रांची। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 15 जुलाई को विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने गुरुवार को दी। डॉ वर्मा ने कहा कि 15 जुलाई को हरमू रोड स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में प्रदेश भाजपा का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया है। इसमें निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को विधिवत पदभार ग्रहण कराएंगे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पद्मभूषण कड़िया मुंडा, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय मंत्री आशा…
Author: admin
Durgapur: कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी गुरुवार को दुगार्पुर के काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री, एयरपोर्ट से धनबाद के लिए रवाना हो गये जहां बीसीसीएल में उनका हार्दिक स्वागत किया गया। इस दौरान कोयला मंत्री ने ईसीएल एवं बीसीसीएल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की एवं दोनों कंपनियों के चालू वित्तीय वर्ष के प्रदर्शन की समीक्षा की। उन्होंने वार्षिक उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने तथा ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में सीआईएल के चेयरमैन पीएम प्रसाद,…
कोडरमा। कोडरमा स्टेशन के समीप फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे एक मालगाड़ी की चपेट में आने से गुरुवार की सुबह एक युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद आरपीएफ के जवान ने मौके पर पहुंचकर रेलवे लाइन से शव को हटवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
कोडरमा। जिला खनन टास्क फोर्स ने माइका के अवैध भंडारण एवं व्यापार को लेकर बुधवार को जयनगर थाना क्षेत्र के लाराबाद में दो माइका गोदाम में छापेमारी किया। मौके पर जिला खनन पदाधिकारी दरोगा राय, अंचल अधिकारी कोडरमा अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने प्रकाश मोदी और अरविंद मोदी निवासी इंदरवा बस्ती के गोदाम से भारी मात्रा में माइका डस्ट, माइका फ्लेक्स एवं ढिबरा को जब्त किया है। https://pratahnewz.com/bike-rider-died-in-road-accident-in-jhumritilaiya/ खनन पदाधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान प्रकाश मोदी के गोदाम से माईका 60 टन, माइका फ्लेक्स 833 बोरा 41.65 टन, माईका डस्ट 429 बोरा 12.87 टन एवं अरविंद…
कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के आश्रम रोड में बुधवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के नवादा बस्ती निवासी गुलशन कुमार (24) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्हें राहगीरों के द्वारा सूचना दिया गया कि उनका बेटा आश्रम रोड में सड़क के किनारे गड्ढे में गिरा हुआ है। उसे सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोडरमा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी सरकारी योजनाएं चल रही हैं, उसका लाभ राज्य वासियों को हर हाल में मिले यह सुनिश्चित करें। आदिवासी, दलितों पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के विकास पर सरकार का विशेष जोर है। ऐसे में इनके लिए संचालित योजनाएं सुचारू तरीके से संचालित होनी चाहिए। योजनाओं पर हुई चर्चा मुख्यमंत्री ने इस बैठक में विशेष रूप से साइकिल वितरण योजना, एकलव्य और आश्रम विद्यालय, छात्रावासों का जीर्णोद्धार, कल्याण…
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (Eastern Coalfield Limited) की 48वीं वार्षिक सामान्य बैठक (एजीएम), बोर्ड रूम ईसीएल मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में सीआईएल के चेयरमैन पीएम प्रसाद (P M Prasad), वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। साथ ही बैठक में ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पंडा, सीआईएल के निदेशक (तकनीकी) बी वीरा रेड्डी, ईसीएल (ECL) के निदेशक (वित) मो. अंजार आलम, निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना नीलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी) संचालन नीलाद्री रॉय और ईसीएल के स्वतंत्र निदेशकगणों की भी गरिमामीय उपस्थिती रही। बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2022-23 के लिए…
रांची। नाबार्ड, झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय, रांची द्वारा बुधवार को अपना 42वां स्थापना दिवस ऑड्रे हाउस, रांची में मनाया गया। इस अवसर पर झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री एस के जहागीरदार, मुख्य महाप्रबंधक ने नाबार्ड के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए इसकी उपलब्धियों और दृढ़ प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने कार्यक्रम के विषय “सहकार से समृद्धि” पर विचार व्यक्त किया और नाबार्ड द्वारा सहकारी क्षेत्र में चल रही संस्थागत पहलों, जैसे पैक्स कंप्यूटरीकरण, पैक्स के लिए दुनिया की सबसे बड़ी…
रांची। राष्ट्रीय कृषि (National Agriculture) और ग्रामीण विकास बैंक (Rural Development Bank) (नाबार्ड) 12 जुलाई 1982 को ग्रामीण विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक विकास बैंक के रूप में संसद के एक अधिनियम द्वारा अस्तित्व में आया था। पिछले चार दशकों में, नाबार्ड ने कृषि और ग्रामीण पारिस्थितिकी तंत्र को सक्रिय और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। https://pratahnewz.com/chief-arrested-for-taking-four-thousand-bribe/ नाबार्ड ने पुनर्वित्त के माध्यम से कृषि, गैर-कृषि गतिविधियों तथा अन्य संबद्ध गतिविधियों के विकास को बल दिया है । साथ ही ऋण योजना के निर्माण तथा नवीन ऋण वितरण तंत्र विकसित करने हेतु…
हजारीबाग। ACB की टीम ने डोभा निर्माण के बाद शेष राशि की निकासी के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहे बरकट्ठा प्रखंड के झुरझुरी पंचायत के मुखिया सुमन कुमार को रंगे हाथों मंगलवार को गिरफ्तार किया। ACB ने शिकायतकर्ता मुकेश कुमार के आवेदन पर कार्रवाई की। मुकेश कुमार ने शिकायत की थी कि उसे मनरेगा योजना के तहत ग्राम-गंगटीयाही में जमीन में डोभा निर्माण कराने का कार्य आवंटित किया गया है। डोभा का निर्माण पूर्ण रूप से उसने करा दी है, जिसमें 1,60,080 रुपये का भुगतान हुआ है। शेष पैसे की निकासी के लिए जब वह मुखिया सुमन कुमार…

