बेगूसराय। बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म एवं नग्न कर मारपीट करते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शेष तीन अन्य नामजद के गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम छापेमारी कर रही है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि दुष्कर्म करने वाले मुख्य अभियुक्त किशन चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। महिला थाना में पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर चार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो कैमरा के सामने…
Author: admin
सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और संचिता बनर्जी स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म का ट्रेलर टीजर का विस्तार है, जिसमें एक बार फिर से प्रदीप पांडेय चिंटू छाए रहे। उनका एक्शन, उनके डायलॉग, उनके रोमांस का जादू भोजपुरी के दर्शकों पर भी छा गया है और ट्रेलर रिलीज होने के साथ वायरल हो रहा है। ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर का रन टाइम 3:54 है, जिसकी प्रस्तुति पलक झपकने का वक्त तक नहीं देती है। फिल्म के ट्रेलर को B4U के वाइस प्रेसिडेंट संदीप सिंह (Vice President Sandeep Singh) ने बताया कि…
रांची। झारखंड के युवाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज बड़ी सौगात देने वाले है। राज्य के युवकों के सपनों को साकार करने को लेकर अब राज्य सरकार ने अहम भूमिका निभाने का फैसला लिया है। विश्व कौशल दिवस (World Skills Day) के अवसर पर राज्य के युवाओं को फ्री में कौशल प्रशिक्षण (skill training) देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना (Chief Minister Sarathi Yojana) का शुभारंभ किया रहा है। इसकी शुरूआत आज रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। सरकार के इस योजना के तहत युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने…
वाराणसी। दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल टेंपल्स कन्वेशन और एक्सपो 22 से 24 जुलाई तक वाराणसी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा में होने जा रहा है। दुनिया भर के मंदिर प्रमुखों के इस महासम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत करेंगे। महासम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहेंगे। एक्सपो आयोजक संस्था कनेक्ट के संस्थापक गिरेश कुलकर्णी के अनुसार महासम्मेलन में भारत सहित 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे है। एक्सपो में हिन्दू, बौद्ध, जैन मंदिरों और गुरुद्वारों के…
रांची। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने मिड-साइज ऑर्गनाइजेशन-2 की श्रेणी में अमेजिंग वर्कप्लेस सर्टिफिकेशन हासिल किया है। यह कार्यक्रम 21 जुलाई, 2023 को गुरुग्राम के होटल डबलट्री बाय हिल्टन में आयोजित किया गया था। अमेजिंग वर्कप्लेस सर्टिफिकेशन एक सकारात्मक कार्य संस्कृति और कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक संगठन के समर्पण का एक प्रमाण है। यह उत्कृष्टता के लिए एक बेंचमार्क के रूप में कार्य करता है और उनके कार्यबल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। यह प्रमाणीकरण जून 2023 से मई 2024 तक वैध है। नॉर्थ करनपुरा के परियोजना प्रमुख श्री तजिंदर गुप्ता ने कहा, “एक…
रांची। रिम्स हॉस्टल में देर रात पार्टी करने और आपस में मारपीट करने की घटना के बाद रिम्स प्रबंधन (RIMS Management) ने छात्रों से हॉस्टल खाली करवा दिया गया। लगभग 900 एमबीबीएस (MBBS) छात्रों से हॉस्टल खाली कराया गया है। प्रबंधन ने बुधवार की रात नोटिस जारी किया था। सप्लीमेंट्री परीक्षा देने वाले कुछ छात्रों को परीक्षा तक हॉस्टल में रहने की अनुमति मिली है। छात्रों से हॉस्टल के रूम की चाबी भी जमा करा ली गई है। प्रबंधन के आदेश के बाद एमबीबीएस (MBBS) के विभिन्न बैच के छात्र निर्णय को लेकर निदेशक का घेराव करने पहुंचे थे। इसके…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के दूसरे टेस्ट के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। मैच में ”हिटमैन” ने 143 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से शानदार 80 रन बनाए। अब 443 मैचों में रोहित ने 42.92 की औसत से 17,298 रन बनाए हैं। उन्होंने 463 पारियों में कुल 44 शतक और…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) के निर्देश पर JSSC ने नियुक्ति प्रक्रिया (Recruitment Process) को गति देने की दिशा में तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत झारखंड के इतिहास में पहली बार एक साथ 26 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। जिन 26 हजार पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है, वे सभी राज्य के विद्यालयों में नियुक्त किए जाने वाले सहायक आचार्य के पद हैं। इसके साथ झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने अभी तक लगभग 35 हजार से अधिक रिक्तियों के लिए विज्ञापन निकाल दिया…
मणिपुर : मणिपुर में एक घटना सामने आई है, जहां भीड़ ने दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि पीड़ित महिलाओं को सड़क किनारे खेत में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर गुस्सा जाहिर किया जा रहा है। इस घटना को लेकर अभिनेता अक्षय कुमार ने भी ट्वीट किया। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, https://twitter.com/akshaykumar/status/1681836088653123584 “मैं मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हैरान हूं। मुझे उम्मीद है कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी…
वाराणसी। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 21 जुलाई शुक्रवार को भेलूपुर स्थित सी. एम. एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में आयोजित बृहद मंडलीय दिव्यांग जन रोजगार मेले में 16 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। कम्पनियां 850 से अधिक दिव्यांगों को रोजगार देंगी । भारत सरकार द्धारा संचालित दिव्यांग जनों के लिए नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर कानपुर, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी, दिव्यांग जनों को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत संस्था जन विकास समिति वाराणसी, द स्पेशल एबल फाउंडेशन के संयुक्त पहल आयोजित मेले में दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक वाराणसी सहित पूर्वांचल के दिव्यांगजन हिस्सेदारी कर सकते…

