नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने बैडमिंटन शॉट मारने का बनाया विश्व रिकॉर्ड। उन्होंने 565 किमी/घंटा की गति से शॉट मारा और सबसे तेज़ शॉट का एक दशक पुराना गिनीज विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड मलेशियाई बैडमिंटन खिलाड़ी टैन बून हेओंग के नाम था, जिन्होंने मई 2013 में 493 किमी/घंटा की रफ्तार से शॉट मारा था। फॉर्मूला 1 कार द्वारा दर्ज की गई सबसे तेज़ गति 397.48 किमी/घंटा है, जबकि सबसे तेज़ टेनिस सर्विस अधिकतम 263 किमी/घंटा है। महिला वर्ग में मलेशिया की टैन पर्ली ने 438 किमी/घंटा (लगभग 272 मील प्रति घंटे) की उल्लेखनीय…
Author: admin
रायपुर। भाजपा विधायक दल ने मंगलवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुए नग्न प्रदर्शन की घटना पर संज्ञान लेकर आवश्यक वैधानिक पहल करने और प्रदेश की सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। भाजपा विधायक दल ने कहा है कि विधानसभा मार्ग पर पूर्णतः नग्न प्रदर्शन की मंगलवार को घटी घटना ने छत्तीसगढ़ को शर्मसार किया है। भाजपा विधायक दल ने अपराह्न 5.30 बजे अंबेडकर चौक में एकत्र होकर राज्यपाल को ज्ञापन देने राजभवन के लिए पैदल कूच किया। भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल श्री हरिचंदन…
भोपाल। कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के चार्टर्ड विमान की मंगलवार देर शाम भोपाल के राजा भोज विमानतल पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। वे बेंगलुरु में हुई महा गठबंधन की बैठक में शामिल होने के बाद दिल्ली जा रहे थे। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते उनके विमान की यह आपात लैंडिंग कराई गई। करीब डेढ़ घंटे यहां रुकने के बाद रात साढ़े नौ बजे की फ्लाइट से वे दिल्ली रवाना हुए। राहुल गांधी के निजी स्टाफ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनके विमान में तकनीकी खराबी आई थी। सोनिया-राहुल…
रांची। झारखण्ड राज्य सरकार की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना बेटियों के चेहरे पर मुस्कान ला रही है। योजना को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 07 लाख 29 हजार 632 किशोरियों को योजना से आच्छादित करने में सफलता मिली है। इनमें आठवीं से 12वीं तक की 691770 और 18 से 19 वर्ष की 37862 किशोरियां शामिल हैं। किशोरियों को योजना के तहत 405.7 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में नौ लाख बेटियों को योजना से जोड़ा जाना है। गिरिडीह की बेटियां सबसे अधिक योजना से सर्वाधिक गिरिडीह की…
हजारीबाग। Social Media पर हुई बातचीत के बाद पोलैंड की एक 45 वर्षीया महिला बारबरा पोलाक अपनी पांच वर्षीया बच्ची आनिया पोलाक के साथ कटकमसांडी के खुटरा गांव अपने आशिक के घर खुटरा पहुंची। प्रेमी शादाब मलिक ने अपने मेहमान का स्वागत किया। विदेशी महिला के खुटरा गांव आने की भनक पाकर डीएसपी राजीव कुमार व ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार खुटरा गांव पहुंचकर विदेशी महिला बारबरा पोलक व प्रेमी शादाब मलिक से पूछताछ की और पासपोर्ट व वीजा भी देखा। पुलिस के समक्ष महिला ने शादाब के साथ ही रहने की इच्छा जताई। वह यहां गांव घूमने के इच्छा को…
रांची : सीएसआर पहल के तहत स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब ने आज (मंगलवार) को आदिम जाति सेवा मंडल (जरूरतमंद आदिवासी बच्चों और शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों के लिए एक घर है) के लिए आवश्यक वस्तुओं के साथ खाद्य सामग्री का वितरण किया। महिला क्लब ने इसके अलावा, विशेष अभियान के तहत कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों से एकत्र किये गये कपड़े, मिक्सर ग्राइंडर और सीलिंग फैन, अनाथालय गृह को सौंपे गये। क्लब के सदस्यों और कर्मचारियों की उदारता और स्वैच्छिक योगदान ने इस आयोजन को विशेष बना दिया। https://pratahnewz.com/savitribai-phule-kishori-samriddhi-yojana-smiles-on-the-faces-of-more-than-seven-lakh-daughters/ सीएसआर कार्यक्रम स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब के अध्यक्ष पद्मा रेड्डी के मार्गदर्शन…
न्यू दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय पंजीयक – सहारा रिफंड पोर्टल (Sahara Refund Portal) का लांच किया। पोर्टल को सहारा समूह की 4 सहकारी समितियों के प्रामाणिक जमाकर्ताओं द्वारा दावे प्रस्तुत करने के लिए विकसित किया गया है। मौके पर अमित शाह ने कहा कि आज करोड़ों लोगों को अपने पसीने की कमाई के पैसे वापस मिलने की शुरूआत हो रही है। https://twitter.com/i/status/1681247374839275520 पारदर्शी तरीके से आज निवेशकों को 5,000 करोड़ रूपए की राशि लौटाने की शुरूआत हो रही है। इस प्रक्रिया में ऐसे सभी प्रावधान किए गए हैं जिससे…
भारत और विश्व के इतिहास में 19 जुलाई की तारीख अहम वजह से दर्ज है। भारत के बैंकिंग इतिहास में 19 जुलाई को महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 19 जुलाई, 1969 को 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था। इन बैंकों पर अधिकतर बड़े औद्योगिक घरानों का कब्जा था। राष्ट्रीयकरण का दूसरा दौर 1980 में आया जिसमें सात और बैंकों को राष्ट्रीयकृत किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि राष्ट्रीयकरण के बाद भारत के बैंकिंग क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई। महत्वपूर्ण घटना 1763: ब्रिटिश सेना ने बंगाल के शासक मीर कासिम को पश्चिम बंगाल के…
राशिफल मेष : कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होंगी। कुछ भ्रामक धारणाओं का खंडन होगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। वृष : अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। मिथुन : यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा।…
वेलिंगटन। पहली बार न्यूजीलैंड 2016 के बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट क्रिकेट में करेगा मेजबानी । वेलिंगटन में फरवरी और मार्च में होने वाले दो मैच बेसिन रिजर्व और क्राइस्टचर्च का हेगली ओवल की मेजबानी करेगा। इसके अलावा न्यूजीलैंड उसी महीने घर मे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला भी खेलेगा, जो टौरंगा के बे ओवल और हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड पुरुष टीम 17 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय और T20 श्रृंखला के साथ सत्र की शुरुआत करेगी, जिसके बाद 12 से 21 जनवरी के बीच पाकिस्तान के खिलाफ पांच T20 मैचों की…

