ताइपे। ताइवान ने सोमवार को दावा किया है कि पिछले 24 घंटे के भीतर चीन के 103 लड़ाकू विमानों ने उसकी तरफ उड़ान भरी। चीन की इस हरकत से तनाव काफी बढ़ रहा है। ताइवान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सोमवार सुबह तक 24 घंटे की अवधि में 103 चीनी लड़ाकू विमानों के द्वीप की तरफ उड़ान भरने का पता लगाया गया। हाल के वर्षों में चीन द्वारा ताइवान की तरफ भेजे जाने वाले लड़ाकू विमानों की यह सबसे बड़ी संख्या है। मंत्रालय के मुताबिक, ताइवान की तरफ उड़ान भरने वाले चीनी विमान पहले की तरह ताइवान पहुंचने से पहले वापस…
Author: admin
Kolkata। भाजपा के खिलाफ बने विपक्षी आईएनडीआई गठबंधन में दरार के संकेत मिलने लगे हैं। कोलकाता में हुई माकपा की दो दिवसीय पोलित ब्यूरो की बैठक रविवार को संपन्न हुई। सूत्रों के मुताबिक बैठक में निर्णय लिया गया है कि आईएनडीआई की समिति में माकपा अपना प्रतिनिधि नहीं भेजेगी। इसकी वजह है कि उसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी जगह दी गई है। उल्लेखनीय है कि 14 सदस्यीय समिति में 14 नंबर जगह आईएनडीआई गठबंधन ने खाली रखी थी। इसमें माकपा प्रतिनिधि को शामिल किया जाना था। पार्टी की ओर से बताया गया था कि वह…
Istanbul। तुर्किये में लापता तीन दमकलकर्मियों का रविवार को स्कूबा गोताखोरों ने पता लगाया। पश्चिमी रिजॉर्ट शहर इजमिर के पास दमकल कर्मियों का हेलिकॉप्टर एक जलाशय में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। कृषि एवं वानिकी मंत्री इब्राहिम युमाकली ने कहा कि 16 सितंबर (शनिवार) रात जंगल की आग बुझाने के लिए पानी उठाते समय हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलिकॉप्टर में तीन किर्गिज नागरिक और एक तुर्क शामिल थे। घटना के तुरंत बाद किर्गिज नागरिकों में से एक को बचा लिया गया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। युमाकली ने बताया कि गोताखोरों ने दुर्घटना वाले मलबे की पहचान कर ली है।…
Ranchi। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में अद्वितीय योगदान देने वाले समस्त शिल्पकार, कामगार और श्रमिक भाइयों-बहनों को अनेक-अनेक आभार, धन्यवाद और जोहार।
Varanasi। देश के प्रधानमंत्री और वाराणसी संसदीय क्षेत्र के सांसद नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में भव्य रूप से मनाया गया। पूर्वाह्न 09 बजे से आयोजित हुए कार्यक्रम में सबसे पहले 73 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों से पूजन की शुरुआत की। 73 कलश से बाबा के पावन ज्योर्तिलिंग का जलाभिषेक कर 73 कमल के पुष्प बाबा को अर्पित किया गया। पूजन के पश्चात 73 किलो के बने एक लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया। दरबार में 100008 बेलपत्र चढ़ाकर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में हवन पूजन का…
New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर ‘यशोभूमि’ का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने पीएम विश्वकर्मा’ योजना की शुरुआत भी की। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देश की समृद्धि में विश्वकर्मा भाई-बहनों के योगदान को सराहा और कहा कि ऐसे ही हुनरमंदों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना उम्मीद की किरण बनकर आई है। https://pratahnewz.com/asia-cup-final-sri-lanka-won-the-toss-and-chose-to-bat-indian-team-will-bowl/amp/ प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में योजना से जुड़े 18 व्यवसायों के विश्वकर्मा कारीगरों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि उनके योगदान के बिना रोजमर्रा के जीवन…
Colombo। एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। भारतीय टीम गेंदबाजी करेगी। हालांकि कोलंबो में बारिश के बीच खेल शुरू होने में देरी हो रही है। फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम के कप्तान दासुन शनाका ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चोटिल महेश तीक्ष्णा की जगह दुशान हेमंथा को खिलाया है। वहीं फाइनल मुकाबले केलिए टीम में विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। साथ ही पिछले मैच में चोटिल हुए अक्षर पटेल की जगह ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है।…
Raipur: स्वच्छता कार्यक्रम से शहरवासियों को जोड़ने रायपुर नगर निगम व स्वच्छ भारत मिशन ने देशभर के नगरीय निकायों के लिए आयोजित इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 में रायपुर को अव्वल बनाने शहर को एक जुट किया। बूढ़ातालाब परिसर में रायपुर नगर निगम द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में रायपुर रोवर्स टीम ने कप्तान अमिताभ दुबे और स्वच्छता एंबेसडर विद्या राजपूत की मौजूदगी में अपनी दावेदारी का शानदार आगाज़ किया। इस टीम का हिस्सा बनकर रायपुरवासी मिलकर सभी को अपने शहर को साफ़ रखने प्रेरित करेंगे। इस दौरान नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, लोक स्वास्थ्य विभाग प्रमुख एम आई सी सदस्य नागभूषण…
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर रविवार को सुबह करीब 11 बजे नई दिल्ली के द्वारका में स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में “पीएम विश्वकर्मा” नाम से एक नई योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस संबंध में शनिवार को एक्स पोस्ट में कहा कि सामाजिक जीवन में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हमारे हुनरमंद भाई-बहनों की खुशहाली और समृद्धि के लिए हम निरंतर प्रयासरत रहे हैं। इसी कड़ी में कल विश्वकर्मा…
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने शनिवार को चतरा और कोडरमा जिला समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में शामिल सभी सदस्यों के साथ चतरा और कोडरमा जिला में संगठन की मजबूती पर चर्चा की। साथ ही जिला समिति की ओर से क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का आकलन किया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों तथा सदस्यों को झारखंड सरकार की ओर से जनहित में लाए गए योजनाओं की जानकारी देते हुए आम जनों तक योजनाओ को पहुंचाने का निर्देश दिया गया, जिससे आम लोगों को…

