख्यमंत्री ने ईडी के समन मामले में दायर रिट याचिका में सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाई कोर्ट जाने की छूट दिए गए को आधार बनाया है। साथ ही ईडी की उनके खिलाफ किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई न करने का आदेश पारित करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने ईडी पर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने…
New York। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत पर लगाए गए आपत्तिजनक आरोपों से अमेरिका बेहद ज्यादा चिंतित है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि ट्रूडो ने एक अलगाववादी सिख नेता की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोप लगाए हैं। यह अमेरिका के लिए चिंता की बात है। हालांकि ब्लिंकन ने कहा कि यह जरूरी है कि भारत इस मामले की जांच में कनाडा के साथ मिलकर काम करे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में विदेशमंत्री ब्लिंकन का यह संवाददाता सम्मेलन चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका…
हांगझू। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने शनिवार को पूल एफ के अपने दूसरे मैच में नेपाल को 3-0 से हराकर एशियाई खेलों में अपना विजयी अभियान जारी रखा। भारतीय महिला टीम ने इससे पहले शुक्रवार को अपने पहले मैच में सिंगापुर को हराया था। नेपाल के खिलाफ दिन के पहले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी दीया चितले का सामना नेपाली खिलाड़ी श्रेष्ठा सुवाल हुआ। चितले ने यह मुकाबला केवल 13 मिनट में 3-0 (11-1, 11-6, 11-8) से जीत लिया। https://pratahnewz.com/drm-and-senior-dcm-met-chief-minister-hemant/ मुकाबले का दूसरा मैच भारत की अयहिका मुखर्जी और नेपाल की नबीता श्रेष्ठ के बीच खेला गया। शुरुआत में 0-3…

