नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में “केन्द्रीय पंजीयक- सहारा रिफण्ड पोर्टल” का शुभारम्भ करेंगे। सहकारिता मंत्रालय ने गठन के बाद से ही देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने और सहकारी समितियों के सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए अनेक पहल की हैं। उल्लेखनीय है कि सहारा समूह (Shara Group) की सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं की वैध जमा धनराशि के भुगतान संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए सहकारिता मंत्रालय के आवेदन पर, भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने 29 मार्च 2023 को एक आदेश दिया था। इसके तहत सर्वोच्च न्यायालय ने सहारा…
Author: admin
देवघर।देवघर जिला स्थित रावणेश्वर बाबा वैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग सभी 12 ज्योर्तिपीठों से अलग महत्व रखता है। देश के अन्य ज्योतिर्लिंगों में दर्शन पूजा का विधान है। वहीं बैद्यनाथ धाम अपने-आप में अलग मान्यताओं के कारण जाना जाता है। शास्त्रीय विद्वान बताते हैं कि यहां ज्योतिर्लिंग के स्पर्श पूजा का विधान प्रचलित है। कहते हैं इस ज्योतिर्लिंग को स्पर्श कर पूजा किया जाता है “पंचशूल” के स्पर्श मात्र से ही भक्तों की हरेक मनोकामना पूर्ण होती है, जिस कारण इसकी संज्ञा मनोकामना ज्योतिर्लिंग की है। शास्त्रीय विद्वानों ,धर्माचार्यों का कहना है कि शिवपुराण में ज्योतिर्लिंग की पूजा का महत्व बताया गया…
पश्चिमी सिंहभूम । झारखंड में चाईबासा के सबसे ज्यादा उग्रवाद प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुईरा गांव में पहाड़ी के आसपास के जंगल में सोमवार सुबह नक्सलियों के लगाए गए (Improvised Explosive Device ) आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक ASI घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक शेखर ने बताया कि इस विस्फोट में एएसआई को मामूली चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है। पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों ने समूचे इलाके को घेरकर नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इन…
राशिफल: 17 जुलाई, 2023 जानें आज का दिन कैसा रहेगा। मेष : समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। वृष : नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही…
देश-दुनिया के इतिहास में 17 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। 1998 में 17 जुलाई को 120 से ज्यादा देशों ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना की थी। इस अदालत को बनाने का मकसद गंभीर अपराधों के मामलों की सुनवाई करना है था। जुलाई 2002 से इस अदालत ने अपना कामकाज शुरू किया था। हालांकि भारत रोम में हुई उस संधि से अलग है, जिसमें शामिल देशों ने इस अदालत की स्थापना की थी। दरअसल, 1945 में United Nations के बनने के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय बनाने की कोशिश की जा रही थी। नौ…
बड़कागांव। पंकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना अपनी सामाजिक दायित्व के तहत निरंतर आसपास के क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल करने के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन करता आ रहा है। शिविरों लगाने का मकसद ग्रामीणों को मुफ्त में इलाज के साथ-साथ दवाइयां भी देना होता है। इसी क्रम में पीबी-सीएमपी द्वारा परियोजना प्रभावित बरियातू गांव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों ने अपना इलाज कराया। गांव के कुल 170 लोगों ने इस कैंप का लाभ उठाते हुए इलाज करवाया। इन सभी को मुख्य रूप से मौसम बदलने की वजह से होने वाली…
रांची। सनराइज फोरम, बर्दवान कंपाउंड लालपुर स्थित चाणक्य आईएएस एकेडमी के रांची शाखा में कैरियर गाइडेंस को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन शनिवार को किया गया। मौके पर चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट व मोटिवेशनल स्पीकर विनय मिश्रा, संस्थान के झारखंड हेड अभिनव मिश्रा, अनुराग मिश्रा व सत्यम कश्यप मौजूद थे। इस मौके पर चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा ने सिविल सेवा परीक्षा से संबंधित कई अहम बातें मीडियाकर्मियों के माध्यम से अभ्यर्थियों को बताई। उन्होंने बताया कि हर विद्यार्थी की प्रतिभा अलग होती है, इसलिए उसके हिसाब से कैरियर का चुनाव करना चाहिए। साथ ही…
पेरिस। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय एथलीट 2024 पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। पीएम मोदी ने बहु-खेल महाकुंभ की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और उनकी टीम को भी शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं। शुक्रवार को एलिसी पैलेस में फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ”भारतीय एथलीट अगले साल के पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। मैं इसके सफल आयोजन के लिए राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी टीम को शुभकामनाएं देता हूं।”…
Tirupati : चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का काउंटडाउन शुरू हो गया है। चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने गुरुवार की सुबह तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। 14 जुलाई को चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण किया जायेगा। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक अधिकारी ने भी उनके मंदिर पहुंचने की पुष्टि की है। टीटीडी के एक अधिकारी ने कहा कि जी हां, इसरो का दल तिरुमला आया लेकिन हमारी जनसंपर्क शाखा ने उनके दौरे को कवर नहीं किया। उन्होंने बताया कि मंदिर के अधिकारी उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों और केंद्रीय परिवहन एवं…
बोकारो। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार की हर योजना और नीति जन आकांक्षाओं के अनुरूप है। सरकार जो भी कार्य योजना बनाती है, उसमें जनता का विशेष ध्यान रखा जाता है। समाज का कोई भी वर्ग और तबका हो, हर किसी के हित और कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है । सोरेन गुरुवार को बोकारो के नवाडीह में योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास एवं परिसंपत्तियों के वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एक लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद हमने झारखंड तो ले लिया लेकिन पिछले दो दशकों में इस राज्य को जहां…

